Bihar Junior Resident Vacancy 2026: Apply Online for 1,445 Post, Check Vacancy Notification, Eligibility, Fee, Salary & Last Date to Apply

Bihar Junior Resident Vacancy 2026:- बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB) ने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. यह भर्ती 2026 के लिए है, जिसमें कुल 1,445 पदों को भरा जाएगा. आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू हो चुकी है, और उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 06 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. यह भर्ती Bihar Junior Resident Vacancy 2026 एमबीबीएस पास उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा अवसर है, जहां मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा.

अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं और एमबीबीएस डिग्री धारक हैं, तो यह Bihar BCECE Junior Resident Recruitment 2026 आपके लिए एक सुनहरा अवसर हो सकता है. इस भर्ती के माध्यम से बिहार के विभिन्न अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में जूनियर रेजिडेंट के रूप में नियुक्ति दी जाएगी. इस लेख में हम भर्ती की पूरी जानकारी विस्तार से देंगे, जिसमें पदों की संख्या, पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियां, शुल्क और चयन प्रक्रिया शामिल हैं.

आर्टिकल के अंतिम चरण में क्विक लिंक्स प्रदान कराया गया है, जिसके माध्यम से योग्य व इच्छुक उम्मीदवार BCECEB Junior Resident Recruitment 2026 Online Apply कर सकते हैं….

Bihar Junior Resident Vacancy 2026 – Overviews

Name of the ArticleBihar Junior Resident Vacancy 2026
AuthorityBihar Combined Entrance Competitive Examination Board (BCECEB), Health Department, Government of Bihar
Post NameJunior Resident
Total Vacancies1,445 Post
Mode of ApplyOnline
Online Application Start Date16th January 2026
Last Date to Apply Online06th February 2026
BCECEB Junior Resident Vacancy NotificationReleased
Selection ProcessMerit list based on academic qualifications
CategoryLatest Jobs
Apply LinksGiven Below
Official Websitebceceboard.bihar.gov.in

बिहार जूनियर रेजिडेंट भर्ती 2026: 1,445 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानें पूरी डिटेल्स – BCECEB Junior Resident Recruitment 2026

बिहार जूनियर रेजिडेंट वैकेंसी 2026 स्वास्थ्य विभाग, बिहार के अंतर्गत आती है. इस भर्ती का मुख्य उद्देश्य राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना है, खासकर युवा डॉक्टरों को अनुभव प्रदान करके. कुल पदों की संख्या 1445 है, जो विभिन्न विशेषताओं में वितरित हैं. यह एक सरकारी नौकरी है, जिसमें स्थायी नियुक्ति की संभावना भी है. आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार Bihar Junior Resident Vacancy 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चूका है, योग्य उम्मीदवार 16 जनवरी 2026 से 06 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

वैसे सभी उम्मीदवार जो चिकित्सा क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक सुनहरा मौका हो सकता है. बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग में जूनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती के लिए BCECEB ने अधिसूचना संख्या JR25 जारी किया था. यह पद अस्थायी (टेन्योर) आधार पर हैं और उम्मीदवारों को सरकारी मानदंडों के अनुसार वेतन दिया जाएगा.

Bihar Junior Resident Vacancy 2026

अगर आप इंटरेस्टेड हैं और योग्यता मानदंड को पूरा करते हैं तो BCECEB Junior Resident Recruitment 2026 के लिए निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के लिए सीधा लिंक इस लेख में निचे दिया गया है.

Bihar Junior Resident Vacancy 2026 Important Dates

EventsDates
Online Registration Starting Date16.01.2026
Online Registration Closing Date06.02.2026 (10.00 P.M.)
Last date of payment through Net Banking / Debit Card / Credit Card / UPI and submission of the Online Application Form of Registered Candidate06.02.2026 (11.59 P.M.)
Online Editing of Application Form07.02.2026 to 08.02.2026 (11.59 P.M.)
Date of Publishing / Uploading of Counselling Programme11.02.2026
Date of Publishing / Uploading of Final Merit ListNotify Soon

Bihar Junior Resident Vacancy 2026 Details

बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB) द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार Junior Resident के टोटल 1,445 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन फॉर्म आमंत्रित किया गया है. रिक्तियों का बिवरण निम्न प्रकार है. –

Post NameTotal Vacancies
Junior Resident1,445 Post

Bihar Junior Resident Vacancy Category Wise

CategoryNumber of Vacanciesमहिला आरक्षण 35%
अनारक्षित (UR)582204
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)26492
पिछड़ा वर्ग (BC)16558
अनुसूचित जाति (SC)22579
अनुसूचित जनजाति (ST)01706
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)14551
पिछड़े वर्ग की महिलाएं (RCG)047
स्वतंत्रता सेनानियों के पोते/पोती (FF) के लिए आरक्षित (2%)29
विकलांग व्यक्तियों (DQ) के लिए आरक्षित (4%)
दृष्टि वाधित (VI)14
ऑस्टियोपोरोसिस (OH)15
मूक वधिर (DD)15
साइकोसिस / मल्टीपल डिसेबिलिटी (MD)14

Bihar BCECEB Junior Resident Recruitment 2026 Eligibility Criteria

जूनियर रेजिडेंट पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित योग्यताएं पूरी करनी होंगी. –

Post NameRequired Qualification
Junior Resident
Educational Qualification – 
  • उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस डिग्री होनी चाहिए.
  • इंटर्नशिप पूरी कर ली होनी चाहिए, और मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (MCI) या बिहार मेडिकल काउंसिल से पंजीकृत होना अनिवार्य है.
  • विस्तृत योग्यता के लिए आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं.
Nationality – 
  • आवेदक को एक भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है.
Age Limits – 
  • सामान्य प्राशासन विभाग के संकल्प संख्या-294 दिनांक 07.01.2016 के आलोक में निर्धारित उम्र की सीमा की गणना दिनांक 01.08.2025 के आधार पर की जायेगी.
  • अधिकतम आयु – अनारक्षित (पुरुष) 37 वर्ष, अनारक्षित (महिला)-40 वर्ष, पिछड़ा वर्ग एवं अत्यन्त पिछड़ा वर्ग (पुरुष एवं महिला)- 40 वर्ष, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (पुरुष एवं महिला)-42 वर्ष.
  • कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग, बिहार के पत्रांक-212 दिनांक 23.01.2006 के आलोक में उम्र सीमा में देय छूट लागू नहीं होगी.
  • दिव्यांग अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 10 (दस) वर्षों की छूट अनुमान्य होगा.
Experience – 
  • ऑफिसियल नोटिफिकेशन में इस पद के लिए कोई पूर्व अनुभव की आवश्यकता नहीं बताई गई है, लेकिन एमबीबीएस पूरा करने के बाद इंटर्नशिप का अनुभव फायदेमंद हो सकता है

Bihar Junior Resident Vacancy 2026 Application Fees

CategoryApplication Fees
Unreserved (UR) / EWS / EBC / BC / SC / ST / DQRs. 2,250/-
Mode of PaymentOnline

Bihar Junior Resident Salary

टेन्योर पद पर नियुक्ति के उपरान्त योगदान की तिथि से जूनियर रेजिडेंट को 65,000/- (पैसठ हजार) रुपया प्रति माह (मानदेय) अनुमान्य है। इसके अलावे किसी भी प्रकार का भत्ता / भविष्य निधि अथवा निवृत वेतन कोष लागु / देय नहीं होगा.

Bihar Junior Resident Selection Process

चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से मेरिट लिस्ट और काउंसलिंग पर आधारित होगी। कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू का उल्लेख नहीं किया गया है. मेरिट लिस्ट एमबीबीएस में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी. इसके बाद काउंसलिंग प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा, जहां उम्मीदवार अपनी पसंद के अनुसार पद चुन सकेंगे. अंतिम मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी. काउंसलिंग में मूल दस्तावेज जैसे मैट्रिक सर्टिफिकेट, एमबीबीएस मार्कशीट, मेडिकल रजिस्ट्रेशन आदि प्रस्तुत करने होंगे

Bihar Junior Resident Vacancy Merit List

  • कंडिका-2(iii) के अनुसार अभ्यर्थी द्वारा प्राप्त कुल लब्धांक (Total Marks Obtained) के आधार पर मेधा सूची तैयार की जायेगी.
  • दो या दो से अधिक उम्मीदवारों को प्राप्त होने वाले लब्धांक (Total Marks Obtained) बराबर होगा तो मेधाक्रम का निर्धारण निम्नलिखित विधि से किया जायेगा.
  • जिस अभ्यर्थी का कंडिका-2. iii (ख) में अधिक अंक प्राप्त हुआ है, उनका मेधाक्रम उपर रहेगा। अगर फिर भी अनिर्णायक स्थिति हो तो.
  • जिस अभ्यर्थी को MBBS Part-III परीक्षा में अधिक अंक प्राप्त हुआ है, उसका मेधाक्रम उपर रहेगा. अगर फिर भी अनिर्णायक स्थिति हो तो.
  • जिस अभ्यर्थी की आयु अधिक हो उसका मेधाक्रम उपर रहेगा.

Required Documents for Apply Online

आवेदन के समय जरुरी डॉक्यूमेंट अपने साथ रखना होगा, जो निम्नलिखित है. –

  • मैट्रिक / समकक्ष परीक्षा का प्रमाण पत्र / अंक पत्र जिससे आयु एवं पहचान प्रमाणित हो
  • जाति प्रमाण पत्र
  • चरित्र प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र (आवश्यकतानुसार कॉउन्सेलिंग के समय प्रस्तुत किया जाना है)
  • आर्थिक रूप से सक्षम अधिकारी द्वारा बनाया जाने वाला आय और संपत्ति प्रमाण पत्र
  • कमजोर वर्ग (EWS)
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के सदस्य द्वारा प्रस्तुत किया जाने वाला आय एवं परिसम्पति प्रमाण पत्र
  • हाल का खिचा गया फोटोग्राफ
  • बिहार के स्थायी निवासी होने का प्रमाण पत्र
  • स्वतंत्रता सेनानियों का प्रमाण पत्र जिसमें यह स्पष्ट किया हो कि अभ्यर्थी से किस प्रकार का सम्बन्ध है.
  • दिव्यांगता कोटा (DQ) प्रमाण पत्र
  • अनापत्ति प्रमाण पत्र
  • विवरण पुस्तिका के अनुसार अन्य संबंधित प्रमाण पत्र

How to Apply Online in Bihar Junior Resident Vacancy 2026?

यदि आप योग्य हैं और Bihar Junior Resident Vacancy 2026 में आवेदन करना चाहते हैं, तो निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. –

Follow This Steps:- 

Step-1. (Registration)
Step-2. (Multi-Step Application Form)
Step-3. (Application Preview & Final Submit)
Step-4. (Payment of Counselling Fee)
Step-5. (Download Confirmation Page & Fee Receipt)

Bihar Junior Resident Vacancy 2026

BCECEB Junior Resident Recruitment 2026

  • यहाँ से New Registration के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे.
  • इसके बाद नेक्स्ट पेज ओपन होगा, जहाँ पर दिए गए दिशा-निर्देश को ध्यानपूर्वक पढ़ना है, और स्क्रॉल करके I Agree करना है.
  • इसके बाद आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर Registration Form खुलकर आ जायेगा, इस तरह से. –

BCECEB Junior Resident Recruitment

  • अब आपको अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करना है.
  • सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन के बाद आपको Registration No. & Password मिल जायेगा, जिसकी सहायता से पोर्टल में लॉगिन करके ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे.
  • इसके बाद आपको Online Application Portal पर आना है, और Click Here For Login ऑप्शन पर क्लिक करना है.
  • लॉगिन पेज कुछ इस प्रकार से ओपन हो जायेगा. –

BCECEB Junior Resident Recruitment 2026 Online Apply

  • यहाँ पर अपना Registration No. & Password डालकर लॉगिन कर लेना है.
  • लॉगिन के बाद Online Application Form को ध्यानपूर्वक भरना है, और मांगी गई सभी आवश्यक दस्ताबेजों को स्कैन करके अपलोड करेंगे.
  • और आवेदन शुल्क का भुगतान सभी कैंडिडेट्स को ऑनलाइन के माध्यम से करना होगा.
  • लास्ट में Final Submit पर क्लिक कर देना है, और एप्लीकेशन स्लिप का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लेना है.

Important Links

Bihar Junior Resident Vacancy 2026 Apply OnlineApply Now
Download Bihar Junior Resident Vacancy 2026 NotificationDownload PDF
Official WebsiteVisit Now
More Govt. JobsClick Here

Conclusion

यह भर्ती चिकित्सा क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए महत्वपूर्ण है. यदि आप पात्र हैं, तो समय रहते आवेदन करें. Bihar Junior Resident Vacancy 2026 से संबंधित संपूर्ण जानकारी इस आर्टिकल में शेयर किया गया है, ताकि योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकें और इस भर्ती का लाभ उठा सकें. भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी हेतु ऑफिसियल नोटिफिकेशन अवश्य चेक करें.

FAQ’s – Bihar Junior Resident Vacancy 2026

बिहार BCECE जूनियर रेजिडेंट भर्ती 2026 क्या है?

यह बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB) द्वारा निकाली गई जूनियर रेजिडेंट पदों की भर्ती है, जिसमें कुल 1445 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। यह भर्ती स्वास्थ्य विभाग में अस्थायी आधार पर है.

इस भर्ती में कुल कितने पद हैं?

कुल 1445 पद उपलब्ध हैं, जिनमें विभिन्न श्रेणियों के लिए आरक्षण शामिल है.

जूनियर रेजिडेंट पद के लिए योग्यता क्या है?

उम्मीदवार के पास भारतीय चिकित्सा परिषद/राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से MBBS डिग्री होनी चाहिए.

क्या मौजूदा सरकारी कर्मचारी आवेदन कर सकते हैं?

नहीं, बिहार स्वास्थ्य सेवा कैडर में नियमित रूप से कार्यरत कर्मचारी इस भर्ती के लिए पात्र नहीं हैं.

Bihar Junior Resident Vacancy 2026 Last Date कब है?

योग्य उम्मीदवार 06 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

BCECE जूनियर रेजिडेंट भर्ती 2026 के लिए आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां क्या हैं?

आवेदन शुरू: 16 जनवरी 2026; आवेदन समाप्त: 06 फरवरी 2026 (रात 11:59 तक); शुल्क जमा अंत: 06 फरवरी 2026; सुधार विंडो: 07-08 फरवरी 2026; काउंसलिंग शुरू: 11 फरवरी 2026 से.

BCECEB Junior Resident Recruitment 2026 के लिए अप्लाई कैसे करें?

आप सभी योग्य उमीदवार BCECEB के आधिकारिक पोर्टल https://bceceboard.bihar.gov.in/ पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध सीधे लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

vikash

Leave a Comment