Bihar Tool Kit Yojana 2025: स्वरोजगार हेतु टूल किट खरीदने के लिए सरकार देगी ₹15,000/- तक, जाने क्या है आवेदन प्रक्रिया और पात्रता

Bihar Tool Kit Yojana 2025:- बिहार सरकार द्वारा समय-समय पर विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ किया जाता है, जो राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने का कार्य करती हैं. इन्हीं प्रयासों की एक महत्वपूर्ण कड़ी है Bihar Tool Kit Yojana 2025 राज्य भर में चलाया जा रहा है. यह बिहार टूल किट योजना विशेष रूप से बिहार के श्रमिकों को लक्षित करते हुए उनके कौशल विकास और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है, जिसका लाभ राज्य के सभी पात्र नागरिक को दिया जायेगा. और इस योजना के बारे में विस्तृत जानकारी इस लेख में निचे साझा किया गया है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें इस योजना के तहत श्रमिकों को औजार (Tool Kit) खरीदने के लिए ₹15,000/- की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, साथ ही मुफ्त प्रशिक्षण और प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराया जाता है. इस बिहार टूल किट योजना 2025 के माध्यम से, बिहार के लाखों युवा और महिलाएं स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ा सकेंगे, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी.

यदि आप Bihar Tool Kit Yojana का लाभ लेना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक अंत तक जरुर पढ़ें. यहाँ पर इस योजना से संबंधित जानकारी जैसे बिहार टूल किट योजना के लिए पात्रता क्या है, लाभ कैसे मिलेगा, जरुरी दस्ताबेज एवं आवेदन कैसे करना है? और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से बताया गया है.

Bihar Tool Kit Yojana 2025 – Overviews

आर्टिकल का नामBihar Tool Kit Yojana 2025
योजना का नामबिहार टूल किट योजना
किसके द्वारा शुरू किया गयाबिहार सरकार
आवेदन कौन कर सकता है?बिहार के सभी श्रमिक आवेदन कर सकते हैं.
आवेदन का तरीकाऑफलाइन
लाभटूल किट प्रदान की जाएगी
योजना की राशी इस योजना के तहत श्रमिकों को औजार (Tool Kit) खरीदने के लिए ₹15,000/- की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी.
राज्यबिहार
केटेगरीसरकारी योजना
ऑफिसियल वेबसाइटbocwscheme.bihar.gov.in

बिहार सरकार श्रमिकों को स्वरोजगार हेतु टूल किट खरीदने के लिए देगी ₹15,000/- तक और फ्री ट्रेनिंग के साथ सर्टिफिकेट भी, इस तरह से कर सकेंगे आवेदन – Bihar Tool Kit Yojana 2025

बिहार सरकार राज्य भर के श्रमिकों को लाभ पहुँचाने के लिए इस बिहार टूल किट योजना चला रही है. बिहार टूल किट योजना 2025 राज्य सरकार के श्रम विभाग द्वारा संचालित एक प्रमुख कल्याणकारी योजना है. यह योजना राज्य के उन श्रमिकों पर केंद्रित है जो विभिन्न ट्रेड्स जैसे इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, फिटर, मोबाइल रिपेयर, ब्यूटीशियन आदि में कार्यरत हैं, इसके आलावा और अन्य भी. Bihar Tool Kit Yojana 2025 का मुख्य फोकस श्रमिकों को आधुनिक औजार उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपनी कार्य बढ़ा सकें और स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त कर सकें.

यह योजना पिछले वर्षों की समान योजनाओं का विस्तार है, लेकिन इसमें कुछ नई विशेषताएं जोड़ी गई हैं, जैसे विशेष श्रेणियों (दिव्यांगजन, महिलाएं, SC/ ST वर्ग) को प्राथमिकता. यह योजना न केवल आर्थिक सहायता प्रदान करती है, बल्कि कौशल विकास के माध्यम से लंबे समय तक सशक्तिकरण सुनिश्चित करती है.

Bihar Tool Kit Yojana 2025

Bihar Tool Kit Yojana 2025 योजना का बजट राज्य स्तर पर निर्धारित किया गया है, और इसका कार्यान्वयन स्थानीय श्रम कल्याण कार्यालयों के माध्यम से होता है. आप सभी राज्य के नागरिक इसका लाभ प्राप्त कर सकें, इसलिए योजना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी इस लेख में दिया गया है.

Bihar Tool Kit Yojana 2025 का उद्देश्य 

राज्य में बिहार टूल किट योजना लागु करने का मुख्य उद्देश्य कुशल श्रमिकों को उनके कौशल का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना है. कई मजदूरों के पास सिलाई, बढ़ईगिरी, इलेक्ट्रीशियन या मैकेनिक जैसे कामों का ज्ञान तो है, लेकिन उपकरणों की कमी के कारण वे बेरोजगार घूमते रहते हैं. लेकिन यह Bihar Tool Kit Yojana मुफ्त टूल किट उपलब्ध कराकर उन्हें स्वरोजगार की ओर ले जाती है, जिससे वे अपना छोटा व्यवसाय शुरू कर सकें.

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, बिहार टूल किट योजना राज्य भर में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

Bihar Tool Kit Yojana 2025 के लिए पात्रता मानदंड 

बिहार टूल किट योजना 2025 में आवेदन करने के लिए सरकार द्वारा कुछ निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है, जो निम्नलिखित है. –

  • आवेदक को बिहार राज्य का मूल निवासी होना चाहिए और श्रमिक के रूप में पंजीकृत होना आवश्यक है.
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
  • आवेदक की परिवार की वार्षिक आय ₹3 लाख या इससे कम होनी चाहिए.
  • आवेदक ने पिछले 6 महीनों में नियोजनालय (Employment Exchange) में पंजीकरण करवाया हो.
  • इस योजना में दिव्यांगजन, ट्रांसजेंडर, अनुसूचित जाति/जनजाति, आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग और महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी.
  • और स्वरोजगार हेतु संबंधित ट्रेडों में जैसे – Electrician / Electronic/Fitter/ Mobile repair/Plumber /Beautician/ Home appliances repair/Sewing Machine Operator इत्यादि में मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 03 माह का प्रशिक्षण प्राप्त, RSETI, जन शिक्षण संस्थान, PMKVY, DDUGKY इत्यादि मान्यता प्राप्त संस्थाओं से प्रशिक्षण प्राप्त एवं बिहार कौशल विकास मिशन (BSDM) से RPL (Recognition of Prior Learning) प्रमाण-पत्र प्राप्त युवा आवेदन के लिए पात्र होंगे.

Bihar Tool Kit Yojana 2025 का लाभ 

बिहार टूल किट योजना के अंतर्गत मिलने बाले लाभ निम्नलिखित है. –

  • बिहार सरकार की यह योजना राज्य के सभी श्रमिक के लिए है.
  • इस योजना के तहत श्रमिकों को औजार (Tool Kit) खरीदने के लिए ₹15,000/- की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी.
  • विभिन्न ट्रेड्स में उच्च गुणवत्ता वाला प्रशिक्षण दिया जायेगा, और प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रमाण पत्र सर्टिफिकेट भी दिया जायेगा.
  • प्रत्येक पात्र श्रमिक को ₹15,000 की राशि सीधे उनके बैंक खाते में हस्तांतरित की जाएगी, जिसका उपयोग टूल किट खरीदने के लिए कर सकते हैं.

इसके आलावा, बिहार टूल किट योजना के तहत आवेदक के कौशल के आधार पर उन्हें विभिन्न प्रकार के टूल किट भी मुफ्त में प्रदान किए जाते हैं. –

काम का प्रकार टूल किट के मुख्य उपकरण 
सिलाई कढ़ाई (Tailoring)सिलाई मशीन, धागा, कैंची, अन्य सामग्री
ब्यूटी पार्लर (Beauty Parlor)कॉस्मेटिक किट, ड्रायर, मेकअप टूल्स
मैकेनिक (Motor Repair)स्पैनर सेट, जैक, ग्रीस गन
मोची कार्य (Cobbling)सिलाई किट, हथौड़ा, चाकू, गोंद
लोहार कार्य (Blacksmithing)हथौड़ा, फाइल, वेल्डिंग टूल्स
इलेक्ट्रीशियन (Electrician)वायर कटर, टेस्टिंग टूल्स, स्क्रूड्राइवर
कृषि कार्य (Agricultural Work)फावड़ा, दरांती, स्प्रेइंग पंप
प्लंबिंग (Plumbing)पाइप कटिंग टूल्स, रिंच, प्लायर्स
बढ़ईगिरी (Carpentry)आरी, छेनी, हथौड़ा, मापने के उपकरण और अन्य.

Bihar Tool Kit Yojana 2025 आवेदन हेतु जरुरी डॉक्यूमेंट 

बिहार टूल किट योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन है, यदि आप इस योजना में आवेदन करते हैं तो आपको कुछ जरुरी डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होगी, जो निम्नलिखित है. –

  • आधार कार्ड या पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र (बिहार का मूल निवासी सिद्ध करने के लिए)
  • बैंक पासबुक की कॉपी
  • श्रमिक पंजीकरण प्रमाण पत्र
  • प्रशिक्षण प्रमाण पत्र (RPL या अन्य मान्यता प्राप्त)
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति/वर्ग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • दिव्यांग/महिला प्रमाण पत्र (यदि प्राथमिकता श्रेणी में)

How to Apply in Bihar Tool Kit Yojana 2025?

यदि आप बिहार राज्य के रहने बाले श्रमिक हैं और स्वरोजगार के लिए Bihar Tool Kit Yojana 2025 का लाभ उठाना चाहते हैं तो निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं. –

  • Bihar Tool Kit Yojana 2025 की आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन है.
  • बिहार टूल किट योजना में आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको अपने क्षेत्र के जिला नियोजनालय (डिस्ट्रिक्ट एम्प्लॉयमेंट ऑफिस) में जाना है.
  • वहां जाकर “बिहार टूल किट योजना आवेदन फॉर्म” प्राप्त करना है.
  • और आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को अच्छे से दर्ज करना होगा.
  • आवेदन फॉर्म को भरकर जरुरी सभी डॉक्यूमेंट को आवेदन फॉर्म के साथ अटैच करना है.
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म को कार्यालय में जमा करके रशीद प्राप्त कर लेना है.

Important Links

Download Bihar Tool Kit Yojana NotificationDownload
Our Home PageVisit
Official SiteVisit Now

निष्कर्ष 

बिहार टूल किट योजना 2025 न केवल बेरोजगारी को कम करने का एक प्रभावी माध्यम है, बल्कि यह बिहार के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है. यदि आप पात्र हैं, तो आज ही Bihar Tool Kit Yojana 2025 में आवेदन करें और अपने भविष्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं. और योजना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी संबंधित बिहार श्रम विभाग कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं.

FAQ’s Bihar Tool Kit Yojana 2025
Q. बिहार टूल किट योजना 2025 क्या है?

उत्तर:- यह बिहार सरकार की योजना है जो श्रमिकों को टूल किट खरीदने के लिए ₹15,000, मुफ्त प्रशिक्षण और प्रमाण पत्र प्रदान करती है.

Q. कौन इस योजना के लिए आवेदन कर सकता है?

उत्तर:- बिहार के 18-40 वर्ष आयु के श्रमिक जिनकी परिवारिक आय ₹3 लाख से कम हो, और जिन्होंने 3 महीने का ट्रेड प्रशिक्षण लिया हो वह बिहार टूल किट योजना का लाभ उठा सकते हैं.

Q. योजना का लाभ कितना है?

उत्तर:- बिहार टूल किट योजना के अंतर्गत ₹15,000/- रुपये की आर्थिक सहायता, मुफ्त प्रशिक्षण और प्रमाण पत्र दिया जाता है.

Q. बिहार टूल किट योजना में आवेदन कैसे करें?

उत्तर:- अपने क्षेत्र के नजदीकी श्रम कल्याण कार्यालय से फॉर्म लें, भरें, दस्तावेज संलग्न करें और कार्यालय में जमा कर दें.

vikash

Leave a Comment