Birth Certificate Online Kaise Banaye: आज के डिजिटल समय में सरकारी सेवाएं अब तेजी से ऑनलाइन हो रही हैं, जिससे अब आम नागरिकों को कार्यालयों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं रह गई है। इन्हीं सेवाओं में से एक जन्म प्रमाण पत्र भी है। पहले जहां लोगों को Birth Certificate के लिए नगर निगम या पंचायत कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे, अब वही काम आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर से घर बैठे आसानी से कर सकते हैं। आप अपने बच्चे या स्वयं का जन्म प्रमाण पत्र घर ऑनलाइन ही बना सकते हैं।
अगर आप भी सोच रहे हैं कि “जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनाएं?” या Birth Certificate के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत होती है?, तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं। इस लेख में हम आपको Birth Certificate Online Apply 2025 की पूरी प्रक्रिया को बताएंगे।
Birth Certificate Online Kaise Banaye: Overview
Document Name | Birth Certificate |
Purpose | Legal proof of birth, identity, and age |
Mode of Application | Online & Offline |
Eligibility | Birth must have occurred in India |
Fee | Free within 21 days of birth, ₹10/year late fee after |
Processing Time | 7 to 15 days (online) |
Required Documents | ID proof, birth report, address proof, MCP card |
Official Portal | dc.crsorgi.gov.in |
Janam Praman Patra Online Apply 2025
आज के इस आर्टिकल में हम उन सभी लोगों जो अपना जन्म प्रमाण पत्र बनाना चाहते है, उन सभी को इस लेख में बहुत-बहुत हार्दिक स्वागत करते है। आज हम आप सभी को इस लेख में Janam Praman Patra Online Apply 2025 के बारे में बताएंगे। जिससे आप सभी अपना या अपने किसी भी परिवार के सदस्य का जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन के माध्यम से बना पाएंगे।
यदि आप Birth Certificate Online Apply करना चाहते है, तो आप इस लेख को पूरे ध्यान पूर्वक और अंत तक अवश्य ही पढ़ें। क्योंकि इस लेख में हम जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनाएं? की पूरी जानकारी और प्रक्रिया को इस लेख में विस्तृत में बताए हुए है। इसलिए आप इसे पूरे अंत तक अवश्य ही देखें।
Real Also..
- Inter Pass Kanya Utthan Yojana 2025: ₹25,000 Scholarship for 12th Passed Girls – Apply Online, Eligibility, Last Date & Documents
- Bihar Board 10th Pass Scholarship 2025: Mukhyamantri Protsahan Yojana ₹10,000 Apply Online, Eligibility, Documents @medhasoft.bihar.gov.in
Birth Certificate New Portal 2025 – जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन के लिए नया पोर्टल लॉन्च
अगर आप भी अपने या अपने परिवार के किसी सदस्य का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं, तो अब आपको ऐसा करने की ज़रूरत नहीं है।
भारत सरकार ने अब एक नया पोर्टल शुरू किया है जिसका नाम है Civil Registration System – CRS। इस पोर्टल के माध्यम से आप घर बैठे ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं, वह भी आसान और पारदर्शी प्रक्रिया के साथ।
CRS Portal की मुख्य विशेषताएं:
- यह पोर्टल का ऑफिसियल लिंक dc.crsorgi.gov.in है।
- इससे आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर से कभी भी जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- बच्चे के जन्म के 21 दिन के भीतर आवेदन करने पर कोई शुल्क नहीं लगता — यानी यह सेवा पूरी तरह नि:शुल्क (Free) है।
- यदि बच्चा 21 दिन से अधिक समय पहले जन्मा है, तो आवेदन करते समय प्रति वर्ष ₹10 का विलंब शुल्क (Late Fee) देना होगा।
जन्म प्रमाण पत्र क्या होता है?
जन्म प्रमाण पत्र एक सरकारी और कानूनी दस्तावेज होता है जो किसी व्यक्ति के जन्म की पुष्टि करता है। इसमें व्यक्ति की जन्म तिथि, जन्म स्थान, लिंग, और माता-पिता के नाम जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज होती है। यह प्रमाण पत्र उस क्षेत्र की स्थानीय निकाय संस्था जैसे नगर निगम, नगर पंचायत या ग्राम पंचायत द्वारा जारी किया जाता है जहाँ बच्चे का जन्म हुआ हो।
जन्म प्रमाण पत्र किसी भी व्यक्ति की पहचान, नागरिकता और उम्र का प्रमाण होता है, जिसका उपयोग शिक्षा, सरकारी योजनाओं, पासपोर्ट, आधार कार्ड, विवाह पंजीकरण और कई अन्य कानूनी प्रक्रियाओं में किया जाता है। इसलिए यह दस्तावेज हर नागरिक के लिए अत्यंत आवश्यक और अनिवार्य होता है।
जन्म प्रमाण पत्र क्यों जरूरी है?
जन्म प्रमाण पत्र एक व्यक्ति के जीवन का सबसे पहला और महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है, जो उसकी पहचान, उम्र और नागरिकता को कानूनी रूप से प्रमाणित करता है। यह प्रमाण पत्र कई आवश्यक कार्यों के लिए जरूरी होता है, जैसे कि
- पहचान का प्रमाण – नाम, जन्म तिथि और माता-पिता की जानकारी का प्रमाण देता है।
- कानूनी दस्तावेज – सरकारी रिकॉर्ड में पहचान दर्ज करने के लिए जरूरी।
- शिक्षा में जरूरी – स्कूल और कॉलेज में दाखिले के समय अनिवार्य।
- पासपोर्ट और वीजा के लिए – विदेश यात्रा के दस्तावेज बनवाने में काम आता है।
- सरकारी योजनाओं का लाभ – कई सरकारी योजनाओं में दस्तावेज के रूप में मांगा जाता है।
- अन्य दस्तावेजों के लिए आधार – आधार कार्ड, वोटर ID, पैन कार्ड आदि बनवाने में जरूरी।
- उत्तराधिकार और संपत्ति – कानूनी वारिस साबित करने में मदद करता है।
ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पात्रता
ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पात्रता निम्नलिखित होने चाहिए।
- जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन केवल उन्हीं बच्चों या व्यक्तियों के लिए किया जा सकता है जिनका जन्म भारत में हुआ हो।
- नवजात शिशु का जन्म अस्पताल या घर में हुआ हो, और उसकी जानकारी स्थानीय निकाय (नगर निगम/पंचायत/वार्ड कार्यालय) तक दी गई हो।
- यदि जन्म के 21 दिनों के भीतर आवेदन किया जाता है, तो प्रक्रिया सीधी और शुल्क मुक्त होती है।
- 21 दिनों से अधिक विलंब होने पर अतिरिक्त दस्तावेज़ जैसे शपथ पत्र, अनुमोदन पत्र आदि की आवश्यकता होती है।
- ऑनलाइन आवेदन करते समय माता या पिता के पास मान्य पहचान पत्र (जैसे: आधार कार्ड, वोटर ID, पैन कार्ड आदि) होना अनिवार्य है।
- आवेदन में दिए गए पते के समर्थन में राशन कार्ड, बिजली बिल, पानी का बिल जैसे दस्तावेज़ होने चाहिए।
- यदि जन्म अस्पताल में हुआ है, तो अस्पताल द्वारा जारी Birth Report या Discharge Summary होना जरूरी है।
- ऑनलाइन पोर्टल में पंजीकरण के लिए एक वैध मोबाइल नंबर और ईमेल ID की आवश्यकता होती है, ताकि OTP और अपडेट्स मिल सकें।
जन्म प्रमाण पत्र कितने दिन में बनता है?
जन्म प्रमाण पत्र बनने का समय आवेदन की प्रक्रिया (ऑनलाइन या ऑफलाइन) और उसमें सुधार की आवश्यकता पर निर्भर करता है। सामान्य रूप से इसकी समय-सीमा निम्नलिखित होती है:
आवेदन प्रकार | समय |
---|---|
ऑनलाइन आवेदन | 7 से 15 दिन |
सुधार के बाद | 10 से 20 दिन |
ऑफलाइन आवेदन | 10 से 30 दिन |
- अगर आवेदन 21 दिनों के अंदर किया गया है, तो प्रक्रिया तेज़ और शुल्क मुक्त होती है।
- विलंब होने पर दस्तावेज़ सत्यापन और अनुमोदन के कारण समय अधिक लग सकता है।
Documents Required for Online Birth Certificate Apply
ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय नीचे दिए गए दस्तावेज़ों की आवश्यकता होती है:
- आधार कार्ड/ वोटर आईडी कार्ड/ पैन कार्ड/ राशन कार्ड
- परिवार पहचान पत्र (जहां लागू हो)
- Birth Reporting Form (अस्पताल से जारी किया गया)
- Discharge Summary / Hospital Birth Certificate – यदि जन्म अस्पताल में हुआ है।
- MCP कार्ड (Mother and Child Protection Card) – वैक्सीनेशन या स्वास्थ्य से जुड़ा कार्ड
- शपथ पत्र (Affidavit) – यदि जन्म के 21 दिन बाद आवेदन कर रहे हैं।
- BDO / SDM / Tehsildar द्वारा जारी आदेश पत्र – यदि जन्म के 21 दिन बाद आवेदन कर रहे हैं।
How To Apply for Birth Certificate Online?
यदि आप जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करें, और अपना जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करे-
Step 1: Registration
- सबसे पहले CRS (Civil Registration System) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- ऑफिसियल वेबसाइट के होमपेज पर दाईं ओर दिए गए Login ऑप्शन पर क्लिक करें।
- उसके बाद आप फिर General Public विकल्प को चुनें।
- फिर नया पेज खुलेगा जहाँ Sign Up का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने Registration Form आएगा। इसमें मांगी गई सभी जानकारियाँ (नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल ID आदि) भरें।
- मांगे गये सभी जानकारी भरने के बाद Register बटन पर क्लिक करें।
- पंजीकरण सफल होने के बाद User ID और Password मोबाइल/ईमेल पर मिल जाएगा, आप इसे सुरक्षित रखें।
Step 2: Login and Fill Application
- CRS पोर्टल पर फिर से जाएं और प्राप्त User ID व Password से Login करें।
- आपके द्वारा सफल पूर्वक लॉगिन करने के बाद डैशबोर्ड खुलेगा।
- ऊपर दिए गए Birth सेक्शन में जाएं और Report Birth पर क्लिक करें।
- अब आपको Birth Registration Form मिलेगा, जिसमें मांगे गये सभी आवश्यक जानकारियाँ भरनी होंगी।
- फिर आप अब मांगे गए सभी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- दस्तावेज अपलोड करने के बाद Make Payment ऑप्शन पर जाकर शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो)।
- उसके बाद आप Submit बटन पर क्लिक करें। अपना आवेदन पूरा कर लेंगे।
- आवेदन जमा करने के बाद एक Acknowledgement Slip प्राप्त होगी, इसका प्रिंट आउट ले लें।
- जन्म प्रमाण पत्र बनने के बाद वह आपके ईमेल पर PDF फॉर्मेट में भेज दिया जाएगा।
- आप इसे डाउनलोड करके भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंट कर सकते हैं।
How To Check The Status Of Birth Certificate Application?
जो भी आवेदक अपने जन्म प्रमाण पत्र के ऑनलाइन आवेदन की स्थिति (Application Status) जानना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dc.crsorgi.gov.in के होमपेज पर जाएं।
- होमपेज पर ऊपर दाईं ओर Login सेक्शन में जाएं और वहाँ General Public का विकल्प चुनें।
- अब Login Page खुलेगा, जहाँ आपको अपनी User ID, Password और Captcha Code भरकर लॉगिन करना होगा।
- सफलतापूर्वक लॉगिन करने के बाद आपके सामने पोर्टल का डैशबोर्ड खुल जाएगा।
- डैशबोर्ड में “Self Reported Application” या “Application Status” विकल्प पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही आपके आवेदन की स्थिति (जैसे: Pending, Verified, Approved, या Rejected) दिखाई देगी।
How To Download a Birth Certificate?
यदि आपने जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है और अब उसे डाउनलोड करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल dc.crsorgi.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर ऊपर दाईं ओर दिए गए “Login” सेक्शन में जाकर “General Public” विकल्प पर क्लिक करें।
- अब Login Page खुलेगा, जहाँ आप अपनी User ID, Password, और Captcha Code दर्ज करके पोर्टल में लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद आपके सामने पोर्टल का डैशबोर्ड दिखाई देगा।
- डैशबोर्ड में दिए गए “Self Reported Application” विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपकी आवेदन की स्थिति (Application Status) दिखाई देगी।
- यदि आपका जन्म प्रमाण पत्र तैयार हो गया है, तो वहां “Download” का विकल्प मिलेगा।
- Download बटन पर क्लिक करें, आपका जन्म प्रमाण पत्र PDF फॉर्मेट में खुल जाएगा।
- अब आप इसे अपने कंप्यूटर या मोबाइल में सेव कर सकते हैं और प्रिंट आउट निकालकर आवश्यक कार्यों में उपयोग कर सकते हैं।
How To Apply For a Birth Certificate Offline?
अगर आप ऑफलाइन माध्यम से जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले अपने क्षेत्र के नगर निगम, नगर पंचायत, ग्राम पंचायत या ब्लॉक स्तर के जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण कार्यालय (Birth and Death Registration Office) में जाएं।
- संबंधित विभाग से संपर्क करके जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन पत्र (Application Form) प्राप्त करें।
- अब आप उस आवेदन पत्र को सावधानीपूर्वक और स्पष्ट रूप से भरें।
- फिर आप आवेदन के साथ मांगे गये सभी आवश्यक दस्तावेज़ अस्पताल से जारी Birth Report / Discharge Slip और माता या पिता में से किसी एक का वैध आधार कार्ड संलग्न करें।
- फिर आप सभी आवश्यक दस्तावेज़ों को आवेदन पत्र के साथ विभाग में जमा करें।
- आवेदन जमा करने के बाद, आपको एक रसीद (Acknowledgement Slip) दी जाएगी, इसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
- दस्तावेजों के सत्यापन और प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद जन्म प्रमाण पत्र तैयार किया जाएगा।
- प्रमाण पत्र तैयार हो जाने पर आप वही कार्यालय से इसे प्राप्त कर सकते हैं।
Conclusion
हम आप सभी को इस लेख में Birth Certificate Online Kaise Banaye के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी को सही-सही और पूरे विस्तार में आप सभी के साथ में शेयर किए है। इस लेख में बर्थ सर्टिफिकेट ऑनलाइन कैसे बनाये और उससे जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारी हमने जाना। अगर आप भी अपने बच्चे का या किसी सदस्य का जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं, तो ऊपर बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप हमेशा इसके ऑफिसियल वेबसाईट ही विज़िट करें।
अगर आपको आज के यह लेख पसंद आया है तो आप इसे अपने दोस्तों और परिवारों के साथ में शेयर अवश्य ही करें, ताकि वह भी अपना जन्म प्रमाण पत्र आसानी से ऑनलाइन के माध्यम से बना सके। इस लेख से जुड़ी कोई भी प्रश्न हो तो आप हमसे डायरेक्ट नीचे के कॉमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।
Important Links
Official Website | dc.crsorgi.gov.in |
Online Application Link | Click Here to Apply |
Birth Report Form | Download Form |
Helpline / Contact | Available on the official portal |
Telegram Channel | Join Channel |
Homepage | Visit Homepage |