Bihar Nursery Yojana 2026:- बिहार सरकार ने कृषि और बागवानी क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई हैं, जिनमें से एक महत्वपूर्ण योजना है “बिहार नर्सरी योजना 2026”. यह योजना विशेष रूप से छोटी नर्सरी की स्थापना को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई है. वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत, उद्यान निदेशालय, कृषि विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत यह योजना संचालित हो रही है. बिभाग की ओर से 08 जनवरी 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. और Bihar Nursery Yojana 2026 में ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी 2026 निर्धारित है.
यदि आप बिहार के किसान, उद्यमी या कोई संस्था हैं और पौध उत्पादन में रुचि रखते हैं, तो यह योजना आपके लिए एक सुनहरा अवसर हो सकती है. इस लेख में हम इस योजना के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे, जिसमें योजना का उद्देश्य, पात्रता, लाभ, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, महत्वपूर्ण तिथियां एवं योजना से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण बिवरण शामिल हैं.
आर्टिकल के अंतिम चरण में डायरेक्ट लिंक्स भी प्रदान कराया गया है, जिसके माध्यम से डायरेक्टली वेबसाइट पर जाकर Bihar Chhoti Nursery Yojana 2026 में आवेदन कर सकते हैं….
Bihar Nursery Yojana 2026 – Highlights
| आर्टिकल का नाम | Bihar Nursery Yojana 2026 |
| योजना का नाम | छोटी नर्सरी की स्थापना |
| बिभाग | उद्यान निदेशालय, कृषि विभाग |
| वितीय वर्ष | 2025-26 |
| आवेदन का तरीका | ऑनलाइन/ ऑफलाइन |
| योजना का उद्देश्य | योजना का मुख्य उद्देश्य बिहार में उद्यानिकी विकास को बढ़ावा देना है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो और कृषि क्षेत्र में नई संभावनाएं खुलें. |
| योजना का लाभ | इस योजना के तहत प्रति हेक्टेयर ₹20 लाख रुपये की इकाई लागत पर 50% अनुदान दिया जाता है, जो अधिकतम ₹10 लाख रुपये तक हो सकता है. |
| राज्य | बिहार |
| केटेगरी | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | horticulture.bihar.gov.in |
बिहार नर्सरी योजना 2026: छोटी नर्सरी स्थापित करने के लिए ₹10 लाख अनुदान, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें अप्लाई – Bihar Chhoti Nursery Yojana 2026
बिहार नर्सरी योजना 2026 बिहार सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जो राज्य में बागवानी को प्रोत्साहित करने के लिए डिजाइन की गई है. इस योजना के तहत छोटी नर्सरी (Small Nursery) की स्थापना के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है. नर्सरी में विभिन्न प्रकार के पौधों का उत्पादन किया जा सकता है, जैसे फल, फूल, सब्जी और अन्य बागवानी पौधे. योजना का मुख्य फोकस ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन और कृषि उत्पादकता बढ़ाना है. इस योजना के तहत प्रति हेक्टेयर ₹20 लाख रुपये की इकाई लागत पर सरकारी की ओर से 50% अनुदान दिया जाता है, जो अधिकतम ₹10 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर तक हो सकता है.
योजना की शुरुआत बिहार सरकार के कृषि विभाग द्वारा की गई है, और यह एकीकृत उद्यान विकास मिशन का हिस्सा है. इस मिशन का लक्ष्य राज्य में उद्यानिकी को मजबूत बनाना है, जिससे किसानों की उत्पादकता बढ़े और बाजार में बेहतर मूल्य प्राप्त हो. योजना के तहत छोटी नर्सरी की स्थापना के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, जो विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को बढ़ावा देगी.

वर्तमान में, योजना के लिए आवेदन 08 जनवरी 2026 से शुरू हो चुके हैं और 25 जनवरी 2026 तक जारी रहेंगे. यह योजना बिहार के स्थायी निवासियों के लिए है, जो भूमि उपलब्ध होने पर नर्सरी स्थापित करना चाहते हैं वह Bihar Nursery Yojana 2026 में निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन या ऑफलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
Bihar Nursery Yojana 2026 का उद्देश्य
यह योजना एकीकृत उद्यान विकास मिशन के तहत संचालित की जा रही है और वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. योजना का मुख्य उद्देश्य बिहार में उद्यानिकी विकास को बढ़ावा देना है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो और कृषि क्षेत्र में नई संभावनाएं खुलें. मुख्य विशेषताएँ निम्नलिखित है. –
- उद्यानिकी विकास को बढ़ावा: राज्य में पौधों की नर्सरी स्थापित करके गुणवत्ता वाले पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित करना, जिससे किसानों को बेहतर उत्पादन मिले.
- किसानों और उद्यमियों की आय वृद्धि: छोटी नर्सरी स्थापना से किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं और नए व्यवसाय शुरू कर सकते हैं. यह योजना विशेष रूप से युवा उद्यमियों और महिला समूहों को प्रोत्साहित करती है.
- रोजगार सृजन: नर्सरी संचालन से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा होते हैं, जैसे मजदूरों की आवश्यकता, पौधों की देखभाल और विपणन.
- पर्यावरण संरक्षण: पौधों की नर्सरी से हरित क्षेत्र बढ़ता है, जो पर्यावरण संरक्षण में योगदान देता है और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करता है.
- एकीकृत कृषि प्रणाली: योजना एकीकृत उद्यान विकास मिशन के अंतर्गत आती है, जो फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करती है और किसानों को पारंपरिक खेती से आगे बढ़ने का अवसर देती है
Bihar Chhoti Nursery Yojana 2026 के लिए पात्रता मानदंड
उद्यान निदेशालय, कृषि विभाग (बिहार सरकार) की स योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदकों को निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना आवश्यक है. –
- आवेदक बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए, यह योजना केवल बिहार राज्य के निवासियों के लिए है.
- आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए, हालांकि कोई ऊपरी आयु सीमा निर्दिष्ट नहीं है.
- किसान, उद्यमी, स्वयं सहायता समूह (SHG), किसान उत्पादक संगठन (FPO), संस्थाएं या कोई भी व्यक्ति जो नर्सरी स्थापित करना चाहता है, पात्र हैं.
- आवेदक के पास नर्सरी स्थापित करने के लिए पर्याप्त भूमि होनी चाहिए, यदि भूमि किराए पर है, तो लीज एग्रीमेंट आवश्यक है.
- आवेदक का उद्देश्य छोटी नर्सरी स्थापित करना होना चाहिए, और वह योजना के नियमों का पालन करने के लिए तैयार हो.
- पहले से किसी सरकारी योजना से लाभान्वित होने वाले व्यक्ति भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन डुप्लिकेट लाभ नहीं मिलेगा.
Bihar Nursery Yojana 2026 का लाभ
बिहार नर्सरी योजना 2026 के प्रमुख लाभ निम्न हैं. –
- प्रति हेक्टेयर 20 लाख रुपये की इकाई लागत पर 50% अनुदान, अर्थात ₹10 लाख रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी. यह राशि नर्सरी स्थापना के लिए उपयोग की जा सकती है, जैसे बीज खरीद, सिंचाई व्यवस्था, शेड निर्माण आदि.
- योजना से किसान और युवा उद्यमी अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं, जो आत्मनिर्भर भारत अभियान से जुड़ा है.
- नर्सरी से उत्पादित पौधे स्थानीय बाजार में बेचे जा सकते हैं, जिससे अतिरिक्त आय होती है.
- योजना के तहत उद्यान विभाग से तकनीकी मार्गदर्शन मिल सकता है, जैसे पौधों की किस्में और देखभाल के तरीके.
- महिला समूहों और ग्रामीण क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाती है, जिससे सामाजिक समावेश बढ़ता है
Bihar Nursery Yojana 2026 Important Date
| Events | Dates |
| आधिकारिक अधिसूचना जारी होने की तिथि | 08 जनवरी 2026 |
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 08 जनवरी 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 25 जनवरी 2026 |
Bihar Nursery Yojana 2026 में आवेदन हेतु जरुरी दस्ताबेज
अगर आप इंटरेस्टेड हैं और Bihar Nursery Yojana 2026 में आवेदन करना चाहते हैं, तो आवेदन की समय निम्नलिखित दस्ताबेज अपने साथ रखना होगा. –
- आधार कार्ड
- भूमि दस्तावेज या लीज एग्रीमेंट
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर
- यदि संस्था है, तो पंजीकरण प्रमाण पत्र
- प्रोजेक्ट रिपोर्ट (Project Report) – योजना के मॉडल के अनुसार.
Bihar Nursery Yojana 2026 Online Apply: Step by Step Process?
बिहार नर्सरी योजना 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया सरल और ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों मोड में है. ऑनलाइन आवेदन के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें. –
- Bihar Nursery Yojana 2026 Online Apply करने के लिए सबसे पहले उद्यान निदेशालय, कृषि विभाग, बिहार के ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करेंगे.
- होम पेज ओपन हो जायेगा.

- होम पेज से आपको Scheme बाले ऑप्शन पर क्लिक करना है.
- यहाँ से “छोटी नर्सरी की स्थापना हेतु” लिंक पर क्लिक करेंगे.
- नेक्स्ट पेज ओपन होगा, जहाँ पर दिए गए दिशानिर्देश को ध्यानपूर्वक पढ़ना है, और (चेक बॉक्स) को टिक करना है और आवेदन के लिए आगे बढ़ें ऑप्शन पर क्लिक करना है.
- अगले पेज से आवेदक का प्रकार का चयन करना है और अपना किसान का DBT पंजीकरण संख्या दर्ज करके विवरण प्राप्त करें पर क्लिक करना है.
- इसके बाद Apply Now पर क्लिक करके अपना आवेदन फॉर्म ध्यानपूर्वक भरना है.
- आवेदन फॉर्म को भरकर जरुरी सभी डॉक्यूमेंट को स्कैन करके अपलोड करना होगा.
- लास्ट में आवेदन फॉर्म को चेक करके फाइनल सबमिट कर देना है.
- और एप्लीकेशन स्लिप का आगे का उपयोग के लिए एक प्रिंटआउट जरुर निकाल लें.
Note:- ध्यान रहे Bihar Nursery Yojana 2026 में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपके पास अपना किसान का DBT पंजीकरण संख्या होना अनिवार्य है, तभी आप इस योजना का लाभ उठाने हेतु आवेदन कर पाएंगे.
Bihar Nursery Yojana 2026: ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया
- अगर आप ऑफलाइन के माध्यम से Bihar Nursery Yojana 2026 में आवेदन करना चाहते हैं, तो सर्वप्रथम उद्यान निदेशालय, कृषि विभाग द्वारा जारी “छोटी नर्सरी की स्थापना हेतु का मॉडल प्रोजेक्ट” को डाउनलोड करना है, जो इस प्रकार से होगा. –

- इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लेना है.
- और इस एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को अच्छे से भरना है.
- एप्लीकेशन फॉर्म भरकर आवश्यक सभी डॉक्यूमेंट की कॉपी स्व-सत्यापित करके उसमे अटैच करना है.
- और आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने जिले के उद्यान पदाधिकारी कार्यालय में जाकर जमा कर देना है.
- विभाग द्वारा आवेदन की जांच की जाएगी, और योग्य पाए जाने पर अनुदान स्वीकृत होगा.
Important Links
| Bihar Nursery Yojana 2026 Apply Online | Apply Now |
| Download Bihar Nursery Yojana 2026 Application Form | Download Pdf |
| Official Notification | Download Pdf |
| Official Website | Visit Now |
| More Sarkari Yojana | Click Here |
Conclusion
बिहार नर्सरी योजना 2026 बिहार के कृषि क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो उद्यानिकी को बढ़ावा देकर किसानों को सशक्त बनाती है. यदि आप पात्र हैं, तो तुरंत आवेदन करें और ₹10 लाख अनुदान का लाभ उठाएं. Bihar Nursery Yojana 2026 से जुड़ी जानकारी इस आर्टिकल में शेयर किया गया है, ताकि राज्य के इच्छुक सभी किसान उद्यान निदेशालय, कृषि विभाग (बिहार सरकार) की इस योजना का लाभ उठा सकें. योजना से जुड़ी विशेष जानकारी के लिए जिले के उद्यान पदाधिकारी से संपर्क कर सकते हैं.
FAQ’s – Bihar Nursery Yojana 2026
बिहार नर्सरी योजना 2026 क्या है?
यह बिहार सरकार की योजना है जिसमें छोटी नर्सरी (पौधशाला) स्थापित करने के लिए किसानों, उद्यमियों को 50% अनुदान (₹10 लाख तक प्रति हेक्टेयर) दिया जाता है.
इस योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?
योजना का मुख्य उद्देश्य बिहार में उद्यानिकी विकास को बढ़ावा देना है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो और कृषि क्षेत्र में नई संभावनाएं खुलें.
योजना के तहत कितनी सहायता मिलती है?
प्रति हेक्टेयर इकाई लागत ₹20 लाख है, जिसमें से 50% यानी ₹10 लाख तक अनुदान सरकार द्वारा दिया जाता है.
इस योजना के लिए पात्र कौन-कौन हैं?
बिहार का स्थायी निवासी, किसान, उद्यमी, स्वयं सहायता समूह (SHG), FPO, या कोई संस्था पात्र है, जिसके पास नर्सरी स्थापित करने के लिए भूमि हो.
आवेदन कब से शुरू हो रहा है और अंतिम तिथि क्या है?
उद्यान निदेशालय, कृषि विभाग द्वारा 08 जनवरी 2026 से इस योजना के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, योग्य किसान 25 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन या ऑफलाइन के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं.
योजना किस विभाग के अंतर्गत आती है?
बिहार सरकार के कृषि विभाग के उद्यान निदेशालय के अंतर्गत, एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत.
