Birth Certificate Online Apply – How to Apply (Online & Offline Process), Required Eligibility, Documents and Status Check

Birth Certificate Online Apply: आज के डिजिटल युग में सरकारी सेवाएं तेजी से ऑनलाइन हो रही हैं, जिससे आम नागरिकों को अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं रह गई है। इन सेवाओं में से एक महत्वपूर्ण सेवा है जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate)। पहले जहां लोगों को जन्म प्रमाण पत्र के लिए नगर निगम या पंचायत कार्यालय जाना पड़ता था, अब आप यह काम अपने मोबाइल या कंप्यूटर से घर बैठे आसानी से कर सकते हैं। आप अपने बच्चे या स्वयं का जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन ही बनवा सकते हैं।

यदि आप सोच रहे हैं “जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनाएं?” या Birth Certificate के लिए कौन-कौन से दस्तावेज़ जरूरी हैं, तो आप बिलकुल सही जगह आए हैं। इस लेख में हम आपको Birth Certificate Online Apply 2025 की पूरी प्रक्रिया विस्तार से बताएंगे, ताकि आप आसानी से और तेज़ी से अपने जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकें।

Birth Certificate Online Apply: Overview

Document NameBirth Certificate
New Portal NameCivil Registration System (CRS)
PurposeLegal proof of birth, identity, and age
Mode of ApplicationOnline & Offline
EligibilityBirth must have occurred in India
FeeFree within 21 days of birth, ₹10/year late fee after
Processing Time7 to 15 days (online)
Required DocumentsID proof, birth report, address proof, MCP card
Official Portaldc.crsorgi.gov.in

Janam Praman Patra Online Apply 2025- जन्म प्रमाण पत्र बनाने की पूरी प्रक्रिया जाने

इस लेख में हम उन सभी लोगों का हार्दिक स्वागत करते हैं जो अपना जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं। आज हम आपको Janam Praman Patra Online Apply 2025 के बारे में पूरी जानकारी देंगे, जिससे आप जन्म प्रमाण पत्र बनाने की पूरी प्रक्रिया को जानकार आप अपना खुद का या अपने परिवार के किसी सदस्य का जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन ही आसानी से बना सकते हैं।

Read Also…

यदि आप Birth Certificate Online Apply करना चाहते हैं, तो इस लेख को ध्यानपूर्वक और अंत तक पढ़ना बेहद जरूरी है। यहाँ हम आपको जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनाएं इसकी पूरी प्रक्रिया विस्तार से बताएंगे। इसलिए इसे अंत तक जरूर पढ़ें।

Birth Certificate New Portal 2025 – नया ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च

अगर आप अपने या अपने परिवार के किसी सदस्य का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं, तो अब इसकी आवश्यकता नहीं रही।

भारत सरकार ने Civil Registration System (CRS) नामक नया पोर्टल लॉन्च किया है। इसके माध्यम से आप घर बैठे ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं, वह भी सरल और पारदर्शी प्रक्रिया के साथ।

CRS Portal की मुख्य विशेषताएं:

  • ऑफिसियल लिंक: dc.crsorgi.gov.in
  • मोबाइल या कंप्यूटर से कभी भी आवेदन कर सकते हैं।
  • जन्म के 21 दिन के भीतर आवेदन करने पर कोई शुल्क नहीं लगता – यह सेवा पूरी तरह नि:शुल्क (Free) है।
  • यदि जन्म 21 दिन से पहले हुआ हो, तो आवेदन पर प्रति वर्ष ₹10 का विलंब शुल्क (Late Fee) लगेगा।

जन्म प्रमाण पत्र क्या होता है?

जन्म प्रमाण पत्र एक सरकारी और कानूनी दस्तावेज है जो किसी व्यक्ति के जन्म की पुष्टि करता है। इसमें व्यक्ति की जन्म तिथि, जन्म स्थान, लिंग, और माता-पिता के नाम जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज होती है। यह प्रमाण पत्र उस क्षेत्र की स्थानीय निकाय संस्था जैसे नगर निगम, नगर पंचायत या ग्राम पंचायत द्वारा जारी किया जाता है, जहाँ बच्चे का जन्म हुआ हो।

जन्म प्रमाण पत्र किसी भी व्यक्ति की पहचान, नागरिकता और उम्र का प्रमाण होता है। इसका उपयोग शिक्षा, सरकारी योजनाओं, पासपोर्ट, आधार कार्ड, विवाह पंजीकरण और कई अन्य कानूनी प्रक्रियाओं में किया जाता है। इसलिए जन्म प्रमाण पत्र हर नागरिक के लिए अत्यंत आवश्यक और अनिवार्य दस्तावेज है।

जन्म प्रमाण पत्र क्यों जरूरी है?

जन्म प्रमाण पत्र किसी व्यक्ति के जीवन का सबसे पहला और महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। यह व्यक्ति की पहचान, उम्र और नागरिकता को कानूनी रूप से प्रमाणित करता है।

यह प्रमाण पत्र कई महत्वपूर्ण कार्यों के लिए आवश्यक होता है, जैसे:

  • पहचान का प्रमाण : व्यक्ति का नाम, जन्म तिथि और माता-पिता की जानकारी का प्रमाण देता है।
  • कानूनी दस्तावेज : सरकारी रिकॉर्ड में पहचान दर्ज करने के लिए जरूरी।
  • शिक्षा में आवश्यक : स्कूल और कॉलेज में दाखिले के समय अनिवार्य।
  • पासपोर्ट और वीजा : विदेश यात्रा के लिए आवश्यक दस्तावेज।
  • सरकारी योजनाओं का लाभ : कई सरकारी योजनाओं में इसे दस्तावेज के रूप में मांगा जाता है।
  • अन्य दस्तावेजों के लिए आधार : आधार कार्ड, वोटर ID, पैन कार्ड आदि बनवाने में जरूरी।
  • उत्तराधिकार और संपत्ति : कानूनी वारिस साबित करने में मदद करता है।

इस प्रकार जन्म प्रमाण पत्र हर नागरिक के लिए एक अत्यंत आवश्यक और अनिवार्य दस्तावेज है।

Eligibility For Birth Certificate Online Apply

ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए निम्नलिखित पात्रता आवश्यक है:

  • आवेदन केवल उन बच्चों या व्यक्तियों के लिए किया जा सकता है जिनका जन्म भारत में हुआ हो।
  • नवजात शिशु का जन्म अस्पताल या घर में हुआ हो और इसकी जानकारी स्थानीय निकाय (नगर निगम/पंचायत/वार्ड कार्यालय) तक दी गई हो।
  • यदि जन्म के 21 दिनों के भीतर आवेदन किया जाता है, तो प्रक्रिया सीधी और नि:शुल्क होती है।
  • 21 दिनों से अधिक समय बाद आवेदन करने पर अतिरिक्त दस्तावेज़ जैसे शपथ पत्र या अनुमोदन पत्र आवश्यक होते हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन करते समय माता या पिता के पास वैध पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर ID, पैन कार्ड आदि) होना अनिवार्य है।
  • आवेदन में दिए गए पते के समर्थन में राशन कार्ड, बिजली बिल, पानी का बिल जैसे दस्तावेज़ होना चाहिए।
  • यदि जन्म अस्पताल में हुआ है, तो Birth Report या Discharge Summary आवश्यक है।
  • ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण के लिए वैध मोबाइल नंबर और ईमेल ID होना जरूरी है, ताकि OTP और अपडेट्स प्राप्त किए जा सकें।

जन्म प्रमाण पत्र बनने में कितना समय लगता है?

जन्म प्रमाण पत्र बनने का समय आवेदन की प्रक्रिया (ऑनलाइन या ऑफलाइन) और उसमें सुधार की आवश्यकता पर निर्भर करता है। सामान्य रूप से जन्म प्रमाण-पत्र बनाने की समय-सीमा इस प्रकार है:

आवेदन प्रकारसमयसीमा
ऑनलाइन आवेदन7 से 15 दिन
सुधार के बाद10 से 20 दिन
ऑफलाइन आवेदन10 से 30 दिन

नोट:

  • यदि आवेदन 21 दिनों के भीतर किया गया है, तो प्रक्रिया तेज़ और शुल्क मुक्त होती है।
  • 21 दिनों के बाद आवेदन पर दस्तावेज़ सत्यापन और अनुमोदन में अधिक समय लग सकता है।

Documents Required for Online Birth Certificate Apply

ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करते समय कुछ आवश्यक दस्तावेज़ों की जरूरत होती है। ये दस्तावेज़ बच्चे की पहचान और जन्म की पुष्टि के लिए जरूरी हैं। जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए लगने वाले आवश्यक दस्तावेजों की सूची कुछ इस प्रकार है:

  • आधार कार्ड / वोटर ID / पैन कार्ड / राशन कार्ड
  • परिवार पहचान पत्र (जहाँ लागू हो)
  • Birth Reporting Form (अस्पताल द्वारा जारी)
  • Discharge Summary / Hospital Birth Certificate – यदि जन्म अस्पताल में हुआ हो
  • MCP कार्ड (Mother and Child Protection Card) – वैक्सीनेशन या स्वास्थ्य से जुड़ा कार्ड
  • शपथ पत्र (Affidavit) – यदि जन्म के 21 दिन बाद आवेदन कर रहे हैं
  • BDO / SDM / Tehsildar द्वारा जारी आदेश पत्र – 21 दिन बाद आवेदन पर आवश्यक

How To Apply for Birth Certificate Online?

यदि आप जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक पढ़ें और फॉलो करके जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करें:

Step 1: Registration

  • Janam Praman Patra Online Apply krne ke liye सबसे पहले CRS की आधिकारिक वेबसाइट dc.crsorgi.gov.in पर जाएं।

How To Apply for Birth Certificate Online?

  • ऑफिसियल वेबसाईट के होमपेज पर दाईं ओर दिए गए Login ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • लॉगिन ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद General Public विकल्प चुनें।
  • अब नया पेज खुलेगा, जहाँ Sign Up का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

Janam Praman Patra Online Apply 2025

  • फिर एक Registration Form खुलेगा, जिसमें सभी आवश्यक जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल ID आदि भरें।
  • मांगे गये सभी आवश्यक जानकारी भरने के बाद Register बटन पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण सफल होने के बाद User ID और Password मोबाइल/ ईमेल पर प्राप्त होगा। इसे सुरक्षित रखें।

Step 2: Login and Fill Application

  • रेजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद CRS पोर्टल पर पुनः जाएं और प्राप्त User ID और Password से लॉगिन करें।

Birth Certificate Online Apply

  • आपके द्वारा सफल लॉगिन के बाद आपका Dashboard खुलेगा।
  • इसमें ऊपर दिए गए Birth सेक्शन में जाएं और Report Birth पर क्लिक करें।
  • अब आपको Birth Registration Form दिखाई देगा, जिसमें सभी आवश्यक जानकारियाँ भरें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद मांगे गए सभी दस्तावेज़ों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • दस्तावेज़ अपलोड करने के बाद Make Payment विकल्प पर जाकर शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो)।
  • सभी जानकारी भरने और भुगतान के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
  • आवेदन जमा करने के बाद Acknowledgement Slip प्राप्त होगी, इसका प्रिंट आउट लेकर सुरक्षित रखें।
  • जन्म प्रमाण पत्र बनने के बाद वह ईमेल पर PDF फॉर्मेट में भेज दिया जाएगा।
  • आप इसे डाउनलोड करके भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंट कर सकते हैं।

How To Check The Status Of Birth Certificate Application?

जो भी आवेदक अपने जन्म प्रमाण पत्र के ऑनलाइन आवेदन की स्थिति जानना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर करके अपना Application Status Check कर सकते है।

  • Birth Certificate Application Status Check करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dc.crsorgi.gov.in के होमपेज पर जाएं।
  • होमपेज पर ऊपर दाईं ओर Login सेक्शन में जाकर General Public विकल्प चुनें।
  • अब Login Page खुलेगा, जहाँ अपनी User ID, Password और Captcha Code दर्ज करके लॉगिन करें।
  • सफल लॉगिन के बाद आपके सामने पोर्टल का Dashboard खुल जाएगा।
  • Dashboard में “Self Reported Application” या “Application Status” विकल्प पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने पर आपके आवेदन की स्थिति जैसे: Pending, Verified, Approved, या Rejected दिखाई देगी।

How To Download a Birth Certificate?

यदि आपने जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है और आपका जन्म प्रमाण-पत्र बनकर तैयारी हो गया है, और आप अब उसे डाउनलोड करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  • Birth Certificate Download करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल dc.crsorgi.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ऊपर दाईं ओर Login सेक्शन में जाकर General Public विकल्प चुनें।
  • अब Login Page खुलेगा, जहाँ अपनी User ID, Password और Captcha Code दर्ज करके लॉगिन करें।
  • आपके द्वारा सफलता पूर्वक लॉगिन करने के बाद पोर्टल का Dashboard दिखाई देगा।
  • Dashboard में दिए गए “Self Reported Application” विकल्प पर क्लिक करें।
  • उसके बाद आपकी आवेदन की स्थिति (Application Status) दिखाई देगी।
  • यदि आपका जन्म प्रमाण पत्र तैयार हो गया है, तो वहाँ “Download” का विकल्प मिलेगा।
  • Download बटन पर क्लिक करें, आपका जन्म प्रमाण पत्र PDF फॉर्मेट में खुल जाएगा।
  • अब आप इसे अपने कंप्यूटर या मोबाइल में सेव कर सकते हैं और प्रिंट आउट निकालकर आवश्यक कार्यों में उपयोग कर सकते हैं।

Offline Process of Birth Certificate Apply?

अगर आप ऑफलाइन माध्यम से जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से अपना या अपने परिवार के किसी सदस्य का जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते है:

  • ऑफलाइन के माध्यम से जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए सबसे पहले अपने क्षेत्र के नगर निगम, नगर पंचायत, ग्राम पंचायत या ब्लॉक स्तर के जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण कार्यालय (Birth and Death Registration Office) में जाएं।
  • फिर आप संबंधित विभाग से संपर्क करके जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन पत्र (Application Form) प्राप्त करें।
  • उसके बाद अब आप उस आवेदन पत्र को सावधानीपूर्वक और स्पष्ट रूप से सही-सही भरें।
  • उसमें आवेदन के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज़ संलग्न करें, जैसे अस्पताल से जारी Birth Report / Discharge Slip और माता या पिता में से किसी एक का वैध आधार कार्ड।
  • उसके बाद आप इन सभी दस्तावेज़ों को आवेदन पत्र के साथ संबधित विभाग में जमा करें।
  • आवेदन जमा करने के बाद आपको एक रसीद (Acknowledgement Slip) दी जाएगी, इसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
  • आपके द्वारा दिए गये सभी दस्तावेज़ों के सत्यापन और प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद जन्म प्रमाण पत्र तैयार किया जाएगा।
  • प्रमाण पत्र तैयार हो जाने पर आप संबंधित कार्यालय से इसे प्राप्त कर सकते हैं।

Conclusion

इस लेख में हमने Birth Certificate Online Apply से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी विस्तारपूर्वक साझा की है। यहाँ हमने जाना कि जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनवाया जा सकता है और इसके लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता होती है।

यदि आप अपने बच्चे या किसी परिवार के सदस्य का जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं, तो ऊपर बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी और अपडेट के लिए हमेशा आधिकारिक वेबसाइट dc.crsorgi.gov.in ही विजिट करें।

अगर आपको यह लेख उपयोगी लगा, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर जरूर करें। ताकि वे भी आसानी से अपना जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन बना सकें। इस लेख से जुड़ा कोई भी प्रश्न हो, तो आप हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में डायरेक्ट पूछ सकते हैं।

Important Links

Official Websitedc.crsorgi.gov.in
Online Application LinkClick Here to Apply
Birth Report FormDownload Form
Helpline / ContactAvailable on the official portal
Telegram ChannelJoin Channel
HomepageVisit Homepage

FAQs’ – Birth Certificate Apply Online

Birth Certificate क्या होता है और इसका महत्व क्या है?

जन्म प्रमाण पत्र एक सरकारी और कानूनी दस्तावेज है जो किसी व्यक्ति के जन्म की पुष्टि करता है। इसमें व्यक्ति का नाम, जन्म तिथि, जन्म स्थान, माता-पिता के नाम जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज होती है। यह प्रमाण पत्र शिक्षा, पासपोर्ट, आधार कार्ड, सरकारी योजनाओं और अन्य कानूनी कार्यों के लिए अनिवार्य है।

Birth Certificate Online Apply 2025 के लिए पात्रता क्या है?

ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन केवल उन व्यक्तियों या बच्चों के लिए किया जा सकता है जिनका जन्म भारत में हुआ हो। नवजात शिशु का जन्म अस्पताल या घर में हुआ होना चाहिए और स्थानीय निकाय को इसकी जानकारी दी गई हो।

जन्म प्रमाण पत्र के लिए कौन-कौन से दस्तावेज़ जरूरी हैं?

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज़ों में आधार कार्ड, वोटर ID, पैन कार्ड, राशन कार्ड, Birth Report, Discharge Summary, MCP कार्ड और शपथ पत्र (यदि 21 दिनों के बाद आवेदन किया जा रहा हो) शामिल हैं।

जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

आवेदन करने के लिए CRS पोर्टल dc.crsorgi.gov.in पर जाएँ। General Public के विकल्प से Sign Up करें, Registration Form भरें, User ID और Password प्राप्त करें। फिर Login करके Birth Registration Form भरें, दस्तावेज़ अपलोड करें और Submit करें।

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में कितना समय लगता है?

ऑनलाइन आवेदन करने पर सामान्यत: 7 से 15 दिन लगते हैं। यदि सुधार की आवश्यकता होती है या आवेदन 21 दिनों के बाद किया गया है तो 10 से 20 दिन का समय लग सकता है।

Janam Praman Patra बनवाने की फीस कितनी है?

जन्म के 21 दिन के भीतर आवेदन करने पर कोई शुल्क नहीं लगता। 21 दिनों के बाद आवेदन करने पर प्रति वर्ष ₹10 का विलंब शुल्क लागू होता है।

21 दिनों के बाद आवेदन करने पर क्या प्रक्रिया अलग होती है?

21 दिनों के बाद आवेदन पर दस्तावेज़ सत्यापन और अनुमोदन में अधिक समय लग सकता है। इस दौरान शपथ पत्र या BDO/SDM/Tehsildar द्वारा जारी अनुमोदन पत्र आवश्यक होता है।

Birth Certificate के लिए आवेदन में आवश्यक ID Proof कौन-कौन से हैं?

वैध ID Proof में आधार कार्ड, वोटर ID, पैन कार्ड, राशन कार्ड शामिल हैं। माता या पिता का एक वैध पहचान पत्र भी जरूरी है।

MCP कार्ड का जन्म प्रमाण पत्र आवेदन में क्या महत्व है?

MCP कार्ड (Mother and Child Protection Card) बच्चे की स्वास्थ्य और वैक्सीनेशन जानकारी प्रदान करता है और जन्म प्रमाण पत्र आवेदन में दस्तावेज़ के रूप में आवश्यक हो सकता है।

Birth Certificate Application Status कैसे चेक करें?

dc.crsorgi.gov.in पर General Public Login के माध्यम से अपने User ID और Password से लॉगिन करें। Dashboard में “Self Reported Application” या “Application Status” विकल्प पर क्लिक करके अपने आवेदन की स्थिति देख सकते हैं।

Birth Certificate ऑनलाइन डाउनलोड कैसे करें?

Login करने के बाद Dashboard में “Self Reported Application” पर क्लिक करें। यदि जन्म प्रमाण पत्र तैयार हो गया है तो “Download” बटन दिखाई देगा। इसे क्लिक करके PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं।

जन्म प्रमाण पत्र ऑफलाइन कैसे बनवाया जा सकता है?

अपने क्षेत्र के नगर निगम, नगर पंचायत या ग्राम पंचायत कार्यालय में जाकर आवेदन पत्र प्राप्त करें। आवश्यक दस्तावेज़ संलग्न करें और जमा करें। सत्यापन के बाद प्रमाण पत्र तैयार होने पर कार्यालय से प्राप्त करें।

Birth Certificate क्यों जरूरी है?

जन्म प्रमाण पत्र व्यक्ति की कानूनी पहचान, उम्र और नागरिकता को प्रमाणित करता है। यह स्कूल दाखिला, पासपोर्ट, आधार कार्ड, सरकारी योजनाओं और संपत्ति के अधिकारों के लिए अनिवार्य है।

जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने के लिए वैध मोबाइल और ईमेल क्यों जरूरी हैं?

आवेदन प्रक्रिया में OTP और अपडेट प्राप्त करने के लिए वैध मोबाइल नंबर और ईमेल ID आवश्यक हैं। इससे आवेदन की पुष्टि और स्थिति की जानकारी प्राप्त होती है।

ऑनलाइन आवेदन करने के बाद Acknowledgement Slip क्यों जरूरी है?

Acknowledgement Slip आवेदन जमा होने का प्रमाण होती है। इसे भविष्य में सत्यापन और जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड के लिए सुरक्षित रखना चाहिए।

Janam Praman Patra में कौन-कौन सी जानकारी दर्ज होती है?

इसमें बच्चे का नाम, जन्म तिथि और समय, जन्म स्थान, माता-पिता का नाम, लिंग और आवेदनकर्ता की जानकारी दर्ज होती है।

जन्म प्रमाण पत्र आवेदन में किस प्रकार के अस्पताल दस्तावेज़ जरूरी हैं?

जन्म अस्पताल में हुआ हो तो Birth Report या Discharge Summary आवश्यक है। यह जन्म की पुष्टि करता है।

यदि आवेदन Rejected हो जाए तो क्या करें?

आवेदन अस्वीकार होने पर कारण पोर्टल पर दिखाई देगा। आवेदक भविष्य में सही जानकारी देकर नया आवेदन कर सकते हैं।

क्या जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किसी भी समय किया जा सकता है?

हाँ, जन्म प्रमाण पत्र के लिए कभी भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है, लेकिन 21 दिनों के भीतर आवेदन नि:शुल्क और तेज़ होता है।

Birth Certificate से जुड़ी अधिक जानकारी और सहायता कहां मिलेगी?

जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित अधिक जानकारी और सहायता के लिए हमेशा आधिकारिक पोर्टल dc.crsorgi.gov.in विजिट करें। यहाँ हेल्पलाइन नंबर और आवेदन मार्गदर्शन उपलब्ध हैं।

Ankit Aman

Ankit Aman is a Professional Blogger who does Web Blogging and shares his thoughts, information, and experiences on the Website. He Blogs his writings on various topics to educate and entertain the masses. @iankitaman

Leave a Comment