Bihar Ration Dealer New Vacancy 2026: बिहार में 4,942 नई राशन दुकानों पर बहाली, आवेदन कैसे करें? जाने डीलरशिप भर्ती की पूरी जानकारी

Bihar Ration Dealer New Vacancy 2026:- बिहार राज्य में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग (Food and Consumer Protection Department, Government of Bihar) द्वारा वर्ष 2026 में 4,942 नई सरकारी राशन दुकानों की बहाली की योजना बनाई गई है. यह भर्ती मुख्य रूप से 2026 में फोकस है, हालांकि कुछ जिलों में 2025 में ही प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इस भर्ती Bihar Ration Dealer New Vacancy 2026 के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों को राशन दुकानों का संचालन करने का अवसर मिलेगा.

आपकी जानकारी के लिए बता दें खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार सरकार की यह योजना राज्य की बढ़ती आबादी और राशनकार्ड धारकों की संख्या को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है, ताकि राशन वितरण अधिक सुगम, पारदर्शी और जनहितकारी बन सके. इस आर्टिकल में Bihar Ration Dealer New Vacancy 2026 से जुड़ी सभी नवीनतम जानकारी प्रदान बाले हैं.

अगर आप भी बिहार से हैं, और Bihar Ration Dealer New Bharti 2026 का बेसब्री से इन्तेजार कर रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी उपयोगी साबित होगा. इस लेख में हम इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से चर्चा करेंगे, जिसमें रिक्तियों की संख्या, पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, लाभ एवं अन्य महत्वपूर्ण बिवरण शामिल हैं.

आर्टिकल के अंतिम चरण में क्विक लिंक्स भी प्रदान करेंगे, जिसके माध्यम से आप डायरेक्टली अपने जिले के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर Bihar Ration Dealer Vacancy 2026 की जाँच करके आवेदन जमा कर सकते हैं….

Bihar Ration Dealer New Vacancy 2026 – Highlights

आर्टिकल का नामBihar Ration Dealer New Vacancy 2026
बिभाग का नामखाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार सरकार
पोस्ट का नामRation Dealer
कुल प्रस्तावित राशन दुकानें4,942
प्रथम चरण में विज्ञापित दुकानें2,583
द्वितीय चरण में प्रस्तावित दुकानें2,359
आवेदन का तरीका ऑफलाइन 
भर्ती का उद्देश्यबिहार सरकार की यह योजना राज्य की बढ़ती आबादी और राशनकार्ड धारकों की संख्या को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है, ताकि राशन वितरण अधिक सुगम, पारदर्शी और जनहितकारी बन सके.
पात्रता का आधारशहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में राशनकार्ड धारकों का अनुपात
ग्रामीण क्षेत्र मानक1,900 राशनकार्ड पर 1 राशन दुकान
शहरी क्षेत्र मानक1,350 राशनकार्ड पर 1 राशन दुकान
चयन प्रक्रियाजिला प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार
लाइसेंस जारी करने वाली संस्थाजिला आपूर्ति कार्यालय (DSO)
आधार सीडिंगअनिवार्य (100% सुनिश्चित की जाएगी)
केटेगरी Latest Jobs
लाभार्थीस्थानीय नागरिक / बेरोजगार युवा
आवेदन की स्थितिप्रथम चरण के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी
कुल प्राप्त आवेदन (प्रथम चरण)लगभग 13,794
ऑफिसियल वेबसाइट bihar.s3waas.gov.in

बिहार राशन डीलर नई भर्ती 2026: 4,942 नई राशन दुकानों पर बहाली, आवेदन कैसे करें? जाने डीलरशिप भर्ती की पूरी जानकारी – Bihar Ration Dealer Vacancy 2026

बिहार राज्य में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को बेहतर बनाने के लिए बिभाग की ओर से यह एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है. बढ़ती जनसंख्या और राशन कार्ड धारकों की संख्या को ध्यान में रखते हुए, बिहार सरकार ने वर्ष 2026 तक 4,942 नई सरकारी राशन दुकानों की डीलरशिप देने की योजना बनाई है. राज्य के कुछ-कुछ जिलों में Bihar Ration Dealer Bharti 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

वर्तमान समय में समाहरणालय, बक्सर (आपूर्ति शाखा) द्वारा Ration Dealer के टोटल 56 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है, और इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. बक्सर जिले के बक्सर और डुमरॉव अनुमंडल में भर्ती निकाली गई है. अगर आप वक्सर जिलें के निवासी हैं तो 27 जनवरी 2026 से लेकर 17 फरवरी 2026 तक Bihar Ration Dealer Vacancy 2026 के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

Bihar Ration Dealer New Vacancy 2026

आपको बता दें यह योजना न केवल राशन वितरण को अधिक सुगम और पारदर्शी बनाएगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी पैदा करेगी. विशेष रूप से बेरोजगार युवाओं और स्थानीय नागरिकों के लिए यह एक सुनहरा मौका है, जहां वे सरकारी राशन दुकान चलाकर स्थायी स्वरोजगार प्राप्त कर सकते हैं.

Bihar Ration Dealer New Vacancy 2026 का उद्देश्य 

बिहार सरकार की यह योजना पीडीएस सिस्टम को आधुनिक और कुशल बनाने पर केंद्रित है. वर्तमान में, राज्य में राशन वितरण में कई चुनौतियां हैं, जैसे दुकानों पर भीड़, अनियमित वितरण और पारदर्शिता की कमी. नई दुकानों की स्थापना से इन समस्याओं का समाधान होगा। योजना के अनुसार, शहरी क्षेत्रों में हर 1,350 राशन कार्ड पर एक दुकान और ग्रामीण क्षेत्रों में हर 1,900 राशन कार्ड पर एक दुकान की व्यवस्था की जाएगी. इससे न केवल वितरण प्रक्रिया तेज होगी, बल्कि लाभार्थियों को उनके निकटतम स्थान पर राशन उपलब्ध होगा.

इस योजना का मुख्य उद्देश्य है:- 

  • राशन वितरण को डिजिटल और पारदर्शी बनाना.
  • स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन.
  • फर्जी राशन कार्डों की पहचान और आधार सीडिंग को 100% सुनिश्चित करना.
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को लाभ पहुंचाना.

यह योजना दो चरणों में लागू की जा रही है, जिसमें पहले चरण में 2,583 दुकानों की बहाली हो रही है और दूसरे चरण में 2,359 दुकानों की. अब तक पहले चरण के लिए लगभग 13,794 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जो इस योजना की लोकप्रियता को दर्शाता है.

Bihar Ration Dealer New Vacancy 2026 Post Details

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार सरकार द्वारा कुल 4,942 नई राशन दुकानों की बहाली प्रस्तावित है, जो पूरे राज्य में वितरित की जाएंगी. जिलेवार रिक्तियों का वितरण निम्नानुसार है. –

District NameNew Ration Shops
Patna435
Muzaffarpur356
Bhagalpur336
Purnia320
West Champaran242
Rohtas245
Gaya240
Madhubani248
Siwan229
Sitamarhi196
Katihar191

इसके अलावा वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, खगड़िया, किशनगंज जैसे जिलों में भी नई दुकानें होंगी. कुछ जिलों जैसे बैंका, बेगूसराय, नालंदा, भोजपुर, अररिया और सारण में कोई नई रिक्ति नहीं है, क्योंकि वहां अनुपात पहले से संतुलित है. पश्चिम चंपारण जिले में सभी 242 दुकानों की बहाली पूरी हो चुकी है और लाइसेंस जारी कर दिए गए हैं.

Bihar Ration Dealer Vacancy 2026 के लिए पात्रता 

यदि आप इंटरेस्टेड हैं और Bihar Ration Dealer Vacancy 2026 के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो निम्नलिखित पात्रता मानदंड को पूरा करना अनिवार्य है. –

Post NameRequired Qualifications
Ration Dealer1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) – 

  • आवेदक को न्यूनतम मैट्रिक (10वीं) पास होना अनिवार्य अनिवार्य है.

2. आयु सीमा (Age Limit) – 

  • आवेदक वयस्क (18 वर्ष या अधिक) होना चाहिए. कोई ऊपरी आयु सीमा निर्दिष्ट नहीं की गई है.

3. कंप्यूटर ज्ञान वालों को प्राथमिकता –

  • कम्प्यूटर ज्ञान रखने वाले आवेदक को प्राथमिकता दी जायेगी. कम्प्यूटर ज्ञान की समानता होने पर अधिक योग्य को और उसमें भी समानता होने पर अधिक उम्र वाले को प्राथमिकता दी जायेगी.

Bihar Ration Dealer Bharti Age Limits:- 

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: अधिसूचना में निर्दिष्ट नहीं है, लेकिन सामान्यतः सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षण श्रेणियों में छूट लागू हो सकती है.

Bihar Ration Dealer Vacancy 2026: इन्हें मिलेगा प्राथमिकता

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार सरकार द्वारा राशन डीलर किस इस भर्ती अभियान में उचित मूल्य की दूकान के आवंटन में प्राथमिकताएँ दी जाएगी. –

  • स्वयं सहायता समूह
  • महिलाओ की सहयोग समितियाँ
  • पूर्व सैनिक की सहयोग समितियाँ
  • शिक्षित बेरोजगार
  • संबधित पंचायत अथवा वार्ड (नगर क्षेत्र) के निवासी को प्राथमिकता दी जाएगी.

राशनकार्ड सत्यापन अभियान

भर्ती के साथ-साथ राशनकार्डों का सत्यापन भी महत्वपूर्ण है. भारत सरकार द्वारा भेजी गई संदिग्ध राशनकार्डों की सूची के आधार पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

  • कैंप मोड में भौतिक सत्यापन होगा.
  • 100% आधार सीडिंग सुनिश्चित करना अनिवार्य है.
  • अपात्र और फर्जी राशनकार्डों पर कार्रवाई होगी.
  • यह अभियान केवल पात्र लाभार्थियों को लाभ देने के लिए है और सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं.

Bihar Ration Dealer New Vacancy 2026: उचित मूल्य की दुकान की अनुज्ञप्ति प्राप्ति की निर्हताएँ

  • एक संयुक्त परिवार में एक से अधिक सदस्य को उचित मूल्य की दुकान आवंटित नहीं की जायेगी. पिता माता, भाई, भाई की पत्नी (भाभी) पति पत्नी पुत्र, पुत्रवधू और सौतेला भाई परिवार की परिभाषा मे आयेगे.
  • मुखिया सरपंच, पंच, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति के सदस्य, जिला परिषद के सदस्य, विधायक, विधान पार्षद, सांसद तथा नगर निकायों के निर्वाचित सदस्य इस रूप में अपने कार्यकाल तक उचित मूल्य की दुकान की अनुज्ञप्ति प्राप्त करने हेतु निरर्हित (डिस्क्वालीफल्ड) रहेंगे.
  • आटा चक्की के मालिक एवं उसके निकटतम संबंधियों को उचित मूल्य की दुकान आवंटित नहीं की जायेगी
  • अवयस्क, पागल या दिवालिया को उचित मूल्य की दुकान आवंटित नहीं की जायेगी.
  • आवश्यक वस्त अधिनियम, 1955 (1955 का केन्द्रीय अधिनियम, 10) के अधीन अथवा अन्य किसी आपराधिक मामले में अंतिम रूप से न्यायालय द्वारा सिद्धदोष व्यक्ति को उचित मूल्य की दुकान की अनुज्ञप्ति आवंटित नहीं की जायेगी.
  • सरकार में लाभ का पद धारण करने वाले उचित मूल्य की दुकान आवंटित नहीं की जायेगी.

Bihar Ration Dealer Vacancy 2026: आवेदन हेतु जरुरी डॉक्यूमेंट 

बिहार राशन डीलर भर्ती 2026 में ऑफलाइन के माध्यम से आवेदन के समय आपको कुछ जरुरी डॉक्यूमेंट अपने साथ रखना होगा, जो निम्नलिखित है. –

  • 10th का प्रमाण पत्र व मार्कशीट
  • कंप्यूटर प्रमाण पत्र (यदि हो)
  • जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित वर्ग के लिए)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आचरण प्रमाण पत्र (6 महीने से पुराना न हो)
  • शपथ पत्र (Executive Magistrate के समक्ष)
  • व्यापार स्थल की विवरणिक संबंधी कागजात
  • पर्याप्त पूंजी का साक्ष्य
    नियोजन प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो – 3 प्रति
  • एवं अन्य जरुरी डॉक्यूमेंट आदि.

Bihar Ration Dealer New Recruitment 2026 के लाभ 

यह भर्ती न केवल रोजगार सृजन करेगी बल्कि पीडीएस व्यवस्था में सुधार भी लाएगी. प्रमुख लाभ निम्नलिखित है. –

  • स्थानीय युवाओं को स्थायी स्वरोजगार का अवसर मिलेगा.
  • राशनकार्ड धारकों को निकट दुकान की सुविधा, जिससे भीड़ और कतारों में कमी होगी.
  • राशन वितरण में पारदर्शिता और समयबद्धता.
  • सरकारी योजनाओं का सही लाभार्थियों तक पहुंच.
  • स्थानीय अर्थव्यवस्था में वृद्धि.
  • डिजिटल और व्यवस्थित पीडीएस प्रणाली.

Bihar Ration Dealer Bharti Application Fees

आवेदन शुल्क के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है. संभवतः यह निःशुल्क है या न्यूनतम है, लेकिन उम्मीदवारों को जिला अधिसूचना से पुष्टि करनी चाहिए.

How to Apply in Bihar Ration Dealer New Vacancy 2026?

बिहार राशन डीलर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन है. आप सभी यहाँ पर दी गई जानकारी के अनुसार Bihar Ration Dealer Vacancy 2026 के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

  • सबसे पहले अपने जिले की आधिकारिक वेबसाइट या अनुमंडल कार्यालय के सूचना बोर्ड पर उपलब्ध रिक्तियों की सूची चेक करना है.
  • भर्ती से संबंधित आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड करें और ध्यानपूर्वक पढ़ें.
  • आवेदन हेतु अनुसूची-1 या अनुसूची-2 का फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करें या अनुमंडल कार्यालय से प्राप्त करें.
  • और इस आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है.
  • उसके बाद आवश्यक दस्तावेजों की सत्यापित फोटोकॉपी को अपने आवेदन पत्र के साथ संलग्न करेंगे.
  • और अंतिम तिथि से पहले आवेदन पत्र और दस्तावेज़ अनुमंडल कार्यालय में जमा कर देना है.
  • भर्ती के लिए आवेदन स्वीकार होने पर प्राप्ति रसीद आपको दी जाएगी, जिसे सुरक्षित रख लें.
  • निर्धारित अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जायेगा.
  • मूल आवेदन को सभी प्रमाण पत्रो / कागजातों स्वअभिप्रमाणित प्रति सहित निबंधित डाक से संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को भेजना अनिवार्य है.
  • अपनी आवेदन स्थिति और आगे की प्रक्रिया जानने के लिए समय-समय पर अनुमंडल कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं.

Important Links

Download Buxar Ration Dealer Vacancy 2026 Application FormDownload PDF
Download Buxar Ration Dealer Vacancy 2026 NotificationDownload PDF
All District PortalBihar Districts Portal
For More UpdatesClick Here

Conclusion

बिहार राशन डीलर नई भर्ती 2026 राज्य की जनता के लिए एक सुनहरा अवसर है. यह न केवल बेरोजगार युवाओं को रोजगार देगी बल्कि राशन वितरण को अधिक कुशल बनाएगी. इच्छुक अभ्यर्थी जल्द से जल्द अपने जिले के कार्यालय से संपर्क करें और नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक स्रोतों पर नजर रखें. फर्जी जानकारी या आवेदनों से बचें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई हो सकती है. यदि आप इस योजना से जुड़ी कोई समस्या या सुझाव रखते हैं, तो अवश्य कर संबंधित कार्यालय में संपर्क करें.

यह भर्ती बिहार जिला पोर्टल द्वारा जिला-वार जारी की जाती है. उम्मीदवारों को सलाह है कि वे ShikshaMarg.In जैसी वेबसाइटों पर नियमित अपडेट देखें, जहां बिहार की नौकरियां, एडमिट कार्ड, परीक्षा, परिणाम, प्रवेश, छात्रवृत्ति और योजनाओं की जानकारी उपलब्ध है.

इस आर्टिकल में Bihar Ration Dealer New Vacancy 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी शेयर किया गया है, ताकि राज्य के युवा/ नागरिक जो राशन डीलर भर्ती का बेसब्री से इन्तेजार कर रहे हैं, वह अपने जिलें के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर वैकेंसी डिटेल्स चेक करके अप्लाई कर सकें. यह भर्ती स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देगी और PDS प्रणाली को कुशल बनाएगी. इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन करें और अपने जिले की अधिसूचना की जांच करें.

FAQ’s – Bihar Ration Dealer New Vacancy 2026

बिहार में 2026 के लिए कितनी नई राशन दुकानों की बहाली हो रही है?

कुल 4942 नई सरकारी राशन दुकानों की बहाली प्रस्तावित है, जो दो चरणों में पूरी होगी.

पहले चरण में कितनी राशन दुकानों के लिए भर्ती है?

पहले चरण में 2583 राशन दुकानों की डीलरशिप दी जा रही है.

दूसरे चरण में कितनी राशन दुकानें होंगी?

दूसरे चरण में 2359 नई राशन दुकानों की बहाली प्रस्तावित है.

यह भर्ती किस विभाग द्वारा की जा रही है?

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार सरकार द्वारा.

राशन डीलर बनने के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है या ऑफलाइन?

आवेदन पूरी तरह ऑफलाइन है. आपको संबंधित अनुमंडल कार्यालय या जिला आपूर्ति कार्यालय (DSO) में जाना होगा.

राशन डीलर बनने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?

ऑफिसियल नोटिफिकेशन में स्पष्ट उल्लेख नहीं है, लेकिन सामान्यतः 10वीं पास या स्थानीय स्तर पर बेरोजगार युवाओं को प्राथमिकता दी जाती है, जिला स्तर पर नियम जांचें.

आयु सीमा क्या है बिहार राशन डीलर वैकेंसी 2026 के लिए?

ऑफिसियल नोटिफिकेशन में स्पष्ट आयु सीमा नहीं बताई गई है, यह जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित की जाती है, इसलिए संबंधित जिला कार्यालय से संपर्क करें.

कौन-कौन आवेदन कर सकता है?

मुख्य रूप से बिहार के स्थानीय निवासी और बेरोजगार युवा. शहरी/ग्रामीण क्षेत्र के आधार पर राशनकार्ड की संख्या के अनुपात में दुकानें दी जाती हैं.

बिहार राशन डीलर भर्ती 2026 में चयन प्रक्रिया क्या है?

जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार.

vikash

Leave a Comment