Bihar Vikas Mitra Vacancy 2025: District-Wise Notification, Eligibility, Application Process, Selection & Salary Details

Bihar Vikas Mitra Vacancy 2025: बिहार सरकार द्वारा पंचायत और शहरी वार्ड स्तर पर विकास मित्र (Vikas Mitra) के पदों पर बड़े पैमाने पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। अभी तक कुछ जिलों (जैसे – शिवहर, गया, दरभंगा आदि) में भर्ती अधिसूचना जारी की गई है और आने वाले समय में यह भर्ती पूरे बिहार के सभी जिलों में निकाली जाएगी। यह भर्ती महादलित समुदाय के पात्र उम्मीदवारों के लिए है। यदि आप बिहार से हैं और पंचायत/वार्ड स्तर पर सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह आपके लिए एक सुनहरा अवसर है।

आज के इस आर्टिकल में हम आप सभी को Bihar Vikas Mitra Vacancy 2025 के बारे में बताने वाले है। यदि आप भी इस भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक है, तो आपके लिए आज के यह लेख बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसलिए आप इसे पूरे ध्यान से अंत तक पढ़ें।

Bihar Vikas Mitra Vacancy 2025: Overview

Post NameBihar Vikas Mitra
AuthorityBihar Government – District Welfare Office / Mahadalit Mission
Job LocationAll Districts of Bihar (Panchayat / Ward level)
Application ModeOffline
Notification ReleaseDistrict-wise
Application DatesAs per District Notification
Education QualificationMinimum 10th Pass (Matric) or Equivalent
Age Limit18 – 50 years (as on 01.01.2025)
Selection ProcessMerit List (Based on Marks in Matric or Equivalent)
Salary (Honorarium)₹24,000/- per month
Official Websitewww.mahadalitmission.org/ District Portal

बिहार विकास मित्र भर्ती 2025: जिलेवर भर्ती शुरू, जाने योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

वैसे सभी अभ्यर्थियों जो बिहार में पंचायत स्तर पर विकास मित्र बनकर सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखते हैं, उनका इस लेख में हार्दिक स्वागत है। यहां हम आपको Bihar Vikas Mitra Vacancy 2025 से जुड़ी पूरी जानकारी देने जा रहे हैं, ताकि आप बिना किसी परेशानी के ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकें और चयनित होकर पंचायत/वार्ड स्तर पर सेवा दे सकें।

Read Also…

यदि आप Bihar Vikas Mitra Vacancy 2025 Apply करना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक और अंत तक जरूर पढ़ें। यहां आपको भर्ती से संबंधित सभी विवरण – आवेदन तिथि, योग्यता, उम्र सीमा, चयन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज – सरल और स्पष्ट तरीके से बताए गए हैं, जिससे आवेदन करने में आपको पूरी मदद मिलेगी।

Bihar Vikas Mitra Notification 2025 – जिलेवार नोटिफिकेशन जारी 

बिहार विकास मित्र भर्ती 2025 के लिए विभिन्न जिलों में अधिसूचनाएँ जारी की जा रही हैं। प्रत्येक जिले की भर्ती प्रक्रिया अलग-अलग तिथियों और नियमों के अनुसार होगी। जैसे-जैसे अन्य जिलों की अधिसूचनाएँ जारी होंगी, इस आर्टिकल में उनके आधिकारिक नोटिफिकेशन और आवेदन की जानकारी अपडेट की जाएगी

  • दरभंगा: आवेदन 08 से 15 सितम्बर 2025 तक, फाइनल सूची 23 सितम्बर 2025
  • शिवहर: आवेदन 16 सितम्बर 2025 से अंतिम तिथि 22 सितम्बर 2025
  • गयाजी: आवेदन 18 से 27 सितम्बर 2025 तक, फाइनल सूची 20 अक्टूबर 2025
  • अन्य जिले: जल्द ही अधिसूचना जारी की जाएगी

Bihar Vikas Mitra Vacancy 2026 Post Details

प्रखंड का नामपंचायत का नाम
बिहियांगौड़ाढ रूद्रनगर
बिहियांनगर पंचायत बिहियां , वार्ड नं.-12

Bihar Vikas Mitra Vacancy 2026 Date

EventsDates
Application Date12.01.2026 से 20.01.2026

Bihar Vikas Mitra 2025 : Important Dates (District-wise)

EventDates
Sheohar District
Official Notification Release16 September 2025
Apply Start Date16 September 2025
Last Date to Apply22 September 2025
Gaya Ji District
Application Receiving (Block Level)18 September 2025 – 27 September 2025
Merit List Publication06 October 2025
Selection & Approval08 October 2025 – 09 October 2025
Objection & Disposal10 October 2025 – 14 October 2025
Final Selection List20 October 2025
Appointment / Oath / Orientation30 October 2025
Darbhanga District
Application Receiving08 September 2025 – 15 September 2025
Merit List (Block Level)17 September 2025
Objection & Disposal (Sub-Division Level)19 September 2025 – 22 September 2025
Final Selection List23 September 2025
Appointment / Oath / Orientation24 September 2025

नोट: हर जिले के लिए अलग-अलग तिथि निर्धारित की जाएगी, इसलिए उम्मीदवार को अपने जिले की आधिकारिक अधिसूचना अवश्य देखनी चाहिए।

Bihar Vikas Mitra Eligibility Criteria 2025

बिहार विकास मित्र भर्ती 2025 में आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों के लिए जरूरी है कि वे इसकी पात्रता शर्तों को अच्छी तरह समझ लें। इसमें सभी जिला के अनुसार अपना अपना न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, निवास एवं जाति से जुड़ी शर्तें तय की गई हैं। केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर पाएंगे जो इन निर्धारित मानदंडों को पूरा करते हों।

सभी उम्मीदवार अपने जिले में निकले भर्ती के लिए पात्रता शर्तों की जानकारी जानने के लिए कृप्या अपने जिले का ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखें। इस भर्ती के लिए आवश्यक सामान्य पात्रता मानदंड कुछ इस प्रकार है।

Caste Eligibility

  • केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जो महादलित समुदाय से संबंधित हों।
  • जिस पंचायत या नगर पंचायत (वार्ड समूह) में पद रिक्त है, उसी जाति वर्ग से चयन होगा।

Domicile

  • उम्मीदवार संबंधित पंचायत/वार्ड समूह का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • इसके लिए आरटीपीएस (RTPS) द्वारा निर्गत निवास प्रमाण पत्र आवश्यक होगा।

Educational Qualification

  • न्यूनतम योग्यता – मैट्रिक (10वीं पास) या समकक्ष।
  • यदि मैट्रिक पास अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं हों, तो क्रमशः नॉन-मैट्रिक, 9वीं पास, 8वीं पास, 7वीं पास, 6वीं पास और 5वीं पास अभ्यर्थियों पर विचार किया जाएगा।
  • महिला उम्मीदवारों के लिए यदि न्यूनतम योग्यता नहीं मिले तो साक्षर होने पर भी चयन किया जा सकता है।
  • उच्चतर योग्यता (Intermediate/Graduate) पर अतिरिक्त लाभ नहीं मिलेगा।

Age Limit

  • न्यूनतम आयु – 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु – 50 वर्ष
  • आयु की गणना – 01.01.2025 को आधार मानकर की जाएगी।

Bihar Vikas Mitra Selection Process 2025

बिहार विकास मित्र भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और मेधा आधारित होगी। उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से उनकी शैक्षणिक योग्यता (मैट्रिक या समकक्ष में प्राप्त अंकों) के आधार पर किया जाएगा। इसके अलावा समान अंक होने पर उम्र और अन्य मानदंडों को ध्यान में रखते हुए अंतिम चयन सूची तैयार की जाएगी।

  • चयन पूरी तरह मेधा सूची (Merit List) पर आधारित होगा।
  • मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता मिलेगी।
  • समान अंक होने पर कम उम्र वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • यदि शैक्षणिक योग्यता व आयु समान हो, तो चयन समिति (अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति) निर्णय लेगी।

Bihar Vikas Mitra Salary / Honorarium

बिहार विकास मित्र भर्ती 2025 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को राज्य सरकार द्वारा हर माह मानदेय प्रदान किया जाएगा। यह मानदेय निश्चित राशि के रूप में दिया जाता है, ताकि चयनित विकास मित्र पंचायत या वार्ड स्तर पर सौंपे गए कार्यों को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ पूरा कर सकें।

  • चयनित विकास मित्र को बिहार सरकार द्वारा निर्धारित मानदेय दिया जाएगा।
  • फिलहाल यह मानदेय ₹24,000/- प्रति माह तय है।

Required Documents for Bihar Vikas Mitra Recruitment 2025

बिहार विकास मित्र भर्ती 2025 में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित दस्तावेज़ों की प्रतियां आवेदन पत्र के साथ संलग्न करनी होंगी। ये दस्तावेज़ शैक्षणिक योग्यता, जाति, निवास और पहचान से संबंधित होंगे, जिनकी जांच के बाद ही आवेदन स्वीकार किया जाएगा।

  • मैट्रिक/समकक्ष अंक पत्र एवं प्रमाण पत्र की स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रति।
  • नॉन-मैट्रिक अभ्यर्थियों के लिए विद्यालय से निर्गत प्रमाण पत्र।
  • जाति प्रमाण पत्र (RTPS से निर्गत)।
  • स्थायी निवास प्रमाण पत्र (RTPS से निर्गत)।
  • पासपोर्ट साइज फोटो।
  • अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र (जिला अधिसूचना के अनुसार)।

How To Apply for Bihar Vikas Mitra Bharti 2025?

बिहार विकास मित्र भर्ती 2025 के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन रखी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

  • उम्मीदवार सबसे पहले संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) या नगर पंचायत कार्यालय से आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।
  • या ऑफिसियल नोटिफिकेशन में दिए गये आवेदन पत्र का प्रिन्ट आउट निकाल ले।
  • उसके बाद प्राप्त आवेदन पत्र को ध्यानपूर्वक और सही-सही भरें।
  • आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेजों की स्व-अभिप्रमाणित प्रतियां संलग्न करें।
  • अब सभी दस्तावेजों और आवेदन पत्र को एक साथ फाइल या कवर में रखें।
  • आवेदन को निर्धारित कार्यालय (BDO/नगर पंचायत) में अंतिम तिथि से पहले जमा करें।
  • अंत में आवेदन जमा करने के बाद कार्यालय से प्राप्ति रसीद अवश्य प्राप्त करें।

सारांश

हम आप सभी को इस लेख में इस Bihar Vikas Mitra Vacancy 2025 से संबधित हर एक जानकारी को पूरे विस्तार से आप सभी उम्मीदवारों के साथ में साझा किए है। बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही बिहार विकास मित्र भर्ती योजना महादलित समुदाय के सशक्तिकरण और पंचायत स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने का एक बड़ा कदम है। इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि आवेदन केवल ऑफलाइन होगा और चयन प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी रहेगी। जैसे-जैसे अन्य जिलों की अधिसूचनाएँ जारी होंगी, इस आर्टिकल में अपडेट किया जाएगा।

आपको अगर आज के यह लेख पसंद आया है, तो आप इसे अपने दोस्तों और उन सभी उम्मीदवारों के साथ में शेयर जरूर ही करें जो इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते है। बिहार विकास मित्र भर्ती से जुड़ी अन्य कोई भी प्रश्न हो तो आप हमसे डायरेक्ट नीचे के कॉमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।

Important Links

SheoharOfficial Notification
GayaOfficial Notification
DarbhangaOfficial Notification
BhojpurDownload Pdf
Other Districts (Upcoming)Will be Updated Soon
Bihar All District PortalGo to All District Portal
Official WebsiteMahadalit Mission Portal
Join Our Telegram ChannelJoin Channel
HomepageGo to Homepage

FAQs’ – Vikas Mitra Vacancy 2025

बिहार विकास मित्र भर्ती 2025 क्या है?

बिहार विकास मित्र भर्ती 2025 बिहार सरकार की एक योजना है, जिसके अंतर्गत पंचायत और शहरी वार्ड स्तर पर महादलित समुदाय के युवाओं को रोजगार का अवसर दिया जा रहा है। इस योजना के तहत विकास मित्र पंचायत/वार्ड स्तर पर सरकारी कार्यों में सहयोग करेंगे।

Bihar Vikas Mitra Vacancy 2025 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

इस भर्ती के लिए केवल महादलित समुदाय के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार का संबंधित पंचायत या वार्ड का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।

Bihar Vikas Mitra Vacancy 2025 के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?

न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक (10वीं पास) या उसके समकक्ष है। यदि मैट्रिक पास उम्मीदवार उपलब्ध नहीं होते हैं तो क्रमशः नॉन-मैट्रिक, 9वीं, 8वीं, 7वीं, 6वीं और 5वीं पास अभ्यर्थियों पर विचार किया जाएगा।

क्या महिला उम्मीदवार भी इस भर्ती में आवेदन कर सकती हैं?

हाँ, महिला उम्मीदवार भी इस भर्ती में आवेदन कर सकती हैं। यदि वे मैट्रिक या समकक्ष पास नहीं हैं, तो साक्षर होने पर भी उन्हें प्राथमिकता दी जा सकती है।

Bihar Vikas Mitra 2025 के लिए उम्र सीमा क्या है?

इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 01 जनवरी 2025 को आधार मानकर की जाएगी।

Bihar Vikas Mitra 2025 की भर्ती प्रक्रिया क्या है?

भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से मेधा सूची (Merit List) पर आधारित होगी। इसमें उम्मीदवारों का चयन मैट्रिक या समकक्ष में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

यदि दो अभ्यर्थियों के अंक समान हों तो चयन कैसे होगा?

यदि दो अभ्यर्थियों के अंक समान हों तो कम उम्र वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी। यदि उम्र भी समान हो तो अंतिम निर्णय चयन समिति द्वारा लिया जाएगा।

Bihar Vikas Mitra Recruitment 2025 में वेतन कितना मिलेगा?

इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को ₹24,000/- प्रतिमाह मानदेय (Honorarium) दिया जाएगा।

Bihar Vikas Mitra Vacancy 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया क्या है?

इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन है। उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरकर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) या नगर पंचायत कार्यालय में जमा करना होगा।

Bihar Vikas Mitra Vacancy 2025 के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज हैं – मैट्रिक अंक पत्र और प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (RTPS से), स्थायी निवास प्रमाण पत्र (RTPS से), पासपोर्ट साइज फोटो और अन्य संबंधित प्रमाण पत्र।

क्या इस भर्ती में आवेदन शुल्क देना होगा?

नहीं, बिहार विकास मित्र भर्ती 2025 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा।

क्या बिहार के बाहर के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?

नहीं, इस भर्ती के लिए केवल वही उम्मीदवार पात्र होंगे जो बिहार राज्य के स्थायी निवासी हों और संबंधित पंचायत/वार्ड से हों।

बिहार विकास मित्र का मुख्य कार्य क्या होगा?

विकास मित्र का कार्य पंचायत/वार्ड स्तर पर सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना, लाभुकों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाना और प्रशासनिक कार्यों में सहयोग करना होगा।

क्या यह नौकरी स्थायी है या अनुबंध पर आधारित है?

यह नौकरी अनुबंध आधारित है, लेकिन चयनित उम्मीदवारों को नियमित मानदेय दिया जाएगा और कार्यकाल सरकार के दिशा-निर्देशों पर निर्भर करेगा।

Bihar Vikas Mitra Vacancy 2025 का नोटिफिकेशन कब जारी हुआ है?

यह भर्ती जिला-वार जारी की जा रही है। जैसे दरभंगा, गया और शिवहर जिले में पहले ही नोटिफिकेशन जारी हो चुका है और अन्य जिलों में जल्द जारी किया जाएगा।

क्या जिला स्तर पर आवेदन तिथियाँ अलग-अलग होंगी?

हाँ, प्रत्येक जिले के लिए आवेदन की तिथि और चयन प्रक्रिया अलग-अलग होगी। उम्मीदवारों को अपने जिले का आधिकारिक नोटिफिकेशन देखना होगा।

Bihar Vikas Mitra Vacancy 2025 के लिए आवेदन कहाँ जमा करना है?

उम्मीदवार को अपना आवेदन पत्र और दस्तावेज संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) कार्यालय या नगर पंचायत कार्यालय में जमा करना होगा।

क्या उच्च शिक्षा प्राप्त उम्मीदवारों को अतिरिक्त लाभ मिलेगा?

नहीं, इस भर्ती में केवल मैट्रिक या उसके नीचे की योग्यता को ही मान्यता दी जाएगी। इंटरमीडिएट या ग्रेजुएट पास अभ्यर्थियों को अतिरिक्त लाभ नहीं मिलेगा।

Bihar Vikas Mitra Result 2025 कब जारी होगा?

प्रत्येक जिले की मेरिट लिस्ट और फाइनल चयन सूची जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित तिथियों पर जारी की जाएगी। उम्मीदवार अपने जिले की आधिकारिक वेबसाइट या नोटिस बोर्ड पर परिणाम देख सकते हैं।

Bihar Vikas Mitra Recruitment 2025 से जुड़ी अधिक जानकारी कहाँ से मिलेगी?

इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार महादलित मिशन की आधिकारिक वेबसाइट, अपने जिले का पोर्टल या जिला कल्याण कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Ankit Aman

Ankit Aman is a Professional Blogger who does Web Blogging and shares his thoughts, information, and experiences on the Website. He Blogs his writings on various topics to educate and entertain the masses. @iankitaman

Leave a Comment