Bihar DELED College List 2025 (PDF): BSEB ने जारी किया सत्र 2025-27 डी.एल.एड कॉलेजों की लिस्ट, काऊंसलिंग प्रक्रिया शुरू, देखें Documents, Merit List & Full Details

Bihar DELED College List 2025:- बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा संचालित यह दो वर्षीय डिप्लोमा कोर्स प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 8) की शिक्षा देने के लिए प्रशिक्षण प्रदान करता है. 2025-27 सत्र के लिए डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा का आयोजन 26 अगस्त 2025 को हुआ था, जबकि एडमिट कार्ड 21 अगस्त को जारी किए गए थे. और 26 नवंबर 2025 को प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित हो चुके हैं. अब, काउंसलिंग प्रक्रिया की तैयारी में अभ्यर्थी Bihar DELED College List 2025 पर नजर डाल रहे हैं.

आपकी जानकारी के लिए बता दें 2025 सत्र के लिए Bihar DELED College List Pdf समिति द्वारा जारी कर दी गई है, जिसमें कुल 306 सरकारी और प्राइवेट कॉलेज शामिल हैं. यह लिस्ट बिहार के विभिन्न जिलों जैसे पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, पूर्णिया आदि को कवर करती है. कुल 30,750 सीटें उपलब्ध हैं, जिनमें सरकारी कॉलेजों में लगभग 6,500 और प्राइवेट कॉलेजों में 24,000 से अधिक सीटें हैं.

Latest News:- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा Bihar Deled Counselling 2025 के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. डी.एल.एड संयुक्त प्रवेश परीक्षा, 2025 के उतीर्ण एवं DELED संस्थानों में नामांकन हेतु इच्छुक विद्यार्थी समिति की वेबसाईट पर दिनांक 29.11.2025 से 05.12.2025 तक ऑनलाईन माध्यम से आवेदन एवं शुल्क जमा करना होगा.

Bihar Deled Counselling 2025

इस लेख में हम आपको इस लिस्ट की पूरी जानकारी, काउंसलिंग डेट्स, आवश्यक दस्तावेज और प्रमुख कॉलेजों के बारे में विस्तार से बताएंगे. साथ हीं बिहार डी.एल.एड रिजल्ट प्रतिशत यानि की इस परीक्षा में कुल कितने अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है आदि शेयर किया गया है.

Bihar DELED College List 2025 – Overviews

Name of the ArticleBihar DELED College List 2025
Board NameBihar School Examination Board, Patna
Examination NameBihar D.El.Ed Joint Entrance Test 2025
Session2025-27
CourseDiploma in Elementary Education (D.El.Ed)
Bihar DELED College ListReleased
Bihar DELED Result Date26th November 2025
Mode of Download Bihar DELED College ListOnline
Bihar DELED Total Seat 202530,750
CategoryAdmission
Official Websitesecondary.biharboardonline.com

Bihar DELED College List: BSEB ने सत्र 2025-27 के लिए जारी किया डी.एल.एड कॉलेजों की लिस्ट, जाने कब शुरू होगा बिहार डीएलएड काऊंसलिंग प्रक्रिया और Pass Percentage यहाँ – Bihar DELED College List 2025

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा 26 नवंबर 2025 को (01:00 PM) को ऑफिशियली Bihar DELED Result पब्लिश किया जा चूका है. साथ हीं Bihar DELED College List 2025 भी जारी कर दिया गया है. हमारे सभी विद्यार्थी जिन्होंने बिहार डी.एल.एड एंट्रेंस एग्जाम दिए हैं, और परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं, एवं कॉलेज में दाखिला लेने की तैयारी कर रहे हैं तो यहाँ इस आर्टिकल में आधिकारिक तौर पर जारी NCTE द्वारा मान्यता प्राप्त एवं बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा सत्र 2025-27 के लिए सम्बद्धता प्रदत्त सरकारी एवं गैर-सरकारी डी०एल०एड० संस्थानों की सूची शेयर किया है, साथ हीं पीडीएफ में भी उपलब्ध कराया गया है ताकि आप आसानी से Bihar DELED College List की जाँच कर सकें.

बिहार में प्राथमिक शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए डी.एल.एड (Diploma in Elementary Education) कोर्स एक महत्वपूर्ण अवसर है. इस बार 2025-27 सत्र के लिए बिहार डी.एल.एड कॉलेज लिस्ट जारी कर दी गई है, जिसमें कुल 306 सरकारी और प्राइवेट कॉलेज शामिल हैं.

यह लिस्ट बिहार के विभिन्न जिलों जैसे पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, पूर्णिया आदि को कवर करती है. कुल 30,750 सीटें उपलब्ध हैं, जिनमें सरकारी कॉलेजों में लगभग 6,500 और प्राइवेट कॉलेजों में 24,000 से अधिक सीटें उपलब्ध हैं.

आप सभी अभ्यर्थी ऑनलाइन के माध्यम से इस Bihar DELED College List 2025 को चेक व डाउनलोड करके प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं.

Bihar DELED Counselling 2025 Important Date

EventsDates
आवेदन की तिथि29.11.2025 से 05.12.2025
प्रथम चयन सूची जारी होने की तिथि11.12.2025
नामांकन की अवधि11.12.2025 से 16.12.2025
विद्यार्थियों द्वारा नामांकन के पश्चात् स्लाइड अप की प्रक्रिया के लिए ऑनलाईन आवेदन की अवधि16.12.2025
प्रशिक्षण संस्थान द्वारा पोर्टल पर स्वहपद कर अंतिम रूप से सीट Updation किया जाना17.12.2025
जिस विद्यार्थी का चयन प्रथम चयन सूची में कहीं भी नहीं होता है, उसके लिए नया विकल्प भरने अथवा पूर्व के विकल्प में परिवर्तन करने की अवधि17.12.2025 से 18.12.2025
द्वितीय सूची जारी करने की तिथि21.12.2025
द्वितीय सूची के आधार पर नामांकन अवधि21.12.2025 से 26.12.2025
प्रशिक्षण संस्थान द्वारा पोर्टल पर लॉगिन कर अंतिम रूप से सीट Updation किया जाना27.12.2025
तृतीय सूची जारी करने की तिथि03.01.2026
तृतीय सूची के आधार पर नामांकन अवधि03.01.2026 से 08.01.2026
प्रशिक्षण संस्थान द्वारा पोर्टल पर Loginकर अंतिम रूप से सीट Updation किया जाना09.01.2026

Bihar Deled Result 2025 Pass Percentage

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बुधवार को डी.एल.एड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 के परिणाम जारी कर दिया है. इस परीक्षा में कुल 79.01% प्रतिशत अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है, जो राज्य में शिक्षक शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक संकेत है. समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर द्वारा जारी परिणामों के अनुसार, परीक्षा में कुल 3,23,313 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमे से 2,55,468 सफल हुए हैं. इनमें से अधिकांश, यानी 2,54,443 बिहार के निवासी हैं, जबकि 1,025 अन्य राज्यों से हैं.

  • बिहार डी.एल.एड परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी :- कुल 3,23,313
  • बिहार डी.एल.एड परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थी :- कुल 2,55,468
  • बिहार के अभ्यर्थी :- 2,54,443
  • अन्य राज्यों के अभ्यर्थी :- 1,025
  • Bihar Deled Result Pass Percentage :- 79.01% प्रतिशत

BSEB द्वारा इस एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन 26 अगस्त से 27 सितंबर तक राज्य के 9 जिलों में स्थित 19 परीक्षा केंद्रों पर CBT के माध्यम से दो पालियों में किया गया था. परीक्षा की अवधि 150 मिनट थी, जिसमें 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे. महत्वपूर्ण बात यह है कि परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं था. बिहार डी.एल.एड प्रवेश परीक्षा में अनारक्षित श्रेणी के लिए न्यूनतम उत्तीर्णांक 35% प्रतिशत तथा आरक्षित श्रेणी के लिए 30% प्रतिशत निर्धारित था.

बोर्ड के अनुसार, सफल अभ्यर्थी अब नामांकन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं. नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 नवंबर से 05 दिसंबर तक लिए जाएंगे. अभ्यर्थी बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com पर जाकर आवेदन कर सकेंगे. विस्तृत सूचना और दिशा-निर्देश 28 नवंबर को विज्ञापन के माध्यम से जारी किए जाएंगे. अभ्यर्थियों का नामांकन च्वाइस-फिलिंग, मेरिट और आरक्षण नीतियों के आधार पर होगा.

BSEB Bihar DElEd Counselling 2025 Date

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा Bihar DElEd Counselling 2025 को लेकर कोई आधिकारिक तिथि घोषित नहीं किया गया है, हालाँकि, जल्द हीं आधिकारिक तौर पर Bihar Deled Counselling Date जल्द हीं जारी कर दिया जायेगा. बिहार डीएलएड में एडमिशन के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया जल्द हीं शुरू कर दी जाएगी.

EventsDates
Bihar D.El.Ed Counselling Start Date29.11.2025

BSEB Bihar DElEd Counselling 2025 Eligibility Criteria

प्रशिक्षण संस्थानों में नामांकन हेतु शैक्षणिक योग्यता – 

  • उच्च माध्यमिक (2) अथवा उसके समकक्ष परीक्षा में कम से कम 50% अंकों वाले उम्मीदवार डी.एल.एड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पात्र हैं.
  • नामांकन हेतु सभी आरक्षित कोटि / निःशक्त उम्मीदवारों के लिए अर्हता अंकों में 5% की छूट होगी.
  • 50% प्रतिशत अंकों के साथ मौलवी की परीक्षा पास करने वाले उर्दू अभ्यर्थी डी.एल.एड पाठ्यक्रम में नामांकन के पात्र होंगे.
  • वैसे अभ्यर्थी जिन्होंने 10+2 में वोकेशनल कोर्स के अन्तर्गत योग्यता हासिल की है अथवा जिन्होंने मध्यमा के बाद इंटर, 10+2 अथवा फौकानियां के बाद इंटरमीडिएट, 10+2 की योग्यता हासिल की है, वे D.El.Ed कोर्स में नामांकन के पात्र होंगे.
  • वैसे अभ्यर्थी जो शास्त्री, पॉलिटेक्निक, ITI या अन्य प्रकार की योग्यता रखते हैं, वे D.El.Ed कोर्स में नामांकन के पात्र नहीं होंगे.
  • बिहार डी.एल.एड संयुक्त प्रवेश परीक्षा, 2025 में अनुत्तीर्ण किसी भी आवेदक का किसी भी संस्थान में नामांकन हेतु चयन नहीं किया जाएगा.

प्रशिक्षण संस्थानों में नामांकन हेतु आयु सीमा – 

  • उम्र सीमा (Age Limit):- अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र सीमा 17 वर्ष (नामांकन वर्ष के प्रथम माह की प्रथम तिथि को) सभी कोटि के लिए.

Bihar DElEd Counselling 2025 Application Fees

EventsDates
General/ EWS/ BC/ EBCRs. 500/-
SC/ ST & दिव्यांगRs. 350/-

BSEB Bihar DElEd Counselling 2025 Slide Up

स्लाइड अप (Slide Up) प्रक्रियाः-

यदि आवेदक प्रथम चरण में निचली प्राथमिकता वाले संस्थान में चुने जाने पर संतुष्ट नहीं है, वैसे विद्यार्थी अपने नामांकन के उपरांत दिनांक 11.12.2025 से 16.12.2025 तक पोर्टल के माध्यम से स्टूडेंट लॉगिन में जाकर अपने द्वारा दिए गए उच्च प्राथमिकता वाले संस्थानों में नामांकन की संभावना हेतु स्लाइड अप विकल्प का उपयोग कर सकते हैं. परंतु नया विकल्प जोड़ अथवा बदल नहीं सकते हैं.

स्लाइड अप विकल्प चुनने के पश्चात् दूसरी सूची में विद्यार्थी के उनके द्वारा आवेदन पत्र में पहले से भरे गए उच्च प्राथमिकता वाले विकल्पों में से किसी संस्थान का चयन होने की सम्भावना रहती है, परंतु द्वितीय सूची में आवेदक का नाम चयनित होने के साथ ही उनका स्थान पूर्व आवंटित संस्थान की प्रथम सूची से रिक्त हो जाएगा.

और जिन विद्यार्थियो को प्रथम चरण में जो प्रशिक्षण संस्थान आवंटित हुआ है वे अनिवार्य रूप से ₹3000/- मात्र सुरक्षा राशि आवंटित संस्थान में जमा कर नामांकन लेना सुनिश्चित करेंगे, तभी उनके पास Slide Up का विकल्प होगा. अधिक जानकारी हेतु आधिकारिक अधिसूचना को जरुर चेक करें.

Required Document for Bihar B.El.Ed Counselling 2025?

Bihar Deled Admission 2025 Counselling के समय कुछ जरुरी डॉक्यूमेंट अपने साथ रखना होगा, जो निम्नलिखित है. –

  • पहचान पत्र (Identity Card)
  • मोबाइल नंबर
  • 10वीं (मैट्रिक) का अंक पत्र व प्रमाण पत्र
  • 12वीं (इंटर) का अंक पत्र व प्रमाण पत्र
  • उम्मीदवारो का उत्तीर्णता प्रमाण पत्र (Qualification Certificate)
  • स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट
  • प्रवजन प्रमाण पत्र/ माईग्रेशन सर्टिफिकेट
  • आचरण प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • और पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ आदि.

Bihar DELED Government College List 2025

यदि आप बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा सत्र 2025-27 के लिए जारी Bihar DELED Government College List की जाँच करना चाहते हैं, तो यहाँ से सरकारी कॉलेजों की सूची देख सकते हैं.

College CodeCollege NameSeats Allotted
11801District Institute of Education and Training (DIET), Shree Nagar, Purnea150
12801District Institute of Education and Training (DIET), Forbesganj, Araria50
13801District Institute of Education and Training (DIET), Kishanganj200
14801Mahatma Gandhi District Institute of Education and Training (DIET). Tikapatti, Katihar150
14802Block Institute of Education and Training, Musapur, Katihar100
21801District Institute of Education & Training (DIET), Purabsarai, Munger100
21802Primary Teacher Education College, Haweli Kharagpur, Munger150
23801District Institute of Education & Training (DIET), Lakhisarai200
24801District Institute of Education and Training (DIET), Sheikhpura150
25801District Institute of Education and Training (DIET), Ramganj, Sansarpur, Khagaria150
26801District Institute of Education and Training (DIET), Shahpur, Begusarai150
26802Primary Teacher Education College, Bishnupur, Begusarai150
31801District Institute of Education and Training (DIET), Bhagalpur150
31802Primary Teachers Education College, Nagarpara, Bhagalpur150
31803Primary Teacher Education College, Phulwaria, Bhagalpur150
32801District Institute of Education and Training (DIET), Banka150
43801District Institute of Education and Training (DIET), Madhepura200
43802Primary Teachers Education College, Sukhasan Manhara, Madhepura200
51801District Institute of Eduation and Training (DIET), Rambagh, Muzaffarpur200
51802Primary Teachers Education College, Chandwara, Muzaffarpur150
51803Primary Teachers Education College, Patahi, Muzaffarpur200
51804Primary Teachers Education College, Pokhraira Muzaffarpur250
52801District Institute of Education & Training (DIET), Dumra, Sitamarhi.100
53801District Institute of Education & Training (DIET), Dighi, Vaishali200
53802Primary Teachers’ Education College, Surhattha, Hajipur, Vaishali150
54801District Institute of Education and Training (DIET), Kumarbagh, Bettiah150
54802Block Institute of Education & Training, Balmiki Nagar, W.Camparan50
55801District Institute of Education and Training (DIET), Motihari, E. Champaran200
55802Primary Teachers Education College, Dariyapur, East Champaran100
56801District Institute of Education and Training (DIET), Sheohar100
61801District Institute of Education Training (DIET), Quilaghat, Darbhanga150
61802Block Institute of Education and Training, Madhopatti, Darbhanga200
62801District Institute of Education and Training (DIET), Narar, Madhubani100
62802Primary Teacher Education College, Ghoghardiha, Madhubani150
63801District Institute of Education and Training (DIET), Pusa, Samastipur150
63802Primary Teacher Education College, Rampur Jalalpur, Samastipur200
63803Primary Teacher Education College, Sahpur Patori, Samastipur50
71801District Institute of Education and Training (DIET), Bikram, Patna200
71802B.N.R. Training College, Gulzarbagh, Patna
100 (Only Female)
71803Primary Teacher Education College, Barh, Patna150
71804Primary Teacher Education College, Lakhanchand, Mokamaghat, Patna200
71805Primary Teacher’s Education College, Mahendru, Patna150
71806Primary Teachers Education College, Masaurhi, Patna,200
72801District Institute of Education and Training (DIET), Noorsarai, Biharsharif, Nalanda150
73801District Institute of Education (DIET), Pirouta, Bhojpur200
73802Primary Teachers Education College, Bihiya, Bhojpur200
74801District Institute of Education and Training (DIET), Fazalganj, Sasaram, Rohtas150
74802Primary Teacher Education College, Sasaram, Rohtas,50
75801District Institute of Education and Training (DIET), Dumraon, Buxar100
76801District Institute of Education and Training (DIET), Mohania, Kaimur100
81801District Institute of Education& Training (DIET), Gaya200
81802Primary Teacher Education College, Sherghati, Gaya100
82801District Institute of Education & Training (DIET), Nawada,150
83801District Institute of Education and Training (DIET), Tarar, Aurangabad150
83802Primary Teachers Training College, Shahpur, Aurangabad150
91801District Institute of Education and Training (DIET), Sonpur, Saran200
91802Primary Teacher’s Education College, Bangra, Saran100
92801District Institute of Education& Training (DIET), Siwan200
93801District Institute of Education and Training (DIET), Thawe, Gopalganj150

How to Check & Download Bihar DELED College List 2025?

अगर आप ऑफिसियल वेबसाइट से Bihar Deled Session 2025-27 College List Pdf डाउनलोड करना चाहते हैं, तो निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें. –

  • Bihar DELED College List 2025 Pdf Download करने के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें.
  • वेबसाइट के होम पेज आपके सामने ओपन हो जायेगा, इस तरह से. –

Bihar DELED College List 2025

  • आपको Important Link(s) सेक्शन में जाना है.
  • यहाँ पर D.El.Ed College Information का लिंक दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करना है.
  • क्लिक करते हीं सत्र 2025-27 के लिए जारी Bihar DELED College List पीडीएफ में खुलकर आ जायेगा.
  • अब आप कॉलेज की लिस्ट देख सकते हैं, और पीडीएफ को डाउनलोड भी कर सकते हैं.

How to Apply Online for Bihar Deled Counselling 2025?

यदि आप Bihar Deled Counselling 2025 के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं. –

  • Bihar Deled Counselling 2025 Online Apply करने के लिए समिति के ऑफिसियल वेबसाइट पर सबसे पहले विजिट करना होगा.
  • वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जायेगा, इस प्रकार से. –

Bihar Deled Counselling 2025

  • होम पेज पर पहुँचने के बाद आपको Bihar D.El.Ed Counselling 2025 Registration का विकल्प मिलेगा, जिस पर क्लिक करना है.
  • इसके बाद आपको अपना एप्लीकेशन नंबर & पासवर्ड डालकर पोर्टल में लॉगिन करना होगा.
  • लॉगिन के बाद Counselling के ऑप्शन पर क्लिक करना है.
  • क्लिक करने के न्यू विंडो ओपन होगा, जहाँ पर पूछी गई सभी जानकारी को अच्छे से भरना है.
  • यहाँ पर आपको कॉलेज चॉइस फिल, प्रेफरेंस में सरकारी या प्राइवेट कॉलेज का चयन करना है.
  • और शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके Submit कर देना है.
  • अंत में, एप्लीकेशन स्लिप का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लेना है.

 

Important Links

Direct Link to Apply Online Bihar Deled Counselling 2025Link Active on 29.11.2025
Download Bihar Deled Counselling 2025 NotificationDownload PDF
Download Bihar DELED College List PdfDownload PDF
Bihar DELED Result Check Now
Official WebsiteVisit Now
For More UpdatesClick Here

Conclusion

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित अपडेट चेक करें और काउंसलिंग में अपनी रैंक के अनुसार बेहतर विकल्प चुनें. यदि आपकी रैंक अच्छी है, तो DIET जैसे सरकारी संस्थानों को प्राथमिकता दें. D.EL.ED पूरा करने के बाद बिहार में प्राथमिक शिक्षक भर्ती (BPSC TRE) में आसानी से भाग ले सकेंगे.

फिलहाल, इस आर्टिकल में Bihar DELED College List 2025 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी साझा किया गया है, साथ हीं बिहार डी.एल.एड काउंसलिंग और पास प्रतिशत (%) से संबंधित नवीनतम जानकारी प्रदान कराया गया है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना जल्द हीं Bihar Deled Counselling Date जारी करेगा.

FAQ’s 

बिहार डी.एल.एड प्रवेश परीक्षा 2025 में बिहार के कितने अभ्यर्थी सफल हुए?

इस परीक्षा में कुल 3,23,313 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था, जिसमें से 79.01% प्रतिशत यानी 2,55,468 अभ्यर्थी सफल साबित हुए. इन सफल अभ्यर्थियों में से 2,54,443 बिहार के निवासी हैं, जबकि 1,025 अन्य राज्यों से हैं.

बिहार डी.एल.एड प्रवेश परीक्षा 2025 के परिणाम कब घोषित किए गए?

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा डी.एल.एड प्रवेश परीक्षा का परिणाम 26 नवंबर 2025 (बुधवार) को घोषित किए गए हैं.

बिहार डी.एल.एड संस्थानों में प्रवेश के लिए आवेदन कब से होगा?

ऑनलाइन आवेदन 29 नवंबर से 05 दिसंबर 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे.

बिहार में 2025 के लिए सरकारी और निजी डी.एल.एड संस्थानों की संख्या क्या है?

60 सरकारी और 246 निजी संस्थान शामिल है.

Bihar DELED College List 2025 डाउनलोड कैसे करें?

आप सभी अभ्यर्थी समिति के ऑफिसियल वेबसाइट https://secondary.biharboardonline.com/ पर जाकर या तो इस पेज पर उपलब्ध सीधे लिंक पर क्लिक करके बिहार डी.एल.एड कॉलेज लिस्ट पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते हैं.

vikash

Leave a Comment