BPSC Assistant Town Planning Supervisor Vacancy 2026: Apply Online for 36 Posts, Eligibility, Vacancy Notification, Salary & Last Date

BPSC Assistant Town Planning Supervisor Vacancy 2026:- बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने हाल ही में सहायक नगर योजना (टाउन प्लानिंग) पर्यवेक्षक (Assistant Town Planning Supervisor) के पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है. यह भर्ती विज्ञापन संख्या 07/2026 के तहत है और यह नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत आती है. इस भर्ती के माध्यम से कुल 36 पदों को भरा जाएगा, जो बिहार में शहरी विकास और योजना से संबंधित क्षेत्र में रुचि रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है. BPSC Assistant Town Planning Supervisor Vacancy 2026 यह भर्ती 12 जनवरी को जारी की गई है, और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 जनवरी 2026 से शुरू होकर 05 फरवरी 2026 तक चलेगी.

अगर आप BPSC Assistant Town Planning Supervisor Recruitment 2026 का इन्तेजार कर रहे थे, तो आपके लिए बेहतरीन अवसर है. इस आर्टिकल में Bihar BPSC ATP Recruitment 2026 से जुड़ी सभी जानकारी जैसे – पात्रता मानदंड, वैकेंसी डिटेल्स, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, महत्वपूर्ण तिथि, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य महत्वपूर्ण बिवरण साझा किया गया है.

आर्टिकल के अंतिम चरण में क्विक लिंक्स भी प्रदान कराया गया है, जिसके माध्यम से आप सभी इच्छुक उम्मीदवार BPSC Assistant Town Planning Supervisor Online Form 2026 सबमिट कर सकते हैं….

BPSC Assistant Town Planning Supervisor Vacancy 2026 – Overviews

Name of the ArticleBPSC Assistant Town Planning Supervisor Vacancy 2026
AuthorityBihar Public Service Commission (BPSC)
Post NameAssistant Town Planning Supervisor
Total Vacancies36 Post
Advertisement No.07/2026
Mode of ApplyOnline
Online Application Start Date14th January 2026
Last Date to Apply Online05th February 2026
BPSC Assistant Town Planning Supervisor Vacancy Notification12th January 2026
SalaryPay Level-7 (Approx. ₹70,000/- to ₹80,000/- Per Month with Allowances)
Apply LinksGiven Below
CategoryLatest Jobs
Official Websitebpsc.bihar.gov.in

BPSC Assistant Town Planning Supervisor Recruitment 2026

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) द्वारा 12 जनवरी 2026 को विज्ञापन संख्या 07/2026, नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार के अंतर्गत सहायक नगर योजना (टाउन प्लानिंग) पर्यवेक्षक के कुल 36 रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है. जारी विज्ञापन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 जनवरी 2026 से शुरू हो रहा है, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 05 फरवरी 2026 तक www.bpsc.bihar.gov.in पर जाकर BPSC Assistant Town Planning Supervisor Vacancy 2026 में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

BPSC की यह भर्ती आमतौर पर बिहार में शहरी विकास और योजना से संबंधित क्षेत्र में रुचि रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है. अगर आप BPSC Assistant Town Planning Supervisor Recruitment 2026 के लिए इंटरेस्टेड हैं तो निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन करना होगा.

BPSC Assistant Town Planning Supervisor Vacancy 2026

आप सभी उम्मीदवार जो BPSC Assistant Town Planning Supervisor Vacancy 2026 के लिए इंटरेस्टेड हैं, और अप्लाई करना चाहते हैं तो 05 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की पूरी प्रक्रिया इस आर्टिकल में निचे स्टेप बाई स्टेप शेयर किया गया है.

Bihar BPSC ATP Recruitment 2026 Important Dates

EventsDates
Official Notification Release Date12th January 2026
Online Application Start Date14th January 2026
Last Date to Apply Online05th February 2026
Application Fee Submission Last Date05th February 2026
Date of ExaminationNotify Soon

BPSC Assistant Town Planning Supervisor Vacancy 2026 Details

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन ने Assistant Town Planning Supervisor के टोटल 36 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन फॉर्म आमंत्रित किया गया है. रिक्तियों का बिवरण निम्न प्रकार है. –

Post NameTotal Vacancies
Assistant Town Planning Supervisor36 Posts

BPSC Assistant Town Plan Supervisor Vacancy Category Wise

CategoryTotal Post
UR13
EWS03
SC07
ST01
EBC03
BC08
BC (Female)01
Grand Total36

BPSC Assistant Town Planning Supervisor Vacancy

BPSC Assistant Town Planning Supervisor Vacancy 2026 Eligibility Criteria

अगर आप BPSC Assistant Town Planning Supervisor Recruitment के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो आयोग द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंड को पूरा करना होगा जो निम्नलिखित है. –

Required Educational Qualification for BPSC Assistant Town Planning Supervisor Recruitment:- 

  • Bachelor of Planning/Post Graduate Diploma Course in Remote Sensing and GIS (Specialization in Urban and Regional Studies)/Master in Planning/Master in Town Planning/Master in Regional Planning/Master in Urban Planning/ Master in City Planning/Master in Country Planning or equivalent qualification from a recognized University.
  • बैचलर ऑफ प्लानिंग/रिमोट सेंसिंग और GIS में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्स (अर्बन और रीजनल स्टडीज में स्पेशलाइजेशन)/मास्टर इन प्लानिंग/मास्टर इन टाउन प्लानिंग/मास्टर इन रीजनल प्लानिंग/मास्टर इन अर्बन प्लानिंग/मास्टर इन सिटी प्लानिंग/मास्टर इन कंट्री प्लानिंग या किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बराबर की क्वालिफिकेशन होना अनिवार्य है.

Required Age Limits for BPSC Assistant Town Planning Supervisor Recruitment:- 

  • Age Limit (As on 01 August 2025)
  • Minimum Age : 21 Years
  • Maximum Age : 37 Years
  • Maximum Age : 40 Years (Female UR, BC/ EBC-Male & Female)
  • Maximum Age : 42 Years (SC/ ST-Male & Female)

Age Relaxations:- 

  • BPSC Assistant Town Planning Supervisor Recruitment 2026 में आरक्षित श्रेणियों (SC/ST/OBC/EWS आदि) के लिए आयु में छूट लागू है, जो सरकारी नियमों के अनुसार होगी.

BPSC Assistant Town Planning Supervisor Vacancy Application Fee

सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार के संकल्प ज्ञापांक-15568, दिनांक-21.08.2025 के आलोक में प्रत्येक अभ्यर्थी को मात्र 100/- परीक्षा शुल्क जमा किया जाना है.

CategoryApplication Fee
For All CategoryRs. 100/-
Mode of PaymentOnline

अभ्यर्थी को उपर्युक्त परीक्षा शुल्क के अतिरिक्त विभिन्न बैंकों द्वारा निर्धारित चार्ज भी देना होगा, जिसे ऑनलाइन भुगतान के क्रम में बैंक द्वारा स्वतः बैंक चार्ज के रूप में ले लिया जाएगा.

Note:- वैसे अभ्यर्थी जिनके द्वारा ऑनलाइन आवेदन में पहचान पत्र के रूप में आधार संख्या (Aadhar No.) अंकित नहीं किया जाता है, उन्हें बायोमैट्रिक फी के रूप में 200/- रूपये अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होगा.

BPSC Assistant Town Planning Supervisor Recruitment Selection Process

BPSC सहायक नगर योजना (टाउन प्लानिंग) पर्यवेक्षक भर्ती 2026 में आवेदन करने बाले अभ्यर्थियों का चयन निम्न प्रकार होगी. –

  • Written Exam
  • Merit List

विज्ञापित पदों के विरूद्ध नियुक्ति हेतु सुयोग्य उम्मीदवारों के चयन के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जायेगा. इसमें साक्षात्कार नहीं लिया जायेगा.

कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग, बिहार के संकल्प संख्या-2374, दिनांक-16.07.2007 एवं सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार के संकल्प ज्ञापांक-962, दिनांक-22.01.2021 के अनुसार लिखित परीक्षा में शामिल सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 40%, पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 36.5%, अत्यन्त पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 34% एवं अनुसूचित जाति/जनजाति, महिलाओं तथा निःशक्त (दिव्यांग) उम्मीदवारों को 32% न्यूनतम अर्हतांक प्राप्त करना अनिवार्य होगा.

लिखित परीक्षा दो पत्रों की होगी, जिसमें 01 पत्र अनिवार्य एवं 01 पत्र वैकल्पिक होंगे. प्रथम प्रत्र सामान्य अध्ययन वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव) होंगे. 01 वैकल्पिक पत्र भी वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव) होंगे, जो Planning or Remote Sensing & GIS (Specialization in Urban and Regional Studies) के लिए अलग-अलग होंगे.

How to Apply Online for BPSC Assistant Town Planning Supervisor Recruitment 2026?

यदि आप BPSC Assistant Town Planning Supervisor Recruitment 2026 के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. –

Step 1. One Time Registration (OTR)

  • BPSC Assistant Town Planning Supervisor Online Form 2026 सबमिट करने के लिए आयोग के ऑफिसियल वेबसाइट पर सबसे पहले विजिट करना है.
  • होम पेज ओपन हो जायेगा, इस प्रकार से. –

BPSC Assistant Town Planning Supervisor Recruitment 2026

  • यहाँ से New Registration (One Time Registration) लिंक पर क्लिक करना है.
  • अगले पेज पर दिए गए दिशा-निर्देश को ध्यानपूर्वक पढ़कर Close ऑप्शन पर क्लिक करेंगे.
  • इसके बाद Registration Form ओपन हो जायेगा, इस तरह से. –

BPSC Assistant Town Planning Supervisor Vacancy 2026

  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को अच्छे से दर्ज करना है.
  • सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन के बाद आपको User Name & Password मिल जायेगा, जिसकी सहायता से पोर्टल में लॉगिन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

Step 2. Login & Fill Application Form.

  • One Time Registration कम्पलीट करने के बाद आपको मुख्य पेज पर आना है, और Login सेक्शन में जाकर अपना User Name & Password डालकर पोर्टल में लॉगिन कर लेना है.
  • लॉगिन करने के बाद डैशबोर्ड खुल जायेगा, जहाँ से आपको (Advt. No. 07/2026) for the Post of Assistant Town Plan (Town Planning) Supervisor under Urban Development and Housing Dept., Govt. of Bihar. के सामने Apply Now ऑप्शन पर क्लिक करना है.
  • इसके बाद ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म ओपन हो जायेगा, जिसे ध्यानपूर्वक भरना है.
  • और मांगी गई सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट को स्कैन करके अपलोड करना है, और निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन के माध्यम से करना होगा.
  • लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म को फाइनल सबमिट कर देना है.
  • और अंत में एप्लीकेशन स्लिप का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.

Important Links

BPSC Assistant Town Planning Supervisor Vacancy 2026 Apply OnlineLink Active on 14 January 2026
BPSC Assistant Town Planning Supervisor Vacancy 2026 NotificationDownload Pdf
Twitter NoticeDownload Pdf
Official WebsiteVisit Now
For More Govt. JobsClick Here

Conclusion

बीपीएससी सहायक नगर नियोजन पर्यवेक्षक भर्ती 2026 बिहार के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो शहरी विकास के क्षेत्र में योगदान देना चाहते हैं. यदि आप पात्र हैं, तो समय पर आवेदन करें और अच्छी तैयारी के साथ परीक्षा दें. सफलता के लिए कड़ी मेहनत और सही दिशा आवश्यक है.

इस आर्टिकल में BPSC Assistant Town Planning Supervisor Vacancy 2026 से जुड़ी सभी नवीनतम जानकारी शेयर किया गया है, ताकि इस भर्ती का बेसब्री से इन्तेजार कर रहे सभी उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकें और इस भर्ती का लाभ उठा सकें.

FAQ’s – BPSC Assistant Town Planning Supervisor Vacancy 2026

BPSC Assistant Town Planning Supervisor भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?

कुल 36 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है.

इस भर्ती के लिए पद का पूरा नाम क्या है?

पद का नाम Assistant Town Planning Supervisor (सहायक नगर योजना पर्यवेक्षक / सहायक टाउन प्लानिंग पर्यवेक्षक) है.

BPSC Assistant Town Planning Supervisor भर्ती 2026 के लिए आवेदन कब शुरू होगा?

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 जनवरी 2026 से शुरू हो रहा है, इच्छुक उम्मीदवार जो अप्लाई करना चाहते हैं उन्हें One Time Registration (OTR) को पूरा करके ऑनलाइन अप्लाई करना होगा.

BPSC Assistant Town Planning Supervisor Vacancy 2026 Last Date कब है?

जारी विज्ञापन के अनुसार Assistant Town Planning Supervisor भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 05 फरवरी 2026 निर्धारित है.

BPSC Assistant Town Planning Supervisor Recruitment 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या आवश्यक है?

Bachelor of Planning / Master in Planning / Master in Town Planning / Master in Urban Planning / Master in Regional Planning / Master in City Planning या Remote Sensing & GIS में PG Diploma (Urban & Regional Studies स्पेशलाइजेशन) या समकक्ष योग्यता मान्य है.

BPSC Assistant Town Planning Supervisor Vacancy 2026 में आवेदन कैसे करें?

अगर आप Assistant Town Planning Supervisor के पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो BPSC के ऑफिसियल वेबसाइट https://bpsconline.bihar.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ध्यान रहे, सभी कैंडिडेट्स को इसके लिए अप्लाई करने से पहले One Time Registration (OTR) को पूरा करना अनिवार्य है, फिर लॉगिन करके अप्लाई कर सकेंगे.

vikash

Leave a Comment