Bihar Paan Vikas Yojana 2026: ₹11,750/- तक का अनुदान, पान की खेती पर मिलेगा 50% सब्सिडी, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

Bihar Paan Vikas Yojana 2026:- बिहार के किसानों के लिए अच्छी खबर है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के तहत ₹2,000 रुपये की किस्त मिलने के बाद अब पान की खेती करने वाले किसानों को अतिरिक्त ₹11,750/- रुपये तक का अनुदान मिलने का सुनहरा मौका . राज्य सरकार ने चौथे कृषि रोड मैप के तहत पान विकास योजना (2025-26 से 2026-27) शुरू की है, जिसका मकसद पान की खेती को बढ़ावा देकर किसानों की आय दोगुनी करना है.

यह योजना मगही और देसी पान की खेती पर फोकस करती है. समस्तीपुर सहित 12 जिलों में लागू इस योजना के तहत व्यक्तिगत किसान और किसान उत्पादक कंपनियां (FPC) दोनों लाभ उठा सकते हैं. Bihar Paan Vikas Yojana 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चूका है, और इच्छुक किसान 20 अप्रैल 2026 तक उद्यान विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

बिहार पान विकास योजना 2026 कृषि विभाग (उद्यान निदेशालय) द्वारा संचालित की जा रही है. मगही पान और देसी पान की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार प्रति 100 वर्ग मीटर पर ₹11,750/- तक का अनुदान दे रही है. यह सब्सिडी पान किसानों के लिए लागत कम करने और मुनाफा बढ़ाने का बड़ा अवसर है. योजना 2025-26 सत्र के लिए लागू है और केवल बिहार के किसान ही इसमें आवेदन कर सकते हैं. आइए विस्तार से जानते हैं योजना की पूरी जानकारी – उद्देश्य, लाभ, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां.

आर्टिकल के अंतिम चरण में क्विक लिंक्स भी प्रदान कराया गया है जिसके माध्यम से इच्छुक सभी किसान भाई डायरेक्टली वेबसाइट पर जाकर Bihar Paan Vikas Yojana 2026 में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं….

Bihar Paan Vikas Yojana 2026 – Highlights

आर्टिकल का नाम Bihar Paan Vikas Yojana 2026
योजना का नाम पान विकास योजना
किसके द्वारा शुरू किया गया बिहार सरकार 
बिभाग कृषि विभाग (उद्यान निदेशालय)
वितीय वर्ष 2025-26
आवेदन का तरीका  ऑनलाइन 
लाभार्थी बिहार के 
सब्सिडी व्यक्तिगत किसान और किसान उत्पादक कंपनियां (FPC) दोनों
उद्देश्य क्या है?बिहार सरकार का लक्ष्य है कि पान की खेती को व्यावसायिक स्तर पर बढ़ावा दिया जाए.
केटेगरी Sarkari Yojana
राज्य बिहार 
ऑफिसियल वेबसाइट horticulture.bihar.gov.in

बिहार पान विकास योजना 2026: ₹11,750/- तक का अनुदान, पान की खेती पर मिलेगा 50% सब्सिडी, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन – Bihar Paan Vikas Yojana 2026

बिहार की मिट्टी और जलवायु मगही पान के लिए प्रसिद्ध है. GI टैग प्राप्त मगही पान न केवल बिहार की सांस्कृतिक पहचान है, बल्कि हजारों परिवारों की आय का प्रमुख स्रोत भी है. लेकिन पान की खेती में उच्च लागत, पानी की व्यवस्था, बाड़ा निर्माण और पौधों की देखभाल जैसी चुनौतियों के कारण कई किसान पीछे हट जाते थे. इन्हीं समस्याओं को दूर करने के लिए बिहार सरकार ने Bihar Paan Vikas Yojana 2026 (जिसे 2026 में भी सक्रिय रूप से लागू किया गया) शुरू की है. यह योजना उद्यान निदेशालय, कृषि विभाग, बिहार सरकार के तहत चल रही है और पान उत्पादक किसानों को प्रति 100 वर्ग मीटर क्षेत्र विस्तार पर अधिकतम ₹11,750/- का अनुदान दे रही है.

पान की खेती बिहार में पारंपरिक रूप से की जाती रही है. मगही पान की मांग पूरे देश में बहुत ज्यादा है. लेकिन आधुनिक खेती की कमी और लागत के कारण कई किसान इससे दूर हो रहे थे. इस Bihar Paan Vikas Yojana के जरिए सरकार किसानों को प्रोत्साहित कर रही है ताकि पान उत्पादन बढ़े और किसानों की आय में वृद्धि हो.

Bihar Paan Vikas Yojana 2026

हॉर्टिकल्चर डायरेक्टरेट, बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही इस Bihar Paan Vikas Yojana 2026 के अंतर्गत किसानों को प्रति 100 वर्ग मीटर पान की खेती पर अधिकतम ₹11,750/- की सब्सिडी या लागत का 50% अनुदान (जो भी कम हो) मिलेगा. यह राशि सीधे बैंक खाते में DBT के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी.

बिहार पान विकास योजना 2026 का उद्देश्य क्या है?

बिहार पान विकास योजना 2026 का मुख्य लक्ष्य राज्य में पान उत्पादन को बढ़ाना और किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है. बिहार में मगही पान की खेती प्रसिद्ध है, जो न केवल स्थानीय बाजार बल्कि पूरे देश में मांग रखती है. सरकार इस योजना के माध्यम से पान किसानों को प्रोत्साहित कर रही है ताकि वे अपनी खेती का क्षेत्र बढ़ा सकें और आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर अधिक उत्पादन हासिल कर सकें. योजना का फोकस सतत कृषि विकास और किसानों की आय में वृद्धि पर है. प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित हैं:-

  • पान के क्षेत्र का विस्तार कर उत्पादन बढ़ाना (विशेष रूप से मगही और देशी पान).
  • किसानों को 50% तक सब्सिडी देकर लागत कम करना (इकाई लागत लगभग ₹23,500 मानकर 50% अनुदान ₹11,750).
  • बाड़ा (पांडल) निर्माण, पौध रोपण और अन्य सामग्री की खरीद में मदद करना.
  • किसानों की आय बढ़ाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है.
  • GI टैग वाले मगही पान की गुणवत्ता और बाजार पहुंच बढ़ाना है.

बिभाग द्वारा Bihar Paan Vikas Yojana 2025-26 के लिए उद्यान निदेशालय,कृषि विभाग,बिहार के आधिकारिक पोर्टल पर Online Registration/ Application Form भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

बिहार के व्यक्तिगत किसान और किसान उत्पादक कंपनियां (FPC) जो Bihar Paan Vikas Yojana 2026 का लाभ उठाना चाहते हैं, उन्हें horticulture.bihar.gov.in पर जाकर 20 अप्रैल 2026 (अंतिम तिथि) से पहले तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा.

Bihar Paan Vikas Yojana 2026 Important Date

ParticularImportant Dates
आधिकारिक अधिसूचना जारी होने की तिथि20 मार्च 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि20 मार्च 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि20 अप्रैल 2026

अगर आप बिहार के किसान हैं और उद्यान निदेशालय,कृषि विभाग,बिहार द्वारा चलाई जा रही राज्य सरकारी योजना Bihar Paan Vikas Yojana 2026 का लाभ उठाना चाहते हैं तो आधिकारिक पोर्टल पर जाकर 20 अप्रैल 2026 अप्लाई करना होगा. आवेदन की पूरी प्रक्रिया इस लेख में निचे स्टेप बाई स्टेप बताया गया है.

बिहार पान विकास योजना 2026 के लिए पात्रता मानदंड 

उद्यान निदेशालय, कृषि विभाग, बिहार की इस पान विकास योजना 2026 का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित शर्ते पूरी करनी होगी. –

  • आवेदक बिहार का स्थायी निवासी और किसान होना चाहिए.
  • आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए.
  • पान की खेती के लिए आवेदक के पास कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए.
  • परिवार में केवल एक सदस्य को इस योजना का लाभ मिलेगा.
  • और DBT के लिए लाभार्थी किसान का बैंक खाता आधार से लिंक्ड होना चाहिए.
  • रैयत किसान (जमीन मालिक): भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र (3 वर्ष पूर्व से अद्यतन) और राजस्व रसीद (1 वर्ष पुरानी) अनिवार्य है.
  • गैर-रैयत किसान (किराएदार/लीज): चालू वित्तीय वर्ष का एकरारनामा अनिवार्य होगी.
  • किसान उत्पादक कंपनियां (FPC): सदस्य किसान भी आवेदन कर सकते हैं.

Bihar Paan Vikas Yojana 2026 के लाभ और विशेषताएं

उद्यान निदेशालय, कृषि विभाग, बिहार सरकार की इस Paan Vikas Yojana 2026 के प्रमुख लाभ निम्नलिखित है. –

  • अनुदान राशि: प्रति 100 वर्ग मीटर अधिकतम ₹11,750/- है. कुछ स्रोतों में 300 वर्ग मीटर तक के लिए ₹35,250 तक का उल्लेख है, लेकिन आधिकारिक रूप से 100 वर्ग मीटर की इकाई पर फोकस है.
  • भुगतान का तरीका: डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से CFMS सिस्टम से सीधे बैंक खाते में होगी.
  • वैरायटी: यह योजना मगही और देसी पान दोनों के लिए लागू है.
  • लाभार्थी चयन: लॉटरी प्रणाली से पारदर्शी तरीके से किया जायेगा.
  • अतिरिक्त फायदा: पान की खेती से बहु-आय स्रोत (पत्ते बेचना, गुड़, सुपारी आदि) और कम जमीन में अधिक मुनाफा होने की संभावना है.
  • जिलें: औरंगाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, वैशाली, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, मुंगेर, दरभंगा और सारण शामिल है. इन जिलों में पान की पारंपरिक खेती पहले से ही मजबूत है.
  • प्रशिक्षण: उद्यान निदेशालय समय-समय पर जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाएगा.

Bihar Paan Vikas Yojana के लिए चयनित जिलें 

Bihar Paan Vikas Yojana 2026 के अंतर्गत बिभाग द्वारा किन-किन जिलो को लाभान्वित किया जायेगा, उसका लिस्ट निचे दिया गया है. –

  • औरंगाबाद
  • गया
  • शेखपुरा
  • वैशाली
  • नालंदा
  • नवादा
  • सारण
  • भागलपुर
  • मुजफ्फरपुर
  • समस्तीपुर
  • मुंगेर
  • दरभंगा

अगर आप बिहार के इन जिलों के निवासी हैं, तो आज हीं बिभाग के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर Bihar Paan Vikas Yojana 2026 में आवेदन कर सकते हैं.

बिहार पान विकास योजना 2026 में कितना अनुदान और कैसे मिलेगा?

बिहार पान विकास योजना 2026 के अंतर्गत सरकार द्वारा प्रति 100 वर्ग मीटर पान की खेती पर अधिकतम ₹11,750/- रुपये का अनुदान मिलेगा. यह राशि पौधरोपण और जरूरी सामग्री की लागत पर 50% सब्सिडी के रूप में दी जाएगी. लाभार्थियों का चयन लॉटरी सिस्टम के माध्यम से पारदर्शी तरीके से किया जाएगा.

Bihar Paan Vikas Yojana में आवेदन हेतु जरुरी डॉक्यूमेंट 

यदि आप योग्य हैं और Bihar Paan Vikas Yojana 2026 में आवेदन करना चाहते हैं, तो आवेदन के समय कुछ जरुरी डॉक्यूमेंट अपने साथ रखना होगा जो निम्नलिखित है. –

  • आधार कार्ड और पैन कार्ड
  • बैंक पासबुक (आधार लिंक्ड)
  • आय और जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • भूमि संबंधी दस्तावेज (रैयत के लिए) या एकरारनामा (गैर-रैयत के लिए)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
  • कृषि भूमि का विवरण आदि.

How to Apply Online in Bihar Paan Vikas Yojana 2026?

बिहार के सभी किसान भाई जो Bihar Paan Vikas Yojana 2026 में आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें उद्यान निदेशालय, कृषि विभाग, बिहार सरकार के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें. –

  • Bihar Paan Vikas Yojana 2026 Online Registration के लिए सर्वप्रथम उद्यान निदेशालय, कृषि विभाग, बिहार के ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना है.

Bihar Paan Vikas Yojana 2026

  • होम पेज को थोड़ा स्क्रॉल करके Schemes सेक्शन में आना है.
  • यहाँ पर पान विकास योजना आवेदन करें का लिंक मिलेगा, जिस पर क्लिक करना है.
  • क्लिक करते हीं न्यू विंडो ओपन हो जायेगा. –

Bihar Paan Vikas Yojana 2026 Online Registration

  • इस पेज पर दिए गए Instructions को पढ़ना है और (चेक बॉक्स ✓) करना है, और आवेदन के लिए आगे बढ़ें ऑप्शन पर क्लिक करना है.
  • इसके बाद न्यू पेज ओपन हो जायेगा. –

Bihar Paan Vikas Yojana

  • यहाँ पर आवेदक का प्रकार चयन करके अपना किसान पंजीकरण संख्या दर्ज करना है और बिवरण प्राप्त करें ऑप्शन पर क्लिक करना है.
  •  इसके बाद ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म खुल जायेगा.
  • एप्लीकेशन फॉर्म को ध्यापुर्वक भरना है और आवश्यक दस्ताबेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा.
  • लास्ट में, सारी प्रक्रिया पूर्ण करके फाइनल सबमिट कर देना है और अप्लिकतिओन स्लिप का प्रिंटआउट निकालकर रख लेना है.

Important Links

Bihar Paan Vikas Yojana 2026 Apply OnlineApply Now
Bihar Paan Vikas Yojana 2026 Official NotificationDownload PDF
Official WebsiteVisit Now
Our Home PageClick Here

निष्कर्ष 

बिहार के पान किसानों के लिए सुनहरा अवसर है. ₹11,750 का अनुदान छोटी-छोटी जमीन वाले किसानों को भी बड़े सपने देखने का मौका दे रहा है. यदि आप इन 12 जिलों में से किसी में पान की खेती करते हैं तो आज ही आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन करें. यह योजना न केवल आय बढ़ाएगी बल्कि बिहार के किसानों को आत्मनिर्भर बनाएगी. इस आर्टिकल में Bihar Paan Vikas Yojana 2026 से जुड़ी सभी संपूर्ण जानकारी शेयर किया गया है, ताकि लाभार्थी किसान भाई इस योजना का लाभ उठा सकें. अधिक जानकारी के लिए नजदीकी हॉर्टिकल्चर कार्यालय या जिला कृषि कार्यालय से अवश्य संपर्क करें.

FAQ’s – Bihar Paan Vikas Yojana 2026 

बिहार पान विकास योजना क्या है?

यह बिहार सरकार की योजना है जो मगही और देशी पान की खेती के क्षेत्र विस्तार को बढ़ावा देने के लिए पान किसानों को वित्तीय अनुदान (सब्सिडी) प्रदान करती है.

इस योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?

पान की खेती को बढ़ावा देना, उत्पादकता बढ़ाना, किसानों की आय में वृद्धि करना और बिहार के पारंपरिक मगही पान को संरक्षित करना है.

बिहार पान विकास योजना किन वर्षों के लिए लागू है?

मुख्य रूप से 2025-26 सत्र के लिए (2025-2026), लेकिन कुछ संदर्भों में 2026 तक विस्तारित/सक्रिय मानी जाती है.

बिहार पान विकास योजना के तहत कितनी सब्सिडी मिलती है?

बिहार सरकार की इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी किसानों को प्रति 100 वर्ग मीटर पान की खेती के लिए अधिकतम 11,750 रुपये तक का अनुदान (50% सब्सिडी) मिलता है.

इस Bihar Paan Vikas Yojana के लिए पात्र कौन हैं?

बिहार के स्थायी निवासी, 18 वर्ष से अधिक आयु के पान किसान (रैयत या गैर-रैयत), जिनके पास पान खेती के लिए उपयुक्त भूमि हो.

Bihar Paan Vikas Yojana 2026 में कितने जिलों को शामिल किया गया है?

12 जिलों में लागू है – समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, मुंगेर, औरंगाबाद, गया, शेखपुरा, नालंदा, नवादा, सारण और भागलपुर.

बिहार पान विकास योजना के लिए आवेदन की शुरुआत और अंतिम तिथि क्या है?

2026 सत्र के लिए आवेदन 20 मार्च 2026 से शुरू होकर 20 अप्रैल 2026 तक चले (साइट के अनुसार अपडेट चेक करें).

इस योजना का लाभ कौन ले सकता है?

रैयत किसान (भूमि मालिक) और गैर-रैयत किसान (एकरारनामा के आधार पर), साथ ही किसान उत्पादक कंपनियों (FPC) के सदस्य.

Bihar Paan Vikas Yojana 2026 में आवेदन कैसे करें?

इच्छुक किसान भाई बिभाग के आधिकारिक पोर्टल https://horticulture.bihar.gov.in/ पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध सीधे लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

बिहार पान विकास योजना में लाभार्थी का चयन कैसे होता है?

ऑनलाइन आवेदनों के आधार पर लॉटरी (रैंडम ड्रॉ) के माध्यम से पारदर्शी चयन किया जाता है.

अनुदान कितने समय में मिलता है?

चयन के बाद और आवश्यक सत्यापन/प्रक्रिया पूरी होने पर DBT के माध्यम से बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर होता है.

पान की खेती के लिए न्यूनतम और अधिकतम क्षेत्र कितना होना चाहिए?

प्रति किसान न्यूनतम 100 वर्ग मीटर, अधिकतम कुछ मामलों में 300 वर्ग मीटर तक (योजना दिशानिर्देश अनुसार).

क्या परिवार के सभी सदस्य अलग-अलग आवेदन कर सकते हैं?

नहीं, परिवार के केवल एक ही सदस्य को इस योजना का लाभ मिलेगा.

vikash

Leave a Comment