Bihar Vidhan Parishad Sachivalaya Vacancy 2025: Apply Online for PA, Stenographer, DEO & LDC Posts, Check Notification, Eligibility and Last Date etc.

Bihar Vidhan Parishad Sachivalaya Vacancy 2025:- बिहार विधान परिषद सचिवालय ने एक नई भर्ती अधिसूचना जारी की है, जो नौकरी की तलाश में लगे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर लेकर आई है. विज्ञापन संख्या 02/2025 के तहत कुल 86 पदों पर भर्ती की जाएगी. इनमें निजी सहायक, आशुलिपिक, डाटा एंट्री ऑपरेटर और निम्नवर्गीय लिपिक जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं. Bihar Vidhan Parishad Sachivalaya Vacancy 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और यह 28 नवंबर 2025 से शुरू हो गया है. यदि आप योग्य हैं, तो जल्दी तैयारी शुरू कर दें, क्योंकि अंतिम तिथि 19 दिसंबर 2025 है. आइए, इस भर्ती की पूरी जानकारी विस्तार से जानते हैं.

वैसे जो भी कैंडिडेट्स बिहार विधान परिषद में PA, DEO, LDC, स्टेनोग्राफर आदि के रिक्त पदों पर नई भर्ती Bihar Vidhan Parishad PA DEO LDC Stenographer Recruitment 2025 का बेसब्री से इन्तेजार कर रहे थे, उन सभी के लिए गुड न्यूज़ है. विज्ञापन के अनुसार बिहार विधान परिषद सचिवालय में इन पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन की तिथि 28 नवंबर 2025 से 19 दिसंबर 2025 रखा गया है. इच्छुक सभी उम्मीदवारों को अंतिम तिथि से पहले आवेदन करना होगा.

इस आर्टिकल में Bihar Vidhan Parishad Sachivalaya Vacancy 2025 से संबंधित सभी नवीनतम जानकारी जैसे – शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथि, वैकेंसी डिटेल्स, परीक्षा पैटर्न और आवेदन प्रक्रिया आदि स्टेप बाई स्टेप शेयर किया गया है.

इसके आलावा, आर्टिकल के अंतिम चरण में डायरेक्ट लिंक्स भी प्रदान कराया गया है जिसके माध्यम से इच्छुक कैंडिडेट्स Bihar Vidhan Parishad PA/ DEO/ LDC/ Stenographer Online Form 2025 सबमिट कर सकते हैं….

Bihar Vidhan Parishad Sachivalaya Vacancy 2025 – Overviews

Name of the ArticleBihar Vidhan Parishad Sachivalaya Vacancy 2025
AuthorityBihar Legislative Council Secretariat
Post NamePersonal Assistant, Stenographer, Data Entry Operator, and Lower Division Clerk
No. of Vacancies86 Posts
Advertisement No.02/2025
Mode of ApplicationOnline
Apply Start Date28th November 2025
Last Date to Apply Online19th December 2025
Bihar Vidhan Parishad Vacancy NotificationReleased
CategoryLatest Jobs
Application LinkGiven Below
Official Websitevidhanparishad.bihar.gov.in

बिहार विधान परिषद भर्ती 2025: PA, Stenographer, DEO & LDC के 86 रिक्त पदों पर नई भर्ती हेतु नोटिफिकेशन जारी, 19 दिसंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन – Bihar Vidhan Parishad Sachivalaya Vacancy 2025

बिहार विधान परिषद सचिवालय ने 26 नंबर 2025 को निजी सहायक, आशुलिपिक, डाटा एंट्री ऑपरेटर और निम्नवर्गीय लिपिक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती हेतु आधिकारिक विज्ञापन जारी किया है, और 28 नवंबर से Bihar Vidhan Parishad PA DEO LDC Stenographer Recruitment 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है, ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 19 दिसंबर 2025 निर्धारित है. Bihar Vidhan Parishad Sachivalaya Vacancy 2025 का बेसब्री से इन्तेजार कर रहे सभी अभ्यर्थी इसके ऑफिसियल वेबसाइट यानि vidhanparishad.bihar.gov.in पर अंतिम तिथि से पहले तक अपना एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट कर सकते हैं.

यह सरकारी नौकरी का एक सुनहरा अवसर है, खासकर उन युवाओं के लिए जो बिहार सरकार के विधायी निकाय में कार्य करने का सपना देख रहे हैं. Bihar Legislative Council Secretariat के इस भर्ती के माध्यम से योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी का मौका मिलेगा. अधिसूचना के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 28 नवंबर 2025 से शुरू होकर 19 दिसंबर 2025 तक चलेगी.

Bihar Vidhan Parishad Sachivalaya Vacancy 2025

आपकी जानकारी के लिए बता दें जारी विज्ञापन के अनुसार Personal Assistant, Stenographer, Data Entry Operator, and Lower Division Clerk के टोटल 86 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन फॉर्म आमंत्रित किया गया है. आप Bihar Vidhan Parishad Vacancy 2025 में इस लेख में निचे उपलब्ध सीधे लिंक पर क्लिक करके आवेदन कर सकते हैं.

Bihar Vidhan Parishad Sachivalaya Recruitment 2025 Eligibility Criteria

बिहार विधान परिषद सचिवालय के इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है. आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है. –

Bihar Vidhan Parishad Sachivalaya Vacancy Educational Qualification – 

Post NameEducational Qualification
निजी सहायक
  • राज्य / केन्द्र सरकार से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय की स्नातक उपाधि,
  • हिन्दी में आशुलेखन की 100 शब्द प्रति मिनट की गति,
  • हिन्दी एवं अंग्रेजी टंकण में गति 30 शब्द प्रति मिनट,
  • वांछित योग्यता – कम्प्यूटर पाठ्यक्रम में प्रमाण-पत्र जिसे एआईसीटीई/ डीओईएसीसी / निएलित की मान्यता प्राप्त हो,

या

  • DOEACC/NIELITद्वारा विहित विषयों के पाठ्यक्रम एवं अवधि के संदर्भ में ‘ओ’ स्तर के समतुल्य विषय,

या

  • कम्प्यूटर दक्षता जांच.
आशुलिपिक
  • राज्य / केन्द्र सरकार से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय की स्नातक उपाधि,
  • हिन्दी में आशुलेखन की गति 80 शब्द प्रति मिनट,
  • हिन्दी एवं अंग्रेजी टंकण में गति 30 शब्द प्रति मिनट,
  • वांछित योग्यता- कम्प्यूटर पाठ्यक्रम में प्रमाण-पत्र जिसे AICTE/DOEACC/NIELIT, की मान्यता प्राप्त हो,

या

  • DOEACC/NIELIT द्वारा विहित विषयों के पाठ्यक्रम एवं अवधि के संदर्भ में ‘ओ’ स्तर के समतुल्य विषय,

या

  • कम्प्यूटर दक्षता जांच.
डाटा एंट्री ऑपरेटर
  • राज्य / केन्द्र सरकार से मान्यता प्राप्त किसी संस्थान या इंटरमीडिएट परिषद् की इंटरमीडिएट की योग्यता हो,
  • हिन्दी एवं अंग्रेजी में कम्प्यूटर पर 8000 की-डिप्रेशन प्रति घण्टा की गति,
  • वांछित योग्यता – ADCA या कम्प्यूटर पाठ्यक्रम में प्रमाण-पत्र जिसे AICTE/DOEACC/NIELIT की मान्यता प्राप्त हो,

या

  • DOEACC/NIELIT द्वारा विहित विषयों के पाठ्यक्रम एवं अवधि के संदर्भ में ‘ओ’ स्तर के समतुल्य विषय,

या

  • कम्प्यूटर दक्षता जांच
निम्नवर्गीय लिपिक
  • राज्य / केन्द्र सरकार से मान्यता प्राप्त किसी संस्थान या इंटरमीडिएट परिषद् की इंटरमीडिएट की योग्यता हो,
  • हिन्दी एवं अंग्रेजी टंकण में गति 30 शब्द प्रति मिनट,
  • वांछित योग्यता- कम्प्यूटर पाठ्यक्रम में प्रमाण-पत्र जिसे AICTE/DOEACC/NIELIT की मान्यता प्राप्त हो,

या

  • DOEACC/NIELIT द्वारा विहित विषयों के पाठ्यक्रम एवं अवधि के संदर्भ में ‘ओ’ स्तर के समतुल्य विषय,

या

  • कम्प्यूटर दक्षता जांच

Bihar Vidhan Parishad Sachivalaya Vacancy Age Limit – 

  • Minimum Age:- दिनांक – 01.08.2025 को निजी सहायक और आशुलिपिक के लिए न्यूनतम उम्र 21 (एक्कीस) वर्ष एवं डाटा इंट्री ऑपरेटर और निम्नवर्गीय लिपिक के लिए न्यूनतम उम्र 18 (अट्ठारह) वर्ष.
  • Maximum Age:- 01.08.2025 को, अनारक्षित (पुरुष)-37 वर्ष, अनारक्षित (महिला)/पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष और महिला)-40 वर्ष तथा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (पुरुष और महिला)-42 वर्ष
  • और मैट्रिकुलेशन या समतुल्य प्रमाण-पत्र में अंकित उम्मीदवार की जन्मतिथि मान्य की जायेगी.
Category
Minimum Age
UR/ EWS-Male37 Years
UR Female40 Years
BC/ EBC-Male, Female40 Years
SC/ ST-Male, Female42 Years

Reservation (आरक्षण) – 

  • आरक्षण का लाभ राज्य सरकार के सम्प्रति प्रचलित आरक्षण नियमों के अनुसार और राज्य सरकार के सक्षम स्तर से निर्गत प्रमाण-पत्र के आधार पर ही देय होगा.
  • जाति के आधार पर आरक्षण का लाभ उन्हीं अभ्यथिर्यों को मिलेगा, जिनका स्थायी निवास बिहार राज्य में है अर्थात जो बिहार के मूलवासी हैं. बिहार राज्य के बाहर के निवासी अभ्यर्थी को आरक्षण का लाभ देय नहीं होगा. ऑनलाइन आवेदन में भरा गया स्थायी पता (स्थायी निवास) ही आरक्षण प्रयोजन के लिए अनुमान्य होगा.
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र के इंगित कॉलम में आरक्षण का दावा नहीं करने पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा.
  • आरक्षित कोटि के अभ्यर्थी अपनी जाति के अनुरूप आरक्षण कोटि के संबंध में पूर्ण रूप से संतुष्ट होने के पश्चात् ही आरक्षण कोटि का अंकन ऑनलाइन आवेदन के संबंधित कॉलम में करेंगे. ऑनलाइन आवेदन भरते समय उनके पास आरक्षण कोटि के अनुरूप सक्षम प्राधिकार से निर्गत प्रमाण-पत्र उपलब्ध होना अनिवार्य होगा. नियुक्ति के समय वही प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा.

Bihar Vidhan Parishad Sachivalaya Vacancy 2025

बिहार विधान परिषद सचिवालय ने विभिन्न प्रशासनिक और तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. यह भर्ती राज्य सरकार के तहत एक प्रतिष्ठित संगठन में स्थायी नौकरी का मौका प्रदान करेगी, कुल रिक्तियां निम्नानुसार हैं. –

Post NameNo. of Posts
निजी सहायक10
आशुलिपिक16
डाटा एंट्री ऑपरेटर46
निम्नवर्गीय लिपिक14
Total86 Post

Bihar Vidhan Parishad Sachivalaya Vacancy

Bihar Vidhan Parishad Vacancy 2025 Important Date

EventsDates
Publication of Official Notification26th November 2025
Online Application Start Date28th November 2025
Last Date to Apply Online19th December 2025
Application Fees Submission Last Date21st December 2025

Bihar Vidhan Parishad sachivalaya Vacancy 2025 Application Fees

CategoryApplication Fees
For All CategoryRs. 100/-
Mode of PaymentOnline

Bihar Vidhan Parishad sachivalaya Vacancy 2025 Salary

Post NameSalary
निजी सहायकलेवल-07
(Rs. 44,900/-to 1,42,400/-) + नियमों के अनुसार अन्य भत्ते दिए जा सकते हैं.
आशुलिपिकलेवल-04
(Rs. 25,500/- to 81,100/-) + नियमों के अनुसार अन्य भत्ते दिए जा सकते हैं.
डाटा एंट्री ऑपरेटरलेवल-04
(Rs. 25,500/- to 81,100/-) + नियमों के अनुसार अन्य भत्ते दिए जा सकते हैं.
निम्नवर्गीय लिपिकलेवल-02
(Rs. 19,900/- to 63,200/-) + नियमों के अनुसार अन्य भत्ते दिए जा सकते हैं.

Bihar Vidhan Parishad Sachivalaya Vacancy 2025 Selection Process

बिहार विधान परिषद सचिवालय द्वारा निजी सहायक, आशुलिपिक, डाटा एंट्री ऑपरेटर और निम्नवर्गीय लिपिक जैसे रिक्त पदों पर निकाली गई भर्ती 2025 में चयन प्रक्रिया के बारे में जानना चाहते हैं, तो आपको बता दें चयन प्रक्रिया में ऑफलाइन मोड में लिखित परीक्षा मुख्य भूमिका निभाएगी. चयन प्रक्रिया से संबंधित पोस्ट के अनुसार अधिक जानकारी हेतु ऑफिसियल नोटिफिकेशन को जरुर चेक करें.

How to Apply Online for Bihar Vidhan Parishad Sachivalaya Recruitment 2025?

आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे. यदि आप इंटरेस्टेड हैं और Bihar Vidhan Parishad Sachivalaya Vacancy 2025 में आवेदन करना चाहते हैं, तो निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. –

  • Bihar Vidhan Parishad Sachivalaya Recruitment 2025 Online Apply करने के लिए सबसे पहले इसके ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा.
  • वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा, आपके स्क्रीन पर. –

Bihar Vidhan Parishad Sachivalaya Recruitment 2025

  • होम पेज से RECRUITMENT के ऑप्शन पर क्लिक करना है.
  • नेक्स्ट पेज ओपन होगा, जहाँ से “आवश्‍यक सूचना – विज्ञापन संख्‍या- 02/2025 (निजी सहायक, आशुलिपिक, डाटा इंट्री ऑपरेटर एवं निम्‍नवर्गीय लिपिक) के रिक्‍त पदों पर सीधी भर्त्ती” पर क्लिक करके विज्ञापन को ध्यापुर्वक पढ़ लेना है.
  • रिक्रूटमेंट सेक्शन में हीं आपको “Click here to apply online for Advertisement No. 02/2025” लिंक मिलेगा, जिस पर क्लिक करना है.
  • इसके बाद New Register ऑप्शन पर क्लिक करके अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करना है.
  • सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन के बाद आपको यूजर आईडी और पासवर्ड मिल जायेगा.
  • अब आपको इस यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके पोर्टल में लॉगिन करना है.
  • लॉगिन करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरना है, और मांगे जाने बाले सभी आवश्यक दस्ताबेजों स्कैन करके अपलोड करना होगा.
  • और सभी कैंडिडेट्स को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन के माध्यम से करना होगा.
  • अंत में, सारी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद फाइनल सबमिट पर क्लिक कर दें, और एप्लीकेशन स्लिप का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.

Important Links

Direct Link to Apply Online Bihar Vidhan Parishad Sachivalaya Recruitment 2025Apply Now
Applicant LoginClick to Login
Download Bihar Vidhan Parishad Sachivalaya Vacancy 2025 NotificationDownload PDF
Official WebsiteVisit Now
More Govt. JobsClick Here

Conclusion

बिहार विधान परिषद सचिवालय भर्ती 2025 बिहार के बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर है. यदि आपकी योग्यता मेल खाती है, तो तुरंत आवेदन करें और तैयारी पर फोकस करें. इस आर्टिकल में Bihar Vidhan Parishad Sachivalaya Vacancy 2025 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी शेयर किया गया है, साथ हीं डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध कराया गया है जो 28 नवंबर को सक्रिय हो जायेगा आधिकारिक अनाउंसमेंट के बाद ताकि इच्छुक अभ्यर्थी डायरेक्टली अप्लाई कर सकें.

FAQ’s – Bihar Vidhan Parishad Sachivalaya Vacancy 2025

बिहार विधान परिषद सचिवालय भर्ती 2025 में कुल कितने पद हैं?

कुल 86 पद हैं, जिनमें निजी सहायक (10), आशुलिपिक (16), डाटा इंट्री ऑपरेटर (46) और निम्नवर्गीय लिपिक (14) शामिल हैं.

Bihar Vidhan Parishad Sachivalaya Vacancy 2025 Last Date कब है?

अगर आप बिहार विधान परिषद सचिवालय भर्ती 2025 में आवेदन करना चाहते हैं, तो 19 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन करना होगा.

बिहार विधान परिषद सचिवालय भर्ती 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?

योग्य अभ्यर्थी इसके ऑफिसियल वेबसाइट https://vidhanparishad.bihar.gov.in/ पर जाकर या तो इस वेब पेज पर उपलब्ध सीधे लिंक पर क्लिक करके बिहार विधान परिषद सचिवालय निजी सहायक, आशुलिपिक, डाटा एंट्री ऑपरेटर और निम्नवर्गीय लिपिक भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं.

बिहार विधान परिषद सचिवालय भर्ती 2025 में आवेदन शुल्क कितना है?

आधिकारिक विज्ञापन के अनुसार सभी श्रेणियों के लिए ₹100/- है.

vikash

Leave a Comment