Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025: बिहार की वे सभी महिलाएं जो स्वरोजगार शुरू करके आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं, उनके लिए बिहार सरकार ने एक नई और महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 की शुरुआत की है। इस योजना के तहत राज्य सरकार परिवार की एक महिला को रोजगार शुरू करने के लिए ₹10,000 की शुरुआती आर्थिक सहायता प्रदान करेगी, और जरूरत पड़ने पर ₹2 लाख तक की अतिरिक्त मदद भी दी जाएगी।
Latest News:- Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि घोषित कर दी गई है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना अंतर्गत आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 तय किया गया है. शहरी क्षेत्र की महिलाएँ जो स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं वह अपने क्षेत्र स्तरीय संगठन (ALF) या ग्राम संगठन (VO) द्वारा आयोजित विशेष बैठक अथवा नगर निकाय द्वारा आयोजित विशेष बैठक में भाग लेकर आवेदन कर सकती हैं. शहरी क्षेत्र की महिलाएँ, जो स्वयं सहायता समूह से नहीं जुड़ी है वह जीविका की वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकती हैं.
इस लेख में हम आपको इस योजना से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां विस्तार से प्रदान करेंगे। आप जानेंगे कि इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करना है, कौन-कौन से दस्तावेज़ जरूरी होंगे, और किन पात्रताओं को पूरा करना अनिवार्य है। इसलिए यदि आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहती हैं तो इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ें।
बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 के तहत 75 लाख महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। इस योजना के पहले चरण में ₹10,000 की पहली किस्त सीधे महिलाओं के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी गई। कुल ₹7,500 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम में ऑनलाइन भाग लिया, जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्य अतिथि रहे। पूरे राज्य में इस योजना को उत्सव की तरह मनाया गया और पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025: Overview
| योजना का नाम | मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना |
| शुरुआत | बिहार सरकार |
| मुख्य विभाग | ग्रामीण विकास विभाग |
| लाभार्थी | हर परिवार की एक महिला |
| उद्देश्य | महिलाओं को स्वरोजगार हेतु प्रोत्साहित करना |
| प्रारंभिक सहायता राशि | ₹10,000 (पहली किस्त) |
| अतिरिक्त सहायता राशि | ₹2,00,000 तक (6 माह बाद मूल्यांकन के अनुसार) |
| राशि ट्रांसफर की शुरुआत | 26 सितम्बर 2025 |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन और ऑफलाइन |
| बाजार सुविधा | महिलाओं के उत्पादों के लिए हाट-बाजार विकसित किए जाएंगे |
| मुख्य लाभ | महिलाओं का सशक्तिकरण, स्थानीय रोजगार, पलायन में कमी |
Bihar Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025
बिहार सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत प्रत्येक परिवार की एक महिला को ₹10,000 की प्रारंभिक आर्थिक सहायता दी जाएगी, ताकि वे अपना छोटा व्यवसाय शुरू कर सकें। इसके साथ ही व्यवसाय शुरू करने के 6 माह बाद मूल्यांकन के आधार पर ₹2 लाख तक की अतिरिक्त सहायता भी प्रदान की जा सकती है।
Read Also…
- Bihar Mukhyamantri Divyangjan Udyami Yojana 2025 – 10 लाख का लोन मिलेगा, लौटाने होंगे सिर्फ 5 लाख – जानें लाभ व प्रक्रिया
- Mukhyamantri Pratigya Yojana 2025: Free Internship, ₹4,000-₹6,000 Monthly Stipend, Eligibility, Documents & Application Process and Latest Updates
- Bihar Diesel Anudan Yojana 2025-26: Online Application, Eligibility, Subsidy Details and Last Date
अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाकर अपना खुद का रोजगार शुरू करना चाहती हैं, तो आपको इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा करना होगा। इस लेख में हम आपको Bihar Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025 के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से लेकर जरूरी दस्तावेज़, पात्रता शर्तें और लाभ मिलने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी विस्तार से देंगे, ताकि आप आसानी से योजना में आवेदन कर सकें और इसका अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकें।

बिहार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना क्या है?
बिहार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 बिहार सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता देकर स्व-रोजगार और उद्यमिता की ओर प्रोत्साहित करना है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के प्रत्येक परिवार से एक महिला को अपनी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए प्रारंभिक सहायता राशि ₹10,000 दी जाएगी। इसके बाद व्यवसाय शुरू करने और उसके संचालन के आकलन के आधार पर महिलाओं को ₹2 लाख तक की अतिरिक्त आर्थिक मदद भी दी जा सकती है।
इस योजना का क्रियान्वयन बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (जीविका) द्वारा किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएँ स्वयं सहायता समूह (SHG) के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं, जबकि शहरी क्षेत्रों के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से होगी।

बिहार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। इसके तहत हर परिवार की एक महिला को अपनी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी, ताकि वह उद्यमी के रूप में आगे बढ़ सके। योजना का लक्ष्य महिलाओं को रोजगार एवं स्व-रोजगार के अवसर प्रदान करना, परिवार की आय बढ़ाना, गरीबी कम करना और समाज में महिलाओं की समान भागीदारी सुनिश्चित करना है।
- महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना।
- हर परिवार की कम से कम एक महिला को अपनी पसंद का रोजगार शुरू करने हेतु सहयोग देना।
- महिलाओं को उद्यमी (Entrepreneur) के रूप में स्थापित करना।
- ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को रोजगार एवं स्व-रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना।
- परिवार की आय में वृद्धि कर गरीबी उन्मूलन में योगदान देना।
- महिलाओं के बीच कौशल विकास और उद्यमिता क्षमता का संवर्धन करना।
- महिलाओं की समाज में समान भागीदारी और सम्मान सुनिश्चित करना।
- राज्य की आर्थिक प्रगति में महिलाओं की सक्रिय भूमिका स्थापित करना।
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025 Important Date
| Events | Dates |
| Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana Application Start Date (ग्रामीण क्षेत्र) | 07th September 2025 |
| Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana Application Start Date (शहरी क्षेत्र) | 10th September 2025 |
| Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana Application Last Date | 31st December 2025 |
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana Last Date 2025 Notice
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि घोषित कर दी गई है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना अंतर्गत आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 तय किया गया है. शहरी क्षेत्र की महिलाएँ जो स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं वह अपने क्षेत्र स्तरीय संगठन (ALF) या ग्राम संगठन (VO) द्वारा आयोजित विशेष बैठक अथवा नगर निकाय द्वारा आयोजित विशेष बैठक में भाग लेकर आवेदन कर सकती हैं. ऑफिसियल नोटिफिकेशन आप निचे देख सकते हैं.

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का क्रियान्वयन
- ग्रामीण क्षेत्रों में योजना का संचालन बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (जीविका) द्वारा किया जाएगा।
- शहरी क्षेत्रों में इसके लिए एक ऑनलाइन पोर्टल विकसित किया जाएगा।
- योजना की मॉनिटरिंग एवं अनुश्रवण का कार्य जीविका मुख्यालय और संबंधित विभाग करेंगे।
- धनराशि का भुगतान डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से लाभुकों के आधार-लिंक्ड बैंक खाते में किया जाएगा।
Benefits and Fetaures of Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025
राज्य सरकार सभी परिवारों की एक-एक महिला को ₹10,000 की पहली किस्त स्वरूप प्रदान करेगी। यह राशि उनके द्वारा चुने गए किसी भी स्वरोजगार को प्रारंभ करने में सहायक होगी। यह कदम महिलाओं को अपने दम पर व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरित करेगा।

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 के लाभ
- परिवार की एक महिला को रोजगार शुरू करने हेतु आर्थिक सहायता मिलेगी।
- शुरुआत में ₹10,000 की राशि सीधे बैंक खाते में दी जाएगी।
- व्यवसाय के सफल संचालन पर ₹2 लाख तक की अतिरिक्त सहायता उपलब्ध होगी।
- महिलाओं को स्व-रोजगार और उद्यमिता की दिशा में प्रोत्साहन मिलेगा।
- परिवार की आय में वृद्धि होगी और गरीबी उन्मूलन में मदद मिलेगी।
- योजना से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं को लाभ मिलेगा।
- महिलाओं के लिए कौशल विकास और उद्यमिता प्रशिक्षण की सुविधा भी होगी।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की मुख्य विशेषताएं
- योजना का क्रियान्वयन बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (जीविका) द्वारा किया जाएगा।
- लाभ केवल एक परिवार से एक महिला को ही मिलेगा।
- पात्र महिला की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदिका और उसके पति आयकर दाता या सरकारी कर्मचारी नहीं होने चाहिए।
- ग्रामीण क्षेत्रों में आवेदन ग्राम संगठन/स्वयं सहायता समूह (SHG) के माध्यम से होगा।
- शहरी क्षेत्रों में आवेदन के लिए ऑनलाइन पोर्टल उपलब्ध कराया जाएगा।
- धनराशि का भुगतान डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से आधार-लिंक्ड बैंक खाते में किया जाएगा।
- महिलाओं को व्यवसाय चुनने और संचालन के लिए मार्गदर्शन एवं तकनीकी सहायता प्रदान की जाएगी।
Eligibility for Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana
इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को कुछ जरूरी पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा। नीचे योजना की पात्रता शर्तें विस्तार से दी गई हैं:
- आवेदिका बिहार राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- लाभ केवल एक परिवार से एक महिला को मिलेगा।
- परिवार से आशय है – पति, पत्नी और उनके अविवाहित बच्चे।
- अविवाहित वयस्क महिला, जिनके माता-पिता जीवित नहीं हैं, उन्हें एकल परिवार माना जाएगा।
- आवेदिका की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदिका अथवा उसके पति आयकर दाता नहीं होने चाहिए।
- आवेदिका अथवा उसके पति सरकारी सेवा (नियमित/संविदा) में कार्यरत नहीं होने चाहिए।
- महिला का जीविका स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ना अनिवार्य है।
- यदि महिला पहले से सदस्य नहीं है, तो उसे स्व-घोषणा पत्र (Self Declaration) देकर सदस्यता लेनी होगी।
- आवेदिका के नाम से बैंक खाता सक्रिय और आधार से लिंक होना चाहिए।
सितम्बर 2025 से DBT के जरिए बैंक खातों में राशि ट्रांसफर
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 के तहत राशि का वितरण तेज़ गति से किया जाएगा। सितम्बर 2025 से लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में सीधे DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से ₹10,000 की प्रारंभिक राशि ट्रांसफर की जाएगी। इससे न केवल प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहेगी, बल्कि सहायता समय पर सीधे लाभार्थी को मिलेगी।
6 महीने बाद व्यवसाय विस्तार के लिए ₹2 लाख तक की अतिरिक्त सहायता मिलेगा
रोजगार शुरू करने के 6 महीने बाद सरकार महिलाओं के व्यवसाय का आकलन (evaluation) करेगी। यदि महिला व्यवसाय को सफलतापूर्वक चला रही है और विस्तार की जरूरत है, तो उन्हें ₹2 लाख तक की अतिरिक्त आर्थिक सहायता दी जा सकती है। यह विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए है जो अपना बिजनेस बड़ा करना चाहती हैं या किसी नई योजना को लागू करना चाहती हैं।
गांवों और शहरों में हाट-बाजारों का विकास – महिलाओं को मिलेगा स्थायी बाजार
इस योजना का लक्ष्य केवल आर्थिक मदद देना नहीं है, बल्कि महिलाओं को बाजार से भी जोड़ना है। इसके लिए राज्य सरकार गांवों से लेकर शहरों तक विशेष हाट-बाजार विकसित करेगी, जहाँ महिलाएं अपने उत्पाद सीधे ग्राहकों को बेच सकेंगी। इससे उन्हें एक स्थायी बाजार, अच्छी कीमत और आय में सीधा लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 में संभावित रोजगार विकल्प
सरकार ने महिलाओं के लिए रोजगार के अनेक विकल्प सुझाए हैं, जैसे –
- फल/जूस/डेयरी प्रॉडक्ट दुकान
- सब्जी एवं फल दुकान
- किराना दुकान
- बर्तन/प्लास्टिक सामग्री दुकान
- खिलौना एवं जनरल स्टोर
- ऑटोमोबाइल रिपेयर
- मोबाइल बिक्री/रिपेयर/रिचार्ज
- स्टेशनरी एवं फोटोकॉपी दुकान
- खाद्य सामग्री दुकान
- ब्यूटी पार्लर/कॉस्मेटिक/कृत्रिम ज्वेलरी
- कपड़ा, सिलाई, फुटवियर
- बिजली उपकरण की दुकान
- कृषि कार्य
- ई-रिक्शा/ऑटो
- बकरी पालन
- मुर्गी पालन
- गौ पालन
- अन्य (लाभुक स्वयं चयन कर सकते हैं)
Documents Required for Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025 Online Apply
इस योजना में आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए दस्तावेज़ों को तैयार रखना जरूरी होगा। ये दस्तावेज़ योजना के अंतर्गत पात्रता सत्यापित करने और आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए आवश्यक हैं:
- आधार कार्ड
- बैंक खाता पासबुक या बैंक विवरण (DBT स्वचालित)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बिहार राज्य का स्थायी निवासी प्रमाण पत्र
- शिक्षा प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो तो)
- आय प्रमाण पत्र (आय सीमा आधारित पात्रता के लिए)
- विहित प्रपत्र (अनुलग्नक-1)
- स्व-घोषणा पत्र (अनुलग्नक-2) – समूह में सदस्यता लेने के लिए
How To Apply for Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025?
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 का लाभ उठाने के लिए इच्छुक महिलाओं को निर्धारित आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएँ ग्राम संगठन के माध्यम से प्रपत्र भरकर आवेदन कर सकती हैं, वहीं शहरी क्षेत्र की महिलाएँ ऑनलाइन पोर्टल के जरिए आवेदन करेंगी।
योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हों या आवेदन के साथ उसमें सदस्यता लें।
ग्रामीण क्षेत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया
- इच्छुक महिला को ग्राम संगठन में विहित प्रपत्र (अनुलग्नक-1) में आवेदन करना होगा।
- यदि वह SHG की सदस्य नहीं है, तो उसे स्व-घोषणा पत्र (अनुलग्नक-2) भरकर समूह में सदस्यता लेनी होगी।
- ग्राम संगठन द्वारा विशेष बैठक में आवेदनों की समीक्षा कर अनुमोदन किया जाएगा और आगे की प्रक्रिया प्रखंड इकाई को भेजी जाएगी।
- उसके बाद इस योजना की राशि लाभुकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित होगी।
शहरी क्षेत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया
- शहरी महिलाओं के लिए ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन प्राप्त होंगे।
- नगर विकास एवं आवास विभाग के सहयोग से प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी।
निष्कर्ष
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना एक बहुत ही महत्वपूर्ण पहल है, जो महिलाओं को केवल आर्थिक सहायता नहीं देगी, बल्कि उन्हें सम्मान, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सुरक्षा भी प्रदान करेगी। बिहार सरकार का यह प्रयास नारी शक्ति को सम्मान देने और विकास की मुख्यधारा में लाने की दिशा में एक सार्थक कदम है। अगर महिला सशक्त है, तो समाज सशक्त है।” इस सोच को केंद्र में रखकर शुरू की गई यह योजना निश्चित रूप से बिहार को एक समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।
आप सभी को अगर आज के यह लेख पसंद आया है, तो आप इसे अपने दोस्तों और परिजनों के साथ में शेयर अवश्य ही करें, ताकि वह भी इस बिहार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से जुड़ी सभी जानकारी को प्राप्त कर सके। इस लेख से जुड़ी अन्य कोई भी प्रश्न हो तो आप हमसे डायरेक्ट नीचे के कॉमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। आपके हर सवालों का जवाब जल्द ही दिया जायेगा।
Important Links
| Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana Application Form PDF (ग्रामीण क्षेत्र) | Download |
| Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana New Application Form PDF (ग्रामीण क्षेत्र) | Download PDF |
| Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana Last Date 2025 Notice | Download Pdf |
| Online Apply (Only शहरी क्षेत्र) | Click Here |
| Official Website | Click Here |
| बिहार जीविका समूह लिस्ट | Member List Check & Download 👉 नवीनतम अपडेट पाने के लिए हमारे Telegram ग्रुप से जुड़ें। |
| Official Notification | Download Here |
| View CM Nitish Kumar Tweet on “X” | Click Here to View |
| Download Notice | Download Here |
| Join Telegram Channel | Join Channel |
| Homepage | Visit Homepage |
FAQs’ – Mahila Rojgar Yojana 2025
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 क्या है?
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके तहत प्रत्येक परिवार की एक महिला को स्वरोजगार शुरू करने के लिए ₹10,000 की प्रारंभिक आर्थिक सहायता दी जाएगी और आगे सफल व्यवसाय संचालन पर ₹2 लाख तक की अतिरिक्त राशि प्रदान की जा सकती है।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 का उद्देश्य क्या है?
इस योजना का मुख्य उद्देश्य बिहार की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। इसका लक्ष्य है कि हर परिवार की एक महिला को रोजगार का अवसर मिले, जिससे परिवार की आय में वृद्धि हो और गरीबी कम हो।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 के तहत पहली किस्त कितनी मिलेगी?
योजना के अंतर्गत पहली किस्त के रूप में महिलाओं को ₹10,000 सीधे उनके आधार-लिंक्ड बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किया जाएगा।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 के तहत अतिरिक्त सहायता कब मिलेगी?
व्यवसाय शुरू करने के छह महीने बाद महिलाओं के कार्य का मूल्यांकन किया जाएगा। यदि व्यवसाय सफलतापूर्वक चल रहा है और विस्तार की आवश्यकता है तो ₹2 लाख तक की अतिरिक्त सहायता प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 में कौन आवेदन कर सकता है?
इस योजना में बिहार की स्थायी निवासी महिलाएं आवेदन कर सकती हैं जिनकी आयु 18 से 60 वर्ष के बीच हो और जो जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हों।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ किन्हें नहीं मिलेगा?
इस योजना का लाभ उन महिलाओं को नहीं मिलेगा जिनके पति या स्वयं आयकर दाता हैं या फिर जो सरकारी सेवा (नियमित या संविदा) में कार्यरत हैं।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 में परिवार की कितनी महिलाओं को लाभ मिलेगा?
एक परिवार की केवल एक महिला को ही इस योजना का लाभ मिलेगा। परिवार से आशय पति, पत्नी और उनके अविवाहित बच्चों से है।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का संचालन कौन करेगा?
ग्रामीण क्षेत्रों में योजना का संचालन बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (जीविका) करेगी, जबकि शहरी क्षेत्रों के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा एक ऑनलाइन पोर्टल उपलब्ध कराया जाएगा।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत पैसा कैसे मिलेगा?
इस योजना के अंतर्गत राशि सीधे लाभार्थी महिला के आधार से लिंक बैंक खाते में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाएगी।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 में आवेदन कैसे करें?
ग्रामीण महिलाएं ग्राम संगठन या स्वयं सहायता समूह (SHG) के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। शहरी महिलाएं ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकेंगी।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 में कौन-कौन से दस्तावेज़ जरूरी हैं?
आवेदन के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो, स्थायी निवासी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, शिक्षा प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो), जीविका सदस्यता प्रमाण और स्व-घोषणा पत्र जरूरी हैं।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत महिलाओं को किन-किन व्यवसायों में सहायता मिलेगी?
इस योजना में महिलाएं सब्जी और फल की दुकान, किराना स्टोर, डेयरी, मुर्गी पालन, बकरी पालन, ई-रिक्शा, कपड़ा व सिलाई, ब्यूटी पार्लर, स्टेशनरी, मोबाइल रिपेयर, कृषि कार्य और अन्य स्वरोजगार विकल्प चुन सकती हैं।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में राशि का वितरण कब से होगा?
सितंबर 2025 से लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में ₹10,000 की राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत हाट-बाजार क्यों बनाए जाएंगे?
सरकार इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को सिर्फ आर्थिक मदद ही नहीं बल्कि बाजार भी उपलब्ध कराएगी। इसके लिए गांव और शहरों में विशेष हाट-बाजार बनाए जाएंगे, ताकि महिलाएं अपने उत्पाद सीधे ग्राहकों को बेच सकें।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में अविवाहित महिलाओं को लाभ मिलेगा या नहीं?
हाँ, अविवाहित वयस्क महिलाओं को भी योजना का लाभ मिलेगा। जिनके माता-पिता जीवित नहीं हैं, उन्हें एकल परिवार की श्रेणी में माना जाएगा।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में जीविका समूह की क्या भूमिका है?
जीविका समूह महिलाओं की पहचान करेगा, आवेदन प्रक्रिया पूरी करवाएगा और व्यवसाय शुरू करने के लिए तकनीकी मार्गदर्शन व सहयोग प्रदान करेगा।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में आवेदन करते समय बैंक खाता कैसा होना चाहिए?
महिला का बैंक खाता सक्रिय और आधार से लिंक होना अनिवार्य है, ताकि डीबीटी के माध्यम से राशि सीधे खाते में ट्रांसफर हो सके।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से कितनी महिलाएं लाभान्वित होंगी?
बिहार में वर्तमान में लगभग 1.4 करोड़ ग्रामीण महिलाएं और 3.85 लाख शहरी महिलाएं जीविका समूह से जुड़ी हैं। इन्हीं महिलाओं को योजना का सीधा लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना महिलाओं को क्या अतिरिक्त सुविधा देगी?
योजना के अंतर्गत महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने की आर्थिक मदद के साथ-साथ प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और बाजार उपलब्ध कराने की भी व्यवस्था की जाएगी।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की नई जानकारी कहाँ मिलेगी?
इस योजना से संबंधित सभी अपडेट और नोटिफिकेशन बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट और जीविका पोर्टल पर प्रकाशित किए जाएंगे।

Nice Yojana
Nice Yojana प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी
इसका ब्याज कितना देना होगा और इस अवधी में ६ मास तक कितना रुपया मिलेगा और कितना% ब्याज दर पर मिलेगा कृप्या बताये
Free h
आय प्रमाण पत्र के लिए सालाना आय कितना होना चाहिए
yah to abhi nhi aaya hai notification
Bahut hi accha pahal hai ye
Is Pahal ko Bihar Sarkar Ne Bahut Hi Achha Nir Naye Liya Mahila Ke Liye @@@C.M.🙏🙏NITSH KUMAR🙏🙏
क्या अप फतेहपुर के अंदर जो है वाह भी लॉन्च हुआ है 10000 जो बिहार की लेडिजओं का है क्या अप के फतेहपुर में भी लॉन्च हुआ है
All Bihar
Kapra dukan
Me cosmetic ka dukan kholna chahti hun
ha
Ye online form kaise bhare bharne ka tarika
ग्रामीण क्षेत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक महिला को ग्राम संगठन में विहित प्रपत्र (अनुलग्नक-1) में आवेदन करना होगा।
यदि वह SHG की सदस्य नहीं है, तो उसे स्व-घोषणा पत्र (अनुलग्नक-2) भरकर समूह में सदस्यता लेनी होगी।
ग्राम संगठन द्वारा विशेष बैठक में आवेदनों की समीक्षा कर अनुमोदन किया जाएगा और आगे की प्रक्रिया प्रखंड इकाई को भेजी जाएगी।
उसके बाद इस योजना की राशि लाभुकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित होगी।
शहरी क्षेत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया
शहरी महिलाओं के लिए ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन प्राप्त होंगे।
नगर विकास एवं आवास विभाग के सहयोग से प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी।
Business loan karna hai is Karan se CM se nivedan hai ki aap mujhe loan Dene Ka Kripa Karen
Naas Yojana mukhymantri बहुत-बहुत achcha hai
Kirana dukan
Yeh to avi nahi aaya hai
aa gya h
Sisi
Kpra dukan
Bahut achcha hua
Kirana dukaan