Bihar ICDS New Vacancy 2026: डाटा एंट्री ऑपरेटर, MTS एवं अन्य पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू, योग्यता और अंतिम तिथि देखें

Bihar ICDS New Vacancy 2026:- बिहार राज्य में महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत एकीकृत बाल विकास सेवा (ICDS) योजना के अंतर्गत नई भर्ती की अधिसूचना जारी की गई है. यह भर्ती विशेष रूप से जहानाबाद जिले के लिए है, जहां विभिन्न पदों पर कुल 6 रिक्तियां उपलब्ध हैं. यह अवसर उन उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है जो सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, विशेषकर सामाजिक विकास, वित्तीय साक्षरता और प्रशासनिक क्षेत्रों में. Bihar ICDS New Vacancy 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, इच्छुक उम्मीदवार 24 फरवरी 2026 तक आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

इस लेख में हम इस भर्ती Bihar ICDS New Vacancy 2026 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से चर्चा करेंगे, जिसमें पदों का विवरण, पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियां, चयन प्रक्रिया और वेतनमान शामिल हैं.

आर्टिकल के अंतिम चरण में क्विक लिंक्स भी प्रदान कराया गया है, जिसके माध्यम से आप सभी इच्छुक उम्मीदवार डायरेक्टली Bihar ICDS New Vacancy Online Form 2026 सबमिट कर सकते हैं….

Bihar ICDS New Vacancy 2026 – Highlights

Article NameBihar ICDS New Vacancy 2026
OrganizationBihar Integrated Child Development Services, Jehanabad
Post NameVarious Posts
Number of Vacancies06 Posts
Mode of ApplyOnline
Online Application Start Date10th February 2026
Last Date to Apply Online24th February 2026
Bihar ICDS New Vacancy NotificationReleased
Application LinksGiven Below
CategoryLatest Jobs
Official Websitejehanabad.nic.in

Bihar ICDS भर्ती 2026: डाटा एंट्री ऑपरेटर, MTS एवं अन्य पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू, योग्यता और अंतिम तिथि देखें – Bihar ICDS Vacancy 2026

बिहार ICDS नई भर्ती 2026 का उद्देश्य जिलास्तरीय स्तर पर कुशल पेशेवरों की नियुक्ति करना है, जो ICDS कार्यक्रमों को मजबूत बनाने में योगदान दें. यह भर्ती अनुबंध आधारित हो सकती है, लेकिन यह सरकारी क्षेत्र में अनुभव प्राप्त करने का एक अच्छा अवसर प्रदान करती है.जारी विज्ञापन के अनुसार लैंगिक विशेषज्ञ, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ, लेखा सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर जैसे रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है. और Bihar ICDS New Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 10 फरवरी 2026 से 24 फरवरी 2026 तक निर्धारित है.

और जैसा बताया गया Bihar ICDS Vacancy 2026 एक जिला स्तरीय भर्ती प्रक्रिया है, जो बिहार सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत संचालित है. यह भर्ती 07 फरवरी 2026 को जारी की गई थी और आवेदन प्रक्रिया 10 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है. कुल पदों की संख्या सीमित है.

Bihar ICDS New Vacancy 2026

यह भर्ती विशेष रूप से जहानाबाद जिले के लिए है, लेकिन यह बिहार के अन्य जिलों में इसी प्रकार की भर्तियों का एक उदाहरण है. यदि आप Bihar ICDS Recruitment 2026 के लिए इंटरेस्टेड हैं, और अप्लाई करना चाहते हैं, तो 24 फरवरी 2026 से पहले तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा. अप्लाई करने का सीधा लिंक इस लेख में निचे उपलब्ध है.

Bihar ICDS Recruitment 2026 Important Date

EventsDates
Official Notification Release Date07th February 2026
Online Application Start Date10th February 2026
Online Application End Date24th February 2026

Bihar ICDS Vacancy 2026

यह भर्ती विशेष रूप से जहानाबाद जिले के लिए जारी की गई है, जिसमें डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO), मल्टी पर्पस स्टाफ (MTS), लैंगिक विशेषज्ञ, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ और लेखा सहायक जैसे पद शामिल हैं. जहां विभिन्न पदों पर कुल 6 रिक्तियां उपलब्ध हैं. रिक्तियों का बिवरण निम्न प्रकार है. –

Post NameNumber of Post
लैंगिक विशेषज्ञ02
वित्तीय साक्षरता में विशेषज्ञ01
लेखा सहायक01
डाटा एंट्री ऑपरेटर01
मल्टी पर्पस स्टाफ (MTS)01
Total Posts06

Bihar ICDS New Vacancy 2026 Eligibility Criteria

भर्ती के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और आयु सीमा को पूरा करना अनिवार्य है. आवेदन से पहले ऑफिशियल नोटिस को ध्यान से पढ़ें, क्योंकि कोई भी गलती आवेदन को अस्वीकार कर सकती है. –

Post NameEligibility Criteria
लैंगिक विशेषज्ञ
शैक्षिक योग्यता – 
  • आवेदक सामाजिक कार्य / समाजशास्त्र / ग्रामीण प्रबंधन / मनोविज्ञान / महिला अध्ययन में स्नातक डिग्री प्राप्त किया हो.
अनुभव – 
  • आवेदक के पास जेंडर आधारित कार्यों में न्यूनतम 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए.
वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ
शैक्षिक योग्यता – 
  • आवेदक ने अर्थशास्त्र / वाणिज्य में स्नातकोत्तर (Post Graduate) डिग्री प्राप्त की हो.
अनुभव – 
  • आवेदक के पास वित्तीय साक्षरता / समावेशन से संबंधित क्षेत्र में 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए.
लेखा सहायक
शैक्षिक योग्यता – 
  • आवेदक वाणिज्य विषय में स्नातक (B.Com) किया हो.
अनुभव – 
  • आवेदक के पास संबंधित क्षेत्र में 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए.
डाटा एंट्री ऑपरेटर
शैक्षिक योग्यता – 
  • आवेदक कंप्यूटर / आईटी में स्नातक की डिग्री प्राप्त किया हो.
अनुभव – 
  • आवेदक के पास डेटा प्रबंधन एवं रिपोर्टिंग में 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए.
मल्टी पर्पस स्टाफ (MTS)
शैक्षिक योग्यता – 
  • आवेदको को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 प्रणाली के तहत 10वीं कक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए.

Bihar ICDS New Vacancy Age Limits – 

प्रबंध निदेशक, महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार, पटना के ज्ञापांक WCDC/169/24 दिनांक 18.01.2024 के कंडिका 02 के अनुसार रिक्त पदों पर नियोजन के लिए बिहार सरकार द्वारा निर्धारित उम्मीदवार की न्यूनतम आयु वेसिक ग्रेड के लिए 18 वर्ष तथा स्नातक ग्रेड या अधिक के लिए 21 वर्ष है.

उम्र सीमा – संविदा पर नियोजन हेतु उम्र सीमा विज्ञापन प्रकाशन की तिथि को निम्नवत होगी.

  • अधिकतम आयु सीमा अनारक्षित (पुरूष) – 37 वर्ष
  • पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरूष एवं महिला) – 40 वर्ष
  • अनारक्षित वर्ग (महिला) – 40 वर्ष
  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (पुरूष एवं महिला) – 42 वर्ष

Bihar ICDS Salary

Post NameSalary
लैंगिक विशेषज्ञ₹23,000/-
वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ₹21,000/-
लेखा सहायक₹16,000/-
डाटा एंट्री ऑपरेटर₹13,500/-
मल्टी पर्पस स्टाफ (MTS)₹12,000/-

Bihar ICDS Selection Process

निर्धारित योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों में मेधा सूची के अनुसार साक्षात्कार हेतु आमंत्रित किया जायेगा. साक्षात्कार में भाग लेने हेतु सूचना संबंधित अभ्यर्थी को उनके आवेदन में उल्लेखित ईमेल आईडी एवं जिला के निक वेबसाईट:- https://jehanabad.nic.in/ पर दी जाएगी. जिला पदाधिकारी कार्यालय द्वारा किसी भी अभ्यर्थी से डाक द्वारा किसी भी प्रकार का पत्राचार नहीं किया जायेगा.

  • शैक्षणिक योग्यता
  • कार्य अनुभव
  • दस्तावेज़ वेरिफिकेशन
  • इंटरव्यू आदि

How to Apply Online for Bihar ICDS New Vacancy 2026?

यदि आप Bihar ICDS New Vacancy 2026 के लिए इंटरेस्टेड हैं,और अप्लाई करना चाहते हैं, तो निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. –

Step 1. Complete Registration.

Bihar ICDS New Vacancy 2026

  • होम पेज को स्क्रॉल करके What’s New सेक्शन में जाना है और “Advertisement for contract based employment on vacant posts under Hub for Empowerment of Women” लिंक पर क्लिक करना है.
  • नेक्स्ट पेज ओपन हो जायेगा, इस तरह से. –

Bihar ICDS Recruitment 2026

  • इस पेज से WCDC | Online Service Management Portal लिंक पर क्लिक करेंगे.
  • क्लिक करते हीं न्यू विंडो ओपन हो जायेगा. –

Bihar ICDS New Vacancy

  • अब आपको Click here to register लिंक पर क्लिक करना है.
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जायेगा. –

Bihar ICDS Vacancy 2026

  • अब अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करना है.
  • सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन के बाद आपको अपना Registration Number मिल जायेगा, जिसकी सहायता से पोर्टल में लॉगिन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

Step 2. Login & Filling Application Form.

  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपको इस पेज पर आना है.

Bihar ICDS New Vacancy

  • अब आपको Click here to Login पर क्लिक करना है.
  • क्लिक करते हीं लॉगिन पेज ओपन हो जायेगा. –

Bihar ICDS New Vacancy Online Form 2026

  • यहाँ पर अपना Registration Number डालकर पोर्टल में लॉगिन कर लेना है.
  • लॉगिन करने के बाद Online Application Form को ध्यानपूर्वक भरना है.
  • एप्लीकेशन फॉर्म भरकर आवश्यक डॉक्यूमेंट को स्कैन करके अपलोड करना होगा.
  • और लास्ट में, सारी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म को फाइनल सबमिट कर देना है.
  • एप्लीकेशन स्लिप का प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं.

Important Links

Bihar ICDS New Vacancy 2026 Apply OnlineApply Now
Download Bihar ICDS New Vacancy 2026 NotificationDownload PDF
Official WebsiteVisit Now
More Govt. JobsClick Here

Conclusion

बिहार आईसीडीएस नई भर्ती 2026 एक सुनहरा अवसर है, खासकर उन युवाओं के लिए जो सामाजिक विकास क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं. सीमित पदों के कारण, उम्मीदवारों को अपनी योग्यता सुनिश्चित करके आवेदन करना चाहिए. यदि आप योग्य हैं, तो समय रहते आवेदन करें और अपने करियर को नई दिशा दें. इस आर्टिकल में Bihar ICDS New Vacancy 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी साझा किया गया है, ताकि इच्छुक उम्मीदवार सही समय पर आवेदन कर सकें, और Bihar ICDS की इस भर्ती का लाभ उठा सकें.

FAQ’s – Bihar ICDS Bharti 2026

बिहार ICDS नई भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?

कुल 06 पद हैं (लैंगिक विशेषज्ञ, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ, लेखा सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, MTS आदि).

बिहार ICDS वैकेंसी 2026 क्या है?

बिहार ICDS वैकेंसी 2026 महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला स्तर पर जारी की गई भर्ती है, जिसमें DEO, MTS, लेखा सहायक जैसे पदों पर नियुक्ति की जाती है.

आवेदन कब से शुरू हो रहा है और अंतिम तिथि क्या है?
  • आवेदन शुरू: 10 फरवरी 2026
  • अंतिम तिथि: 24 फरवरी 2026 (रात 11:59 बजे तक)
बिहार ICDS नई भर्ती 2026 में आवेदन शुल्क कितना है?

पेज पर आवेदन शुल्क का उल्लेख नहीं है, संभवतः निःशुल्क या बहुत कम हो सकता है (आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक करें).

बिहार ICDS नई भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

योग्य उम्मीदवार इसके आधिकारिक पोर्टल https://jehanabad.nic.in/en/ पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध सीधे लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन/ आवेदन सबमिट कर सकते हैं.

क्या यह भर्ती राज्य स्तर की है या जिला स्तर की?

यह जिला स्तर (जहानाबाद) की भर्ती है, पूरे बिहार के लिए अलग-अलग जिला स्तर पर हो सकती है.

vikash

Leave a Comment