Bihar Ration Card Camp 2025: फ्री में बिहार राशन कार्ड बनाने के लिए पंचायत स्तर पर लग रहा कैंप, जाने कब तक बनेगा कार्ड और पूरी जानकारी

Bihar Ration Card Camp 2025:- बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए राज्य के सभी पंचायतों में राशन कार्ड निर्माण के लिए विशेष कैंप लगाने का फैसला किया है. जी हाँ, यह Bihar Ration Card Camp 2025 अभियान उन पात्र नागरिकों के लिए है जो अभी तक राशन कार्ड योजना से वंचित हैं. इसके लिए बिहार सरकार द्वारा ऑफिसियल नोटिस भी जारी कर दिया गया है. इस अभियान के माध्यम से लगभग 6.5 लाख राशन कार्ड बनाने का काम किया जाएगा. साथ हीं पंचायत स्तर पर Ration Card के लिए ऑनलाइन आवेदन दर्ज होंगे, और पात्र लाभुकों को तुरंत रसीद और बाद में राशन कार्ड प्रदान किया जाएगा.

इसलिए हमने इस आर्टिकल में Bihar Ration Card Camp 2025 से जुड़ी सभी नवीनतम अपडेट साझा किया है. जैसे की कैंप के माध्यम से किन्हें लाभ मिलेगा, कब तक आप राशन कार्ड में अपना नाम इस कैंप से जुड़वा सकेंगे, एवं राशन कार्ड से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से बताया गया है. ताकि आप सभी राशन कार्ड से बंचित लाभुक इस बिहार राशन कार्ड कैंप 2025 का लाभ उठा सकें.

सरकार द्वारा जारी ऑफिसियल नोटिस के अनुसार 22 सितंबर 2025 से पंचायत स्तर पर Bihar Ration Card Camp 2025 लगना शुरू हो गया है. यह अभियान 31 दिसंबर 2025 तक चलेगा. विस्तृत जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक जरुर पढ़ें…

Bihar Ration Card Camp 2025 – Overviews

आर्टिकल का नामBihar Ration Card Camp 2025
बिभागबिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग
योजना का नामबिहार राशन कार्ड
वर्ष2025
Bihar Ration Card Camp Date22 सितंबर 2025 से शुरू है 
Bihar Ration Card Camp Last Date31 दिसंबर 2025 तक
स्तर पंचायत स्तर पर 
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
लेख का प्रकारLatest Update
ऑफिसियल वेबसाइटrconline.bihar.gov.in

22 सितंबर से बिहार में पंचायत स्तर पर कैंप लगाकर राशन कार्ड बनाने का होगा काम, इस दिन तक हीं बनेगा कार्ड – Bihar Ration Card Camp 2025

बिहार राज्य के वैसे सभी नागरिक जिनका अभी तक राशन कार्ड नहीं बन पाया है, या फिर जिन्होंने राशन कार्ड के लिए अप्लाई कर दिया है लेकिन उनका आवेदन पेंडिंग में पड़ा है उन सभी के लिए अच्छी खबर है. 22 सितंबर 2025 से बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा पूरे राज्य में कैम्प मोड में राशन कार्ड बनाने का अभियान शुरू कर दिया गया है, जो 31 दिसंबर 2025 तक चलेगा. इस अभियान के तहत राशन कार्ड बनाने के लिए Bihar Ration Card Camp 2025 कैम्प प्रत्येक पंचायत स्तर पर पंचायत सरकार भवनों में आयोजित किए जाएंगे.

और विभाग की ओर से तय किए गए रोस्टर के अनुसार ये कैम्प अलग-अलग तिथियों पर संचालित होंगे. तथा ऐसे सभी नागरिकों को जिनका राशन कार्ड अभी तक नहीं बना है उनका कैम्प में मौजूद टीम कम्प्यूटर और लैपटॉप के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को तुरंत ऑनलाइन पूरा करेगी. प्राप्त सभी आवेदनों को rconline.bihar.gov.in पोर्टल पर उसी समय दर्ज किया जाएगा और हर आवेदक को तुरंत रसीद प्रदान की जाएगी.

Bihar Ration Card Camp 2025 Official Notice

बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा पुरे राज्य भर में पंचायत स्तर पर राशन कार्ड के पात्र बंचित छूटे हुए लाभार्थियों हेतु कैंप मोड में राशन कार्ड निर्माण अभियान 22 सितंबर 2025 से शुरू हो जायेगा. केंद्र सरकार की इस योजना को राज्य स्तर पर लागू करने वाली बिहार सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि कोई भी पात्र परिवार जो राशन कार्ड के लिए पात्र हैं, वह बंचित ना रहें.

Bihar Ration Card Camp 2025

Bihar Ration Card Camp 2025: कब मिलेगा राशन कार्ड 

कैंप के माध्यम से राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन किए गए आवेदनों की समय पर जांच की जाएगी. और जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद केवल पात्र पाए गए आवेदकों को हीं राशन कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा. विभाग का कहना है कि इस Bihar Ration Card Camp 2025 प्रक्रिया से यह सुनिश्चित होगा कि सिर्फ योग्य लाभुकों को ही खाद्य सुरक्षा अधिनियम का लाभ मिले.

अगर आप भी राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो अंतिम तिथि से पहले तक पंचायत स्तर पर लगने बाले कैंप में जाकर राशन कार्ड के लिए आवेदन जमा कर सकते हैं.

Bihar Ration Card Camp 2025 Date

क्यूंकि खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अनुसार इस अभियान का उद्देश्य उन पात्र परिवारों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत कवर करना है, जो अभी तक किसी कारणवश राशन कार्ड से वंचित रह गए थे.

Bihar Ration Card Camp 2025 Date

राशन कार्ड कैंप बिहार राज्य में पंचायत स्तर पर 22 सितंबर 2025 से 10 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किए जाएंगे. ये कैंप राज्य के प्रत्येक पंचायत के सरकारी भवन में लगाए जाएंगे. पंचायतवार रोस्टर के अनुसार तारीखें निर्धारित की गई हैं, जिसकी जानकारी स्थानीय पंचायत कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है.

EventsDates
Bihar Ration Card Camp Start Date22.09.2025
Bihar Ration Card Camp Last Date10.10.2025
स्थान सभी पंचायत सरकार भवन में (रोस्टर के अनुसार)

Bihar Ration Card Camp 2025: कैंप के माध्यम से राशन कार्ड के लिए पात्रता 

यदि आप पंचायत स्तर पर बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा राशन कार्ड बनाने के लिए लगाए जा रहे कैंप में अपना राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो निम्नलिखित पात्रता मानदंड को पूरा करना अनिवार्य है. –

  • सबसे पहले तो आपको बिहार का एक स्थाई निवासी होना चाहिए.
  • पहले से राशन कार्ड नहीं होना चाहिए.
  • आपके घर में चार पहिया वाहन या बड़े उपकरण न हो.
  • और सरकारी नौकरी या आयकर देय नहीं होना चाहिए.

 महत्वपूर्ण विशेषताएँ

  • खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने घोषणा करते हुए बताया है की बिहार में 22 सितंबर से पंचायत स्तर पर राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे, और 10 अक्टूबर तक फॉर्म भरे जायेंगे.
  • केंद्र सरकार की इस योजना को राज्य स्तर पर लागू करने वाली बिहार सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र परिवार राशन कार्ड से बंचित ना रहे.
  • पूरे राज्य में कैंप मोड में अभियान चलाकर राशन कार्ड बनाए जायेंगे.
  • अभियान को सफल बनाने के लिए स्थान और तिथि का स्थानीय प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा. जिससे की यह सुनिश्चित किया जाएगा कि हर पात्र व्यक्ति समय पर कैम्प में जाकर आवेदन कर सके.
  • प्रत्येक कैम्प में सुविधानुसार आपूर्ति विभाग एवं अन्य विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी कम्प्यूटर / लैपटॉप के साथ उपस्थित रहेगें.
  • कैम्प आयोजन के दिन प्राप्त सभी आवेदनों को उसी समय आधिकारिक वेबसाइट rconline.bihar.gov.in पर ऑनलाइन दर्ज किया जाएगा. इसके बाद प्रत्येक आवेदक को तुरंत रसीद दी जाएगी.
  • कैंप के लिए पंचायतवार रोस्टर के अनुसार तारीखें निर्धारित की गई हैं, जिसकी जानकारी स्थानीय पंचायत कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है.

Bihar Ration Card Camp 2025 आवेदन प्रक्रिया 

यदि आप खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा राशन कार्ड के लिए लगाए जा रहे कैंप के माध्यम से अपना या अपने किसी भी परिवार का राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो यहाँ पर बताए गए कुछ स्टेप्स को फॉलो करें.

  • बिहार राशन कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले अपने पंचायत में लगाये जाने बाले कैंप में जाना है.
  • कैंप में निर्धारित तिथि पर जाना होगा.
  • कुछ महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट अपने साथ लेकर जाएँ, जो यहाँ पर बताया गया है.
  • कैंप में जाकर वहां मौजूद अधिकारियों से बात करके राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं.

आवश्यक डॉक्यूमेंट क्या-क्या लेकर जाना होगा?

यदि आप सरकार द्वारा लगाये जा रहे बिहार राशन कार्ड कैंप अभियान के तहत अपना राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो कुछ महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होगी जो निम्नलिखित है. –

  • परिवार के मुखिया का आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • परिवार के प्रत्येक सदस्य का निवास प्रमाण पत्र
  • परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड
  • पूरे परिवार का एक ग्रुप फोटो
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि परिवार के कोई सदस्य दिव्यांग है तो.)

इसके आलावा, आप चाहें तो अपने पंचायत में मौजूद कैंप में अधिकारी से भी आप पूछ कर पता कर सकते हैं, की राशन कार्ड बनाने के लिए क्या-क्या दस्ताबेज की जरुरत होगी.

Important Links

Bihar Ration Card Camp Official NoticeDownload PDF
Bihar Ration Card Camp 2025 New NoticeDownload PDF
Check Paper NoticeClick Here
Ration Card Official WebsiteVisit Now
Our Home PageVisit Here

निष्कर्ष 

बिहार राशन कार्ड कैंप 2025 एक सुनहरा अवसर है उन परिवारों के लिए जो अभी तक इस योजना से वंचित हैं. सरकार का यह प्रयास सामाजिक न्याय और खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में Bihar Ration Card Camp 2025 लगाना महत्वपूर्ण कदम है. सभी पात्र नागरिकों से अपील है कि वे निर्धारित तारीखों में निकटतम कैंप में पहुंचें और आवेदन करें.

FAQ’s Bihar Ration Card Camp 2025

Q. राशन कार्ड बनाने के लिए पंचायत में कब से कैंप लगना शुरू होगा?

उत्तर:- 22 सितंबर 2025 से राज्य के पर्त्येक पंचायत राशन कार्ड बनाने हेतु कैंप लगाया जायेगा, जो अब 31 दिसंबर 2025 तक चलेगा.

Q. कैंप में कौन लोग राशन कार्ड बनवा सकते हैं?

उत्तर:- बिहार राज्य के वैसे सभी नागरिक जो अभी तक राशन कार्ड से बंचित हैं.

Q. कैंप के माध्यम से कितने लोगों को मिलेगा राशन कार्ड?

उत्तर:- सरकार द्वारा 6.5 लाख से अधिक लाभार्थियों का राशन कार्ड बनाने का आदेश दिया गया है.

vikash

Leave a Comment