Bihar Pashu Shed Yojana 2025: बिहार पशु शेड योजना गाय, भैंस, बकरी और मुर्गी पालन के लिए मिलेगा ₹1.60 लाख तक सब्सिडी, जाने क्या है आवेदन प्रक्रिया

Bihar Pashu Shed Yojana 2025:- बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई पशु शेड योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. यह योजना विशेष रूप से उन सभी किसानों और पशुपालकों के लिए है जो गाय, भैंस, बकरी या मुर्गी पालन जैसे व्यवसायों में रुचि रखते हैं. Bihar Pashu Shed Yojana 2025 के अंतर्गत पशु शेड निर्माण के लिए ₹75,000/- से लेकर ₹1,60,000/- रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है. महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) के अंतर्गत चलने वाली यह योजना न केवल पशुपालन को बढ़ावा देगी, बल्कि राज्य में दूध उत्पादन और ग्रामीण आय में भी वृद्धि करेगी.

यदि आप बिहार राज्य के रहने बाले निवासी हैं और गाय, भैंस, बकरी या मुर्गी पालन जैसे व्यवसायों में इच्छा रखते हैं तो Bihar Pashu Shed Yojana का लाभ उठा सकते हैं. हम आपको इस आर्टिकल में बिहार पशु शेड योजना से संबंधित सभी विस्तृत जानकारी प्रदान करने बाले हैं, ताकि आप पूरी जानकारी प्राप्त करके MGNREGA के तहत चलाई जा रही बिहार पशु शेड योजना 2025 का लाभ उठा सकें.

इसके आलावा, आर्टिकल के अंत में डायरेक्ट लिंक्स भी प्रदान करेंगे ताकि राज्य के इच्छुक सभी नागरिक आसानी पूर्वक बिहार पशु शेड योजना 2025 में अप्लाई करके इसका लाभ प्राप्त कर सकें.

Bihar Pashu Shed Yojana 2025 – Overviews

Post NameBihar Pashu Shed Yojana 2025
Scheme NameMGNREGA पशु शेड योजना
Started By.पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार सरकार
Benefits₹75,000/- से ₹1,60,000/- तक 
Beneficiaryकिसान और पशुपालक
Mode of ApplicationOffline
Who Can Apply?बिहार राज्य के योग्य किसान और पशुपालक
Name of the StateBihar
CategorySarkari Yojana
Official Websitenrega.dord.gov.in

बिहार पशु शेड योजना सरकार दे रही है पशु शेड बनाने के लिए ₹75,000/- से ₹1,60,000/- तक लाभ, जाने क्या है आवेदन प्रक्रिया – Bihar Pashu Shed Yojana 2025

भारत में ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार मुख्य रूप से पशुपालन और कृषि पर टिका हुआ है. बिहार जैसे राज्य में, जहां अधिकांश आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करती है, पशुपालन न केवल आय का प्रमुख स्रोत है बल्कि परिवारों की आजीविका का आधार भी है. हालांकि, ख़राब मौसम जैसे गर्मी, बारिश और ठंड पशुओं के स्वास्थ्य को प्रभावित करती है, जिससे दूध उत्पादन और पशुओं की उत्पादकता में कमी आती है.

इसी समस्या का समाधान करने के लिए बिहार सरकार ने MGNREGA YOJANA के तहत Bihar Pashu Shed Yojana 2025 को शुरू किया है. यह योजना पशुपालकों को पशुओं के लिए मजबूत और सुरक्षित शेड बनाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है. योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और पशुपालन को अधिक लाभकारी बनाना है.

यह योजना न केवल बिहार तक सीमित है, बल्कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पंजाब जैसे अन्य राज्यों में भी लागू की जा रही है. 2025 में इस योजना के तहत ₹75,000/- से ₹1,60,000/- तक की सब्सिडी सरकार देती है, जो पशुओं की संख्या पर निर्भर करती है. इस लेख में हमने योजना की विस्तृत जानकारी, लाभ, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और किन-किन दस्ताबेजों की जरुरत होगी, सभी विस्तार से साझा किया है.

Bihar Pashu Shed Yojana 2025 का उद्देश्य 

बिहार राज्य में Pashu Shed Yojana लागु करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानों और पशुपालकों को उनके पशुओं के लिए सुरक्षित, मजबूत और स्वच्छ शेड उपलब्ध कराना है. यह योजना विशेष रूप से उन सभी किसानों और पशुपालकों के लिए लागु किया गया है जो गाय, भैंस, बकरी या मुर्गी पालन जैसे व्यवसाय में इच्छा रखते हैं. इस योजना के माध्यम से न केवल दूध, मांस और अंडे का उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि ग्रामीण महिलाओं और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे.

बिहार पशु शेड योजना का उद्देश्य निम्न प्रकार है. –

  • पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना: गर्मी, वर्षा और सर्दी जैसे मौसम की चुनौतियों से पशुओं को बचाना, जिससे उनकी सेहत सुधरे और मृत्यु दर कम हो.
  • पशुपालन को प्रोत्साहित करना: छोटे किसानों और बेरोजगार युवाओं को पशुपालन अपनाने के लिए प्रेरित करना, जिससे अतिरिक्त आय उत्पन्न हो.
  • दूध उत्पादन में वृद्धि: स्वस्थ पशुओं से दूध उत्पादन बढ़ेगा, जो डेयरी उद्योग को मजबूत करेगा और किसानों की आय दोगुनी करने के राष्ट्रीय लक्ष्य को पूरा करेगा.
  • ग्रामीण रोजगार सृजन: शेड निर्माण में स्थानीय मजदूरों को रोजगार प्रदान करना, जो MGNREGA योजना के मूल सिद्धांत के अनुरूप है.

Bihar Pashu Shed Yojana 2025: कौन आवेदन कर सकता है? योग्यता के लिए पात्रता मानदंड 

क्या आप Bihar Pashu Shed Yojana 2025 के अंतर्गत आवेदन करके इसका लाभ उठाना छाते हैं? अगर हाँ, तो सरकार द्वारा इस योजना के लिए निर्धारित पात्रता मानदंड को पूरा करना होगा, जो इस प्रकार है. –

  • आवेदक को बिहार का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है.
  • 90 दिन MGNREGA काम

  • आवेदक का उम्र कम से कम 18 वर्ष होना चाहिए.
  • आवेदक पशुपालन (गाय, भैंस, बकरी या मुर्गी) पालन व्यवसाय में सक्रीय होना चाहिए.
  • बिहार पशु शेड योजना का लाभ केबल आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए है.
  • परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में या आयकर दाता नहीं होना चाहिए.
  • इस योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) या आवास योजना के लाभार्थी होने पर भी अतिरिक्त लाभ मिलेगा.

Bihar Pashu Shed Yojana 2025 का लाभ 

बिहार सरकार की पशु शेड योजना के अंतर्गत मिलने बाले लाभ निम्नलिखित है. –

  • बिहार राज्य के सभी नागरिक Bihar Pashu Shed Yojana 2025 का लाभ उठा सकते हैं (यदि योग्य हैं तो).
  • इस योजना के अंतर्गत पशु शेड बनाने के लिए ₹75,000/- से ₹1,60,000/- तक सब्सिडी दी जाती है.
  • गाय, भैंस, बकरी या मुर्गी पालन जैसे व्यवसायों में रुची रखने बाले सभी राज्य के नागरिक बिहार पशु शेड योजना में आवेदन कर सकते हैं.
  • इस योजना से न केवल शेड का निर्माण होता है बल्कि पशुओं की देखभाल में सुधार आता है, जिससे दूध उत्पादन 20-30% तक बढ़ सकता है.
  • बिहार पशु शेड योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को प्राथमिकता देती है.

Bihar Pashu Shed Yojana Subsidy

बिहार सरकार की पशु शेड योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी पशुओं की संख्या पर निर्भर करती है, जो इस प्रकार है. –

पशुओं की संख्यामिलने बाले लाभ 
3 पशु₹75,000/- से ₹80,000/- रूपये
4 पशु₹1 लाख 60 हजार रुपए
6 पशु₹1 लाख 16 हजार रूपये

Bihar Pashu Shed Yojana 2025 आवेदन के लिए जरुरी डॉक्यूमेंट 

बिहार पशु शेड योजना में आवेदन के समय निम्नलिखित दस्तावेज जमा करने होते हैं, जो पात्रता के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं. –

  • आधार कार्ड या राशन कार्ड (पहचान पत्र के रूप में)
  • MGNREGA जॉब कार्ड जोड़ें।
  • भूमि संबंधी दस्तावेज
  • बैंक खाता पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए
  • जाती प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • अन्य जरुरी दस्ताबेज.

How to Apply in Bihar Pashu Shed Yojana 2025?

यदि आप बिहार पशु शेड योजना 2025 का लाभ उठाने के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो यहाँ पर बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं. –

  • Bihar Pashu Shed Yojana 2025 मे अप्लाई करने के लिए सबसे पहले आपको अपने जिले के मनरेगा कार्यालय या तो अपने मुखिया/ सरपंज/ वार्ड सदस्य से मिलकर बिहार पशु शेड योजना आवेदन फॉर्म को प्राप्त करना है.
  • आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना होगा.
  • इसके बाद आवश्यक सभी डॉक्यूमेंट का कॉपी आवेदन फॉर्म में अटैच करना है.
  • और एप्लीकेशन फॉर्म को सभी डॉक्यूमेंट के साथ मनरेगा कार्यालय में जाकर जमा कर देना है, और रशीद प्राप्त कर लेनी है.

Important Links

Official WebsiteVisit Now
For More UpdatesClick Here

निष्कर्ष 

बिहार पशु शेड योजना ग्रामीण क्षेत्र में वास्तविक जरूरतों को पूरा करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल है. यह Bihar Pashu Shed Yojana 2025 न केवल पशुपालकों को आर्थिक राहत प्रदान करती है बल्कि ग्रामीण विकास की दिशा में एक मजबूत कदम है. यदि आप बिहार के ग्रामीण क्षेत्र से हैं और पशुपालन में रुचि रखते हैं, तो तुरंत स्थानीय पंचायत से संपर्क करें, और अपना आवेदन फॉर्म भरकर इसका लाभ उठाएं.

FAQ’s Bihar Pashu Shed Yojana 2025

Q. बिहार पशु शेड योजना 2025 क्या है?

उत्तर:- यह योजना पशु शेड निर्माण के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती है, जो महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) के तहत संचालित है.

Q. इस योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?

उत्तर:- पशुपालन को बढ़ावा देना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना.

Q. कौन बिहार पशु शेड योजना के लिए आवेदन कर सकता है?

उत्तर:- बिहार राज्य के 18 वर्ष से अधिक आयु के आर्थिक रूप से कमजोर निवासी जो पशुपालन में सक्रिय हैं.

Q. बिहार पशु शेड योजना के अंतर्गत सहायता राशि कितनी है?

उत्तर:- ₹75,000/- से लेकर ₹1,60,000/- तक, पशुओं की संख्या के आधार पर सहायता राशि प्रदान की जाती है.

Q. क्या मुर्गी पालन के लिए भी बिहार पशु शेड योजना के तहत सहायता मिलती है?

उत्तर:- हाँ, इस योजना में गाय, भैंस, बकरी और मुर्गी पालन सभी शामिल हैं.

Q. बिहार पशु शेड योजना 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?

उत्तर:- आप सभी इच्छुक राज्य के नागरिक बिहार पशु शेड योजना में ऑफलाइन, ग्राम पंचायत या ब्लॉक स्तर के मनरेगा कार्यालय के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

vikash

Leave a Comment