Bihar Civil Seva Protsahan Rashi Yojana 2025: Apply Online, सरकार इन महिलाओं दे रही है ₹50,000/- की प्रोत्साहन राशि, अंतिम तिथि 31 दिसंबर – जाने पूरी जानकारी यहाँ

Bihar Civil Seva Protsahan Rashi Yojana 2025:- बिहार सरकार द्वारा संचालित बिहार सिविल सेवा प्रोत्साहन राशि योजना महिलाओं को सिविल सेवाओं में प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कदम है. यह योजना बिहार महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित है, जो बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा में सफल महिला अभ्यर्थियों को वित्तीय सहायता प्रदान करती है. Bihar Civil Seva Protsahan Rashi Yojana 2025 के तहत सामान्य वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और पिछड़े वर्ग की बिहार की स्थायी निवासी महिलाओं को ₹50,000/- रुपये की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी.

विभाग द्वारा इस “Bihar Civil Seva Protsahan Rashi Yojana” के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इस लेख में योजना की पूरी जानकारी, पात्रता, लाभ, आवेदन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण विवरण विस्तार से साझा किया गया है.

इसके आलावा, आर्टिकल के अंतिम चरण में क्विक लिंक्स भी प्रदान कराया गया है ताकि इच्छुक व योग्य सभी अभ्यर्थी Bihar Civil Seva Protsahan Rashi Yojana 2025 Online Apply कर सकें….

Bihar Civil Seva Protsahan Rashi Yojana 2025 – Overviews

Article NameBihar Civil Seva Protsahan Rashi Yojana 2025
Name of the DepartmentBihar Women and Child Development Corporation
Scheme NameBihar Civil Seva Protsahan Rashi Yojana
Mode of ApplicationOnline
Apply Start DateStarted
Last Date to Apply Online31st December 2025
Benefits Amount₹50,000/-
Beneficiaryबिहार सरकार की सिविल सेवा प्रोत्साहन राशि योजना के तहत BPSC 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) परीक्षा उत्तीर्ण महिला अभ्यर्थियों को ₹50,000 की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि दी जा रही है.
Official NotificationReleased
CategorySarkari Yojana
Application LinkGiven Below
Official Websitebcebconline.bihar.gov.in

बिहार सिविल सेवा प्रोत्साहन राशि योजना: BPSC 71वीं PT पास महिलाओं को ₹50,000/- की प्रोत्साहन राशि, ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर – Bihar Civil Seva Protsahan Rashi Yojana 2025

बिहार सरकार ने राज्य की महिलाओं को सशक्त बनाने और सिविल सेवाओं में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए ‘Civil Seva Protsahan Rashi Yojana’ के तहत 71वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा (PT) उत्तीर्ण करने वाली पात्र महिला अभ्यर्थियों को ₹50,000/- रुपये की एकमुश्त वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है. यह योजना विशेष रूप से सामान्य वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए है, जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) की महिलाएं इससे बाहर हैं.

महिला एवं बाल विकास निगम के आधिकारिक पोर्टल पर Bihar Civil Seva Protsahan Rashi Yojana 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चूका है, आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 निर्धारित है. योग्य अभ्यर्थी मुख्यमंत्री सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के तहत bcebconline.bihar.gov.in पर जाकर बिहार सरकार की सिविल सेवा प्रोत्साहन राशि योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं.

Bihar Civil Seva Protsahan Rashi Yojana 2025

बिहार सिविल सेवा प्रोत्साहन राशि योजना 2025 जो विशेष रूप से सामान्य वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और पिछड़े वर्ग की महिलाओं को लक्षित करती है. यह योजना BPSC की 71वीं प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को ₹50,000/- रुपये की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि प्रदान करती है. योजना का मुख्य फोकस बिहार की स्थायी निवासी महिलाओं पर है.

Bihar Civil Seva Protsahan Rashi Yojana 2025 का उद्देश्य 

बिहार सिविल सेवा प्रोत्साहन राशि योजना का मुख्य उद्देश्य बिहार की योग्य महिलाओं को सिविल सेवाओं की तैयारी और परीक्षा में सफलता के लिए प्रोत्साहित करना है. विशेष रूप से, यह योजना सामान्य वर्ग, EWS और पिछड़े वर्ग की महिलाओं पर केंद्रित है, जबकि अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग की महिलाओं को इससे बाहर रखा गया है.

Bihar Civil Seva Protsahan Rashi Yojana 2025 के माध्यम से 71वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में सफल महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर सरकारी नौकरियों में उनकी भागीदारी बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है. यह एकमुश्त प्रोत्साहन राशि के रूप में उपलब्ध होगी, जो अभ्यर्थी को परीक्षा की अगली चरणों की तैयारी में मदद करेगी. मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित है. –

  • आर्थिक सहायता प्रदान करना: परीक्षा की तैयारी और आगे की प्रक्रिया के लिए महिलाओं को वित्तीय बोझ से मुक्ति दिलाना.
  • शिक्षा और करियर को बढ़ावा: सामान्य, ईडब्ल्यूएस और पिछड़े वर्ग की महिलाओं को विशेष प्राथमिकता देकर सामाजिक समावेशिता सुनिश्चित करना.
  • महिला सशक्तिकरण: बिहार के प्रशासनिक ढांचे में महिलाओं की संख्या बढ़ाना, ताकि नीतियां अधिक समावेशी बनें.
  • प्रतिभा विकास: BPSC जैसी कठिन परीक्षाओं में सफल महिलाओं को मान्यता देकर अन्य युवतियों को प्रेरित करना.

Bihar Civil Seva Protsahan Rashi Yojana 2025 के लिए पात्रता मानदंड 

योजना के लाभ से वंचित न रहें, इसलिए पात्रता मानदंडों को ध्यान से समझना जरूरी है. यह Bihar Civil Seva Protsahan Rashi Yojana विशेष रूप से महिलाओं के लिए डिजाइन की गई है, और निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी. –

  • निवास: आवेदक बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए.
  • वर्ग: सामान्य वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) या पिछड़ा वर्ग की महिलाएं, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) या अत्यंत पिछड़ा वर्ग की महिलाएं पात्र नहीं हैं.
  • परीक्षा सफलता: बीपीएससी की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा उत्तीर्ण की हो.
  • एकमात्र लाभ: यह लाभ किसी भी अभ्यर्थी को केवल एक बार ही मिलेगा.
  • रोजगार प्रतिबंध: यदि अभ्यर्थी वर्तमान में किसी सरकारी/स्थानीय संस्था या राज्य सरकार द्वारा वित्त पोषित संस्थान में कार्यरत है, तो वह पात्र नहीं होगी.

ये मानदंड सुनिश्चित करते हैं कि योजना का लाभ उन महिलाओं तक पहुंचे जो वास्तव में आर्थिक रूप से जरूरतमंद हैं और सिविल सेवाओं में नई शुरुआत कर रही हैं. यदि आप इन मानदंडों पर खरे उतरती हैं, तो यह आपके करियर के लिए एक सुनहरा अवसर है.

Benefits of Bihar Civil Seva Protsahan Rashi Yojana

योजना के तहत पात्र महिलाओं को ₹50,000/- रुपये (पचास हजार रुपये) की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी. Bihar Civil Seva Protsahan Rashi Yojana 2025 के अंतर्गत यह राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में हस्तांतरित की जाएगी. यह सहायता महिलाओं को मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार की तैयारी के लिए आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सहायक होगी. योजना के माध्यम से बिहार सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने और सिविल सेवाओं में लैंगिक समानता को बढ़ावा देने का संदेश दे रही है.

Bihar Civil Seva Protsahan Rashi Yojana 2025 Date

EventsDates
Online Application Start DateStarted
Last Date to Apply Online31st December 2025

Bihar Civil Seva Protsahan Rashi Yojana चयन प्रक्रिया 

इस योजना के अंतर्गत अभ्यर्थियों का चयन बीपीएससी 71वीं प्रारंभिक परीक्षा में सफलता और पात्रता मानदंडों पर आधारित है, कोई अलग परीक्षा या इंटरव्यू नहीं. आवेदनों की जांच के बाद, विभाग दस्तावेज सत्यापन करेगा और राशि हस्तांतरित करेगा. यह प्रक्रिया पारदर्शी है, और लाभार्थियों को SMS/ Email से सूचित किया जाएगा.

How to Apply Online in Bihar Civil Seva Protsahan Rashi Yojana 2025?

यदि आप योग्य हैं, और Bihar Civil Seva Protsahan Rashi Yojana 2025 में आवेदन करना चाहती हैं तो निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं. –

Step 1. Complete Registration

Step 2. Personal Details

Step 3. Educational Qualification

Step 4. Upload Photo & Signature

Step 5. Upload Document

Step 6. And Finalise & Submit

  • Bihar Civil Seva Protsahan Rashi Yojana 2025 Online Apply करने के लिए बिहार महिला एवं बाल विकास निगम के ऑफिसियल वेबसाइट पर सबसे पहले विजिट करें.
  • होम पेज से Careers टैब पर क्लिक करना है.
  • नेक्स्ट विंडो ओपन हो जायेगा, इस प्रकार से आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर. –

Bihar Civil Seva Protsahan Rashi Yojana

  • यहाँ से “सिविल सेवा प्रोत्साहन राशि योजना के तहत 71वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा में उत्तीर्ण बिहार राज्य के सामान्य वर्ग, आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग एवं पिछड़ा वर्ग के स्थायी निवासी महिला अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन के लिए यहां क्लिक करें।” लिंक पर क्लिक करना है.
  • क्लिक करते हीं नेक्स्ट वेबसाइट ओपन हो जायेगा, इस प्रकार से. –

Bihar Civil Seva Protsahan Rashi Yojana 2025 Online Apply

  • यहाँ से आपको अपने श्रेणी (Category) के निचे दिए गए New Registration लिंक पर क्लिक करना है.
  • नेक्स्ट पेज पर दिए गए इंस्ट्रक्शन को पढ़कर केटेगरी सेलेक्ट करके (चेक बॉक्स) को टिक करना है और Continue बटन पर क्लिक कर देना है.
  • इसके बाद Bihar Civil Seva Protsahan Rashi Yojana Registration Form खुल जायेगा, स्क्रीन पर.

Bihar Civil Seva Protsahan Rashi Yojana Registration Form

  • अब आपको रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा करना है.
  • इसके बाद सारी डिटेल्स जैसे Personal Details, Educational Qualification, Upload Photo & Signatur, Upload Document, And Finalise & Submit कर देना है.
  • लास्ट में एप्लीकेशन स्लिप का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.

Important Links

Direct Link to Apply Online Bihar Civil Seva Protsahan Rashi Yojana 2025Apply Now
Download Bihar Civil Seva Protsahan Rashi Yojana 2025 NotificationDownload PDF
Official WebsiteVisit Now
More Sarkari YojanaClick Here

Conclusion

बिहार सिविल सेवा प्रोत्साहन राशि योजना 2025 महिलाओं को सशक्त बनाने और सिविल सेवाओं में उनकी भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है. योग्य अभ्यर्थियों को तत्काल आवेदन करने की सलाह दी जाती है ताकि वे इस अवसर का लाभ उठा सकें. महिला एवं बाल विकास निगम ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे. कोई ऑफलाइन या डाक द्वारा आवेदन मान्य नहीं होगा. इसके अलावा, अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 है, इसलिए अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन करना चाहिए.

इस आर्टिकल में Bihar Civil Seva Protsahan Rashi Yojana 2025 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी इस आर्टिकल में साझा किया गया है. आप सभी योग्य अभ्यर्थी निर्धारित तिथि के भीतर इस पेज पर उपलब्ध सीधे लिंक पर क्लिक करके इस योजना में ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं.

FAQ’s – Bihar Civil Seva Protsahan Rashi Yojana 2025

बिहार सिविल सेवा प्रोत्साहन राशि योजना क्या है?

यह बिहार सरकार की एक योजना है जिसके तहत 71वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा (PT) उत्तीर्ण करने वाली महिला अभ्यर्थियों को ₹50,000/- रुपये की एकमुश्त वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है.

सिविल सेवा प्रोत्साहन राशि योजना का लाभ किसे मिलेगा?

केवल 71वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली बिहार की महिला अभ्यर्थियों को यह लाभ मिलेगा.

प्रोत्साहन राशि कितनी है?

बिहार सिविल सेवा प्रोत्साहन राशी योजना के अंतर्गत सफल महिला अभ्यर्थियों को ₹50,000/- रुपये की एकमुश्त राशि दी जाती है.

क्या सरकारी नौकरी करने वाली महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं?

नहीं, पहले से सरकारी या राज्य-वित्तपोषित संस्था में कार्यरत महिलाओं को यह लाभ नहीं मिलेगा.

Bihar Civil Seva Protsahan Rashi Yojana Last Date कब है?

योग्य महिला अभ्यर्थी 31 दिसंबर 2025 तक बिभाग के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं.

सिविल सेवा प्रोत्साहन राशि योजना 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?

आप सभी इसके ऑफिसियल वेबसाइट https://wcdc.bihar.gov.in/Careers पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध सीधे लिंक पर क्लिक करके इस योजना में ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं.

vikash

Leave a Comment