Bihar Ration Dealer Vacancy 2025: District Wise Notification, Eligibility, Documents, Selection Process & How To Apply?

Bihar Ration Dealer Vacancy 2025: यदि आप बिहार राज्य में रहते हैं और राशन डीलर के पद पर नौकरी पाना चाहते हैं, तो आपके लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। तो बता दे की बिहार सरकार द्वारा खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अंतर्गत बिहार लक्ष्यित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश-2016 के तहत पूरे राज्य में नई राशन डीलर लाइसेंस (Ration Shop Licence) जारी किए जा रहे हैं। इस भर्ती का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जन वितरण प्रणाली (PDS) को और अधिक मजबूत बनाना तथा योग्य और ईमानदार अभ्यर्थियों को राशन डीलर के रूप में नियुक्त करना है।

सितंबर माह में बिहार के चार जिलों में लगभग 225 से अधिक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। जमुई जिले में 85 रिक्तियों पर आवेदन 01 सितम्बर से शुरू हो चुके हैं और इच्छुक उम्मीदवार 20 सितम्बर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा गोपालगंज जिले के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 सितम्बर 2025 से प्रारंभ होगी। इस पूरी भर्ती प्रक्रिया को बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा बिहार लक्ष्यित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश-2016 के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है।

 

आज के इस आर्टिकल में हम Bihar Ration Dealer Vacancy 2025 के बारे में बताने वाले है। यदि आप भी इस बिहार राशन डीलर भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते है और इसके लिए योग्यता, आयु सीमा, जरूरी दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया जानना चाहते है, तो आप इस लेख को पूरे ध्यान से अंत तक पढ़ें।

Bihar Ration Dealer Vacancy 2025: Overview

राज्यबिहार
विभागखाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार सरकार
पद का नामराशन डीलर (Ration Dealer)
भर्ती का प्रकारलाइसेंस जारी करना (PDS Shops)
आवेदन का तरीकाऑफलाइन
आवेदन प्रारंभ तिथिजिला अनुसार
आवेदन की अंतिम तिथिजिला अनुसार
आधिकारिक वेबसाइटbihar.s3waas.gov.in

बिहार राशन डीलर भर्ती 2025 – आवेदन प्रक्रिया शुरू

वैसे सभी अभ्यर्थियों जो बिहार में राशन डीलर बनने की इच्छा रखते हैं उन सभी को इस लेख में हार्दिक स्वागत है। यहां हम आपको Bihar Ration Dealer Vacancy 2025 से जुड़ी पूरी जानकारी प्रदान करेंगे, ताकि आप बिना किसी परेशानी के ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकें और चयनित होकर अनाज वितरण की जिम्मेदारी निभा सकें।

Read Also…

यदि आप Bihar Ration Dealer Vacancy 2025 Apply करना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक और अंत तक पढ़ें। यहां आपको भर्ती से संबंधित सभी विवरण सरल और स्पष्ट तरीके से बताए गए हैं, जिससे आवेदन करने में आपको पूरी सहायता मिलेगी।

Bihar Ration Dealer Recruitment 2025: District Wise Dates

जिलाआवेदन प्रारंभआवेदन की अंतिम तिथि
पूर्वी चम्पारण (Motihari)26 अगस्त 202511 सितम्बर 2025
जमुई (Jamui)01 सितम्बर 202520 सितम्बर 2025
गोपालगंज (Gopalganj)12 सितम्बर 202527 सितम्बर 2025
मधुबनी (Madhubani)08 अगस्त 202506 सितम्बर 2025

Bihar Ration Dealer Bharti 2025: District Wise Vacancies

जिलारिक्तियां
गोपालगंज48
जमुई85
पूर्वी चम्पारण (Motihari)92
मधुबनी196
कुल421+

Bihar Ration Dealer Eligibility Criteria 2025

बिहार राशन डीलर भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कुछ आवश्यक योग्यताओं को पूरा करना होगा। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक पास होना जरूरी है और आवेदक का व्यस्क होना अनिवार्य है। इसके साथ ही कंप्यूटर ज्ञान रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। भर्ती प्रक्रिया में समान योग्यता होने पर अधिक उम्र वाले अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी।

बिहार राशन डीलर भर्ती के लिए योग्यता निम्नलिखित है:

  • आवेदक न्यूनतम मैट्रिक (10वीं) पास होना चाहिए।
  • आवेदक व्यस्क (18 वर्ष से ऊपर) होना चाहिए।
  • कंप्यूटर ज्ञान रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता मिलेगी।
  • समान योग्यता होने पर अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को वरीयता दी जाएगी।
  • एक परिवार से केवल एक ही सदस्य को राशन दुकान दी जाएगी।
  • मुखिया, सरपंच, पंच, वार्ड सदस्य, विधायक, सांसद, नगर निकाय सदस्य, दोषी व्यक्ति, दिवालिया, आटा चक्की मालिक आदि आवेदन के पात्र नहीं होंगे।

बिहार राशन डीलर भर्ती 2025 में प्राथमिकता किन्हें दी जाएगी?

इस बिहार राशन डीलर भर्ती प्रक्रिया में कुछ विशेष वर्गों को वरीयता दी जाएगी ताकि रोजगार के साथ-साथ सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिल सके। इसमें स्वयं सहायता समूह, महिलाओं की सहयोग समितियाँ, पूर्व सैनिकों की समितियाँ, शिक्षित बेरोजगार तथा संबंधित पंचायत या वार्ड के स्थानीय निवासी शामिल हैं।

  • स्वयं सहायता समूह (SHG)
  • महिलाओं की सहयोग समितियाँ
  • पूर्व सैनिकों की सहयोग समितियाँ
  • शिक्षित बेरोजगार
  • संबंधित पंचायत / वार्ड के निवासी

किन्हें नहीं मिलेगा Ration Shop License?

राशन दुकान का अनुज्ञप्ति (Licence) कुछ विशेष व्यक्तियों को प्रदान नहीं किया जाएगा। इनमें मुखिया, सरपंच, पंच, वार्ड सदस्य, विधायक, सांसद तथा नगर निकायों के निर्वाचित सदस्य शामिल हैं। ये सभी अपने कार्यकाल के दौरान राशन दुकान का लाइसेंस प्राप्त करने के पात्र नहीं होंगे।

इसके अलावा आटा चक्की के मालिक, अवयस्क (18 वर्ष से कम आयु), मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति, दिवालिया, तथा न्यायालय द्वारा दोषी सिद्ध व्यक्ति भी इस योजना के अंतर्गत लाइसेंस प्राप्त नहीं कर सकेंगे। इसी तरह जो लोग सरकारी पद या लाभकारी पद पर कार्यरत हैं, उन्हें भी यह अनुज्ञप्ति उपलब्ध नहीं होगी।

इस भर्ती में निषेध सूची निम्नलिखित है:

  • एक संयुक्त परिवार से एक से अधिक सदस्य को दुकान आवंटित नहीं होगी।
  • मुखिया, सरपंच, पंच, वार्ड सदस्य, विधायक, सांसद एवं नगर निकाय के निर्वाचित सदस्य कार्यकाल के दौरान पात्र नहीं होंगे।
  • आटा चक्की के मालिक एवं उनके निकट संबंधियों को दुकान नहीं दी जाएगी।
  • अवयस्क, मानसिक रूप से अस्वस्थ या दिवालिया व्यक्ति पात्र नहीं होंगे।
  • न्यायालय द्वारा सिद्ध दोषी व्यक्तियों को दुकान आवंटित नहीं होगी।
  • सरकारी लाभकारी पदधारियों को भी यह लाइसेंस नहीं मिलेगा।

बिहार राशन डीलर भर्ती 2025: चयन प्रक्रिया

बिहार राशन डीलर भर्ती 2025 में उम्मीदवारों का चयन एक पारदर्शी प्रक्रिया के तहत किया जाएगा। इसमें आवेदन जमा करने से लेकर दस्तावेज़ सत्यापन, लॉटरी या मेरिट के आधार पर चयन और अंत में लाइसेंस जारी करने तक की पूरी प्रक्रिया शामिल है। जो कुछ इस प्रकार है:

  1. आवेदन जमा: निर्धारित प्रपत्र और आवश्यक दस्तावेज़ को SDO/जिला आपूर्ति कार्यालय में जमा करें।
  2. सत्यापन: जिला स्तरीय समिति द्वारा दस्तावेज़ों की जांच होगी।
  3. चयन: योग्य अभ्यर्थियों का चयन लॉटरी या मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
  4. लाइसेंस जारी: चयनित उम्मीदवार को 1 वर्ष का नवीनीकरण योग्य लाइसेंस मिलेगा।

Documents Required Bihar Ration Dealer 2025

बिहार राशन डीलर भर्ती 2025 के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन पत्र के साथ कई जरूरी दस्तावेज़ संलग्न करने होंगे। ये दस्तावेज़ आवेदक की पहचान, निवास, शैक्षणिक योग्यता और पात्रता की पुष्टि के लिए अनिवार्य हैं। सभी प्रमाणपत्रों की सत्यापित प्रति समय पर अनुमंडल कार्यालय में जमा करना आवश्यक है।

Bihar Ration Dealer Bharti 2025 के लिए आवेदन करते समय लगने वाले दस्तावेजों की सूची निम्न है:

  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आवासीय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (आरक्षण हेतु)
  • चरित्र प्रमाण पत्र (पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्गत)
  • आय प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र (मैट्रिक या अधिक)
  • बेरोजगारी प्रमाण पत्र
  • व्यापार स्थल से संबंधित दस्तावेज़
  • पर्याप्त पूंजी का प्रमाण
  • शपथ पत्र
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि दावा हो)
  • मोबाइल नंबर

Bihar Ration Dealer Vacancy 2025 Apply Process

यदि आप बिहार राशन डीलर भर्ती 2025 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपने जिले की रिक्तियों की जानकारी प्राप्त करना आवश्यक है। इसके लिए आप अपने जिले की आधिकारिक वेबसाइट से आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं या अनुमंडल कार्यालय के सूचना बोर्ड पर इसे देख सकते हैं।

इसके बाद आवेदन करने हेतु विहित प्रपत्र (अनुसूची-1 या अनुसूची-2) भरकर आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ अंतिम तिथि तक संबंधित अनुमंडल कार्यालय में जमा करना होगा। आवेदन जमा करने पर आपको एक प्राप्ति रसीद दी जाएगी, जिसे सुरक्षित रखना अनिवार्य है।

बिहार राशन डीलर भर्ती 2025 की आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन होगी, जिसकी पूरी जानकारी इस प्रकार है –

  • अपने जिले की आधिकारिक वेबसाइट या अनुमंडल कार्यालय के सूचना बोर्ड पर उपलब्ध रिक्तियों की सूची देखें।
  • भर्ती से संबंधित आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड करें और ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • आवेदन हेतु अनुसूची-1 या अनुसूची-2 का फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करें या अनुमंडल कार्यालय से प्राप्त करें।
  • फिर आप इस आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • उसके बाद आवश्यक दस्तावेजों की सत्यापित फोटोकॉपी को अपने आवेदन पत्र के साथ संलग्न करें।
  • अब आप अंतिम तिथि से पहले आवेदन पत्र और दस्तावेज़ अनुमंडल कार्यालय में जमा करें।
  • भर्ती के लिए आवेदन स्वीकार होने पर प्राप्ति रसीद आपको दी जाएगी, जिसे संभालकर रखें।
  • अपनी आवेदन स्थिति और आगे की प्रक्रिया जानने के लिए समय-समय पर अनुमंडल कार्यालय से संपर्क करें।

Conclusion

हम आप सभी को इस लेख में Bihar Ration Dealer 2025 भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी को सही-सही और पूरे विस्तृत में आप सभी के साथ में साझा किए है। बिहार राशन डीलर भर्ती 2025 बिहार के युवाओं और इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए एक शानदार अवसर है। इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे – जिला वार रिक्तियां, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज़, और तिथियां इस लेख में विस्तार से दी गई हैं। यदि आप पात्र हैं तो अपने जिले के अनुमंडल कार्यालय से अधिक जानकारी प्राप्त करें और इस भर्ती में तुरंत आवेदन करें।

अगर आपको आज के यह पोस्ट पसंद आया है तो आप इसे अपने सभी दोस्तों के साथ में शेयर करें ताकि वह भी इस राशन डीलर भर्ती के लिए आवेदन कर सके। इस लेख से जुड़ी अन्य कोई भी प्रश्न हो तो आप हमसे नीचे के कॉमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।

नोट: बिहार राशन डीलर भर्ती 2025 जिला-वार अलग-अलग होती है। प्रत्येक जिले की वैकेंसी, तारीखें, और प्रक्रिया अलग हो सकती है। इसलिए, अपने जिले का ऑफिशियल नोटिस चेक करें (जैसे gopalganj.nic.in, jamui.nic.in)। यह लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है; नवीनतम अपडेट के लिए जिला वेबसाइट या कार्यालय से संपर्क करें।

Important Links

Bihar District PortalClick Here
Jamui Official NoticeView Notice
Gopalganj Official NoticeView Notice
Purvi Champaran (Motihari) Official NoticeView Notice
Madhubani Official NoticeView Notice
Telegram ChannelJoin Here
HomepageVisit Homepage

FAQs’ – Bihar Dealer Vacancy 2025

Bihar Ration Dealer Vacancy 2025 क्या है?

Bihar Ration Dealer Vacancy 2025 बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा शुरू की गई भर्ती प्रक्रिया है, जिसके तहत पूरे राज्य में नई राशन दुकानों का लाइसेंस योग्य व्यक्तियों को दिया जाएगा। इस भर्ती का उद्देश्य सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को मजबूत करना और ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों में अनाज वितरण को और अधिक पारदर्शी बनाना है।

Bihar Ration Dealer Recruitment 2025 में कितनी वैकेंसी निकली हैं?

सितंबर 2025 तक बिहार के कई जिलों में कुल 421 से अधिक पदों पर राशन डीलर की वैकेंसी जारी की गई है। इसमें सबसे ज्यादा रिक्तियाँ मधुबनी जिले में 196, पूर्वी चंपारण में 92, जमुई में 85 और गोपालगंज में 48 पद शामिल हैं।

Bihar Ration Dealer Bharti 2025 में आवेदन की प्रक्रिया क्या है?

इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन है। उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन पत्र भरकर, सभी आवश्यक दस्तावेज़ों की सत्यापित फोटोकॉपी संलग्न करके अपने अनुमंडल कार्यालय (SDO Office) में अंतिम तिथि तक जमा करना होगा।

Bihar Ration Dealer Vacancy 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

आवेदन की अंतिम तिथि जिला अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। जैसे – जमुई जिले में अंतिम तिथि 20 सितम्बर 2025 है और गोपालगंज जिले में 27 सितम्बर 2025 है। इसलिए हर उम्मीदवार को अपने जिले का आधिकारिक नोटिस देखना जरूरी है।

Bihar Ration Dealer Recruitment 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार का न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक पास होना आवश्यक है। उच्च योग्यता वाले और कंप्यूटर ज्ञान रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

Bihar Ration Dealer Vacancy 2025 के लिए आयु सीमा क्या है?

आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु की कोई सख्त सीमा नहीं है, लेकिन समान योग्यता की स्थिति में अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।

क्या एक परिवार से एक से अधिक सदस्य आवेदन कर सकते हैं?

नहीं, एक संयुक्त परिवार से केवल एक ही सदस्य राशन दुकान के लिए आवेदन कर सकता है। एक ही परिवार के एक से अधिक सदस्यों को यह लाइसेंस प्रदान नहीं किया जाएगा।

किन लोगों को राशन डीलर लाइसेंस नहीं मिलेगा?

मुखिया, सरपंच, पंच, वार्ड सदस्य, विधायक, सांसद, नगर निकाय सदस्य, आटा चक्की मालिक, अवयस्क, मानसिक रूप से अस्वस्थ, दिवालिया व्यक्ति और न्यायालय द्वारा दोषी सिद्ध व्यक्ति राशन डीलर के लिए पात्र नहीं हैं।

Bihar Ration Dealer Recruitment 2025 में किन्हें प्राथमिकता दी जाएगी?

इस भर्ती में स्वयं सहायता समूह, महिलाओं की सहयोग समितियाँ, पूर्व सैनिक समितियाँ, शिक्षित बेरोजगार उम्मीदवार और संबंधित पंचायत या वार्ड के निवासी को प्राथमिकता दी जाएगी।

Bihar Ration Dealer Vacancy 2025 के लिए कौन से दस्तावेज आवश्यक हैं?

आवेदन के लिए आधार कार्ड, आवासीय प्रमाण पत्र, पासपोर्ट फोटो, जाति प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, बेरोजगारी प्रमाण पत्र, व्यापार स्थल से संबंधित दस्तावेज़, पूंजी प्रमाण पत्र और शपथ पत्र आवश्यक होते हैं।

Bihar Ration Dealer Recruitment 2025 का चयन कैसे होगा?

चयन प्रक्रिया में आवेदन की जाँच, दस्तावेज़ सत्यापन और फिर लॉटरी या मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसके बाद चयनित उम्मीदवार को 1 वर्ष का लाइसेंस दिया जाएगा, जिसे नवीनीकृत किया जा सकता है।

Bihar Ration Dealer Bharti 2025 में आवेदन शुल्क कितना है?

इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन शुल्क जिला स्तर पर तय किया जा सकता है। सामान्यतः राशन डीलर आवेदन में उम्मीदवारों से कोई बड़ा शुल्क नहीं लिया जाता, लेकिन स्टांप पेपर और शपथ पत्र का खर्चा उम्मीदवार को स्वयं करना होगा।

क्या बिहार राशन डीलर भर्ती 2025 केवल ग्रामीण क्षेत्रों के लिए है?

नहीं, यह भर्ती ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लिए है। जहाँ भी नई राशन दुकान की आवश्यकता होगी, वहां रिक्तियों के अनुसार लाइसेंस जारी किए जाएंगे।

क्या Bihar Ration Dealer Vacancy 2025 में कंप्यूटर ज्ञान जरूरी है?

कंप्यूटर ज्ञान अनिवार्य नहीं है लेकिन इसे वांछनीय माना गया है। जिन उम्मीदवारों को कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान होगा उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।

क्या सरकारी कर्मचारी राशन डीलर के लिए आवेदन कर सकते हैं?

नहीं, किसी भी सरकारी या लाभकारी पद पर कार्यरत व्यक्ति राशन डीलर लाइसेंस के लिए आवेदन नहीं कर सकता।

Bihar Ration Dealer Recruitment 2025 का नोटिफिकेशन कहाँ मिलेगा?

हर जिले की रिक्तियों और आवेदन की तिथियों का नोटिफिकेशन संबंधित जिले की आधिकारिक वेबसाइट और अनुमंडल कार्यालय में जारी किया जाता है। उदाहरण के लिए jamui.nic.in, gopalganj.nic.in जैसी साइटों पर नोटिस उपलब्ध होता है।

Bihar Ration Dealer Bharti 2025 के लिए क्या बेरोजगारी प्रमाण पत्र जरूरी है?

हाँ, यदि उम्मीदवार बेरोजगार है और वह शिक्षित बेरोजगार श्रेणी में आवेदन करना चाहता है, तो उसे बेरोजगारी प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य है।

राशन डीलर का चयन होने के बाद क्या लाइसेंस स्थायी होता है?

नहीं, चयनित उम्मीदवार को केवल 1 वर्ष का अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) दिया जाता है। यह समय-समय पर नवीनीकृत किया जा सकता है और इसके लिए नियमों का पालन करना जरूरी है।

Bihar Ration Dealer Vacancy 2025 में आवेदन कहाँ जमा करना होगा?

आवेदन पत्र और दस्तावेज़ आपके जिले के अनुमंडल कार्यालय (SDO Office) में जमा करने होते हैं। जमा करने के बाद प्राप्ति रसीद लेना अनिवार्य है।

Bihar Ration Dealer Recruitment 2025 से जुड़ी नवीनतम जानकारी कैसे प्राप्त करें?

उम्मीदवारों को अपने जिले की आधिकारिक वेबसाइट और अनुमंडल कार्यालय के सूचना बोर्ड पर नियमित रूप से अपडेट देखना चाहिए। वहीं से रिक्तियों, आवेदन तिथि और चयन प्रक्रिया की जानकारी जारी की जाती है।

Ankit Aman

Ankit Aman is a Professional Blogger who does Web Blogging and shares his thoughts, information, and experiences on the Website. He Blogs his writings on various topics to educate and entertain the masses. @iankitaman

Leave a Comment