Bihar Board 10th Scrutiny 2026 (शुरू): Apply Online, Check BSEB Matric Scrutiny 2026 Last Date, Fee & How to Apply? etc.

Bihar Board 10th Scrutiny 2026:-बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा कक्षा 10वीं की परीक्षा फरवरी 2026 में आयोजित की गई थी. रिजल्ट 29 मार्च 2026 को दोपहर 01:15 बजे घोषित किया गया. अब उन छात्रों के लिए जो अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं, BSEB ने 10वीं स्क्रूटनी 2026 की प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह Bihar Board 10th Scrutiny 2026 प्रक्रिया उन छात्रों को मौका देती है जिन्हें लगता है कि उनकी उत्तर पुस्तिकाओं में गलती हुई है-जैसे अंक गिनने में चूक, उत्तर छूट जाना या सवालों का गलत मूल्यांकन.

स्क्रूटनी का मतलब है अपनी उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच करवाना, जिसमें गलत चेकिंग, अंक जोड़ने में त्रुटि या छूटे हुए अंकों को सही किया जा सकता है. Bihar Board 10th Result Scrutiny Online Form 2026 भरने की प्रक्रिया 01 अप्रैल से शुरू हो चूका है, स्टूडेंट्स 07 अप्रैल 2026 तक Bihar Board 10th Scrutiny 2026 Online Apply कर सकते हैं.

अगर आप भी अपने Bihar board class 10th result से खुश नहीं हैं, तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें. यहां आपको स्क्रूटिनी क्या है, कौन आवेदन कर सकता है, फीस, आवेदन की पूरी प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियां और जरूरी जानकारी सब कुछ विस्तार से बताया गया है.

इसके आलावा, आर्टिकल के अंतिम चरण में क्विक लिंक्स भी प्रदान कराया गया है जिसके माध्यम से छात्र-छात्रा Bihar Board 10th Scrutiny 2026 के लिए डायरेक्टली अप्लाई कर सकते हैं….

Bihar Board 10th Scrutiny 2026 – Highlights

Article NameBihar Board 10th Scrutiny 2026
Board NameBihar School Examination Board (BSEB), Patna
Name of the ExaminationMatric (Class 10th) Annual Examination 2026
Classes10th Class
Date of Exam17th February 2026 to 25th February 2026
Bihar Board 10th Result Date29 March 2026
Bihar Board 10th Scrutiny start date01st April 2026
Bihar Board 10th Scrutiny last date07th April 2026
Mode of ScrutinyOnline
Class 10th ScrutinyStarted
CategoryBoard Result
BSEB 10th Scrutiny Apply LinkGiven Below
Official Websitebiharboardonline.com

Bihar Board 10th Scrutiny 2026 Online Apply

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 29 मार्च 2026 को मैट्रिक (10वीं कक्षा) का रिजल्ट जारी कर दिया है. लाखों छात्रों ने अपने रिजल्ट चेक किए, लेकिन कई विद्यार्थी अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं. कुछ छात्रों को लगता है कि एक या दो विषय में उन्हें ज्यादा नंबर मिलने चाहिए थे, जबकि कुछ एक-दो विषय में फेल भी हो गए हैं. ऐसे सभी छात्रों के लिए बिहार बोर्ड ने स्क्रूटिनी (कॉपी पुनः जांच / Rechecking) की सुविधा प्रदान की है. यह Bihar Board 10th Scrutiny 2026 प्रक्रिया छात्रों को अपनी उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच करवाने का अंतिम मौका देती है. बिहार बोर्ड 10वीं स्क्रूटिनी 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 01 अप्रैल 2026 से 07 अप्रैल 2026 तक खुलेगा.

हमारे सभी स्टूडेंट्स जो बोर्ड प्राधिकरण द्वारा जारी class 10th (matric) result से खुश नहीं हैं या फेल हो गए हैं, वे इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं. Bihar Board 10th Scrutiny के बाद अंक बढ़ सकते हैं, घट सकते हैं या वैसा ही रह सकते हैं. यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और केवल 7 दिनों के लिए खुली है. स्क्रूटनी 2026 की पूरी डिटेल्स इस लेख में दी गई हैं – महत्वपूर्ण तिथियाँ, योग्यता, फीस, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें एवं अन्य बिवरण.

Bihar Board 10th Scrutiny Online Form 2026 Important Date

EventsDates
BSEB Class 10th Exam Start Date17 February 2026
BSEB Class 10th Exam End Date25 February 2026
BSEB Class 10th Answer Key Release Date07 March 2026
BSEB Class 10th Answer Key Objection Date13 March 2026
BSEB Class 10th Result Date29 March 2026
Bihar Board 10th Scrutiny start date01 April 2026
Bihar Board 10th Scrutiny last date07 April 2026
Bihar Board 10th Scrutiny result dateMay 2026

बिहार बोर्ड 10वीं स्क्रूटिनी 2026 क्या है?

स्क्रूटिनी बोर्ड की एक आधिकारिक प्रक्रिया है जिसमें छात्र अपनी मूल उत्तर पुस्तिका (Answer Sheet) की दोबारा जांच (Rechecking/Re-evaluation) के लिए आवेदन करते हैं. बोर्ड द्वारा नियुक्त विशेषज्ञ शिक्षक पूरे उत्तर पुस्तिका को फिर से जांचते हैं. इसमें गलत चेक किए गए उत्तर, अनचेक किए गए प्रश्न या कुल अंकों में गलती सुधारने का मौका मिलता है.

ध्यान दें: स्क्रूटिनी के बाद आपके नंबर बढ़ सकते हैं, घट सकते हैं या वैसे ही रह सकते हैं. इसलिए केवल उन विषयों में आवेदन करें जहां आपको विश्वास है कि अंक कम आए हैं.

स्क्रूटनी के फायदे:-

  • अंक बढ़ने की संभावना
  • मार्कशीट में सुधार
  • आगे की पढ़ाई या नौकरी के लिए बेहतर स्कोर
  • कोई अतिरिक्त परीक्षा नहीं देनी पड़ती

स्क्रूटनी केवल उन छात्रों के लिए है जिन्होंने रिजल्ट में पास होने के बावजूद अंकों से असंतुष्ट हैं. यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और बोर्ड विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा दोबारा जांच करता है.

Bihar Board 10th Scrutiny 2026 Application Fee

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा Class 10th Scrutiny के लिए शुल्क बहुत मामूली रखा गया है ताकि हर छात्र आसानी से आवेदन कर सके. –

  • प्रति विषय शुल्क: ₹120/-
  • उदाहरण: अगर आप 3 विषयों में स्क्रूटनी चाहते हैं तो कुल फीस = ₹360/-
  • फीस केवल ऑनलाइन मोड (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI) से ही जमा करनी होगी.
  • फीस एक बार जमा होने के बाद वापस नहीं मिलेगी, भले ही अंक न बढ़ें.

Bihar Board 10th Result Scrutiny 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

  • BSEB मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 में बैठे सभी छात्र योग्य हैं.
  • आपको केवल उन विषयों के लिए आवेदन करना है जिनमें आप असंतुष्ट हैं.
  • पूरे रिजल्ट को स्क्रूटनी के लिए नहीं भेजा जा सकता – केवल चुनिंदा विषय.
  • कोई न्यूनतम अंक की शर्त नहीं है; चाहे आप पास हों या फेल, स्क्रूटनी करवा सकते हैं.

ध्यान दें कि यह पूर्ण पुनर्मूल्यांकन (re-evaluation) नहीं है, बल्कि स्क्रूटनी (re-verification) है. BSEB हर साल लाखों छात्रों को यह सुविधा देता है ताकि पारदर्शिता बनी रहे. 2026 में बोर्ड ने परीक्षा प्रक्रिया को और तेज तथा पारदर्शी बनाया है. कुल 15,10,928 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 12,35,743 छात्र पास हुए। पास प्रतिशत 81.79% रहा। टॉपर्स की बात करें तो प्रथम स्थान पर 98.4% (492 अंक), द्वितीय पर 97.8% (489 अंक) और तृतीय पर 97.6% (488 अंक) वाले छात्र रहे.

Bihar Board 10th Scrutiny के बाद क्या होता है?

  • बोर्ड उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच करता है.
  • नया अंक सूची जारी की जाती है.
  • अगर नंबर बढ़ते हैं तो नई मार्कशीट जारी होगी.
  • स्क्रूटिनी रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर ही चेक किया जा सकता है.

How to Apply Online for Bihar Board 10th Scrutiny 2026?

अगर आप Bihar Board 10th Scrutiny 2026 के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो BSEB के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर Class 10th Scrutiny Online Form भर सकते हैं. अप्लाई करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें. –

  • Bihar Board 10th Scrutiny 2026 Apply Online करने के लिए सर्वप्रथम इसके आधिकारिक पोर्टल पर विजिट करना है.
  • वेबसाइट का पेज कुछ इस प्रकार से खुलकर आ जायेगा. –

Bihar Board 10th Scrutiny 2026

  • यहाँ से आपको New User ? Register लिंक पर क्लिक करना है.
  • क्लिक करते हीं इस तरह से रजिस्ट्रेशन पेज खुलकर आ जायेगा. –

Bihar Board 10th Scrutiny 2026

  • अब अपना Roll Code, Roll Number, Date of Birth दर्ज करके अपना Password क्रिएट कर लेना है.
  • रजिस्टर करने के बाद लॉगिन पेज पर आना है, और अपना Roll Code, Roll Number & Password डालकर लॉगिन कर लेना है.
  • लॉगिन के बाद आपके स्क्रीन पर डैशबोर्ड खुलकर आ जायेगा, इस तरह से. –

Bihar Board 10th Scrutiny 2026 Apply Online

  • यहाँ पर आपको All Subject का नाम दिखाई देगा, आपको उस सब्जेक्ट के सामने Apply for Scrutiny के निचे दिए गए बॉक्स (✓) का चयन करना है.
  • जैसे हीं आप विषय (Subject) का चयन करेंगे Scrutiny Fee जुड़ते चला जायेगा, इस प्रकार से. –

Bihar Board 10th Scrutiny

  • इसके बाद निचे आपको Pay का ऑप्शन दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करना है.
  • अब आपको पेमेंट करना है, और Print Your Application पर क्लिक करके अपने आवेदन का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लेना है.

Important Links

Bihar Board 10th Scrutiny 2026 Online ApplyApply Now
Bihar Board 10th Scrutiny 2026 Official NotificationDownload PDF
Bihar Board 10th Result 2026Check Now
Bihar Board 10th Topper List 2026Check Now
Official WebsiteVisit Now
For More UpdateClick Here

Conclusion

बिहार बोर्ड 10वीं स्क्रूटनी 2026 उन सभी छात्रों के लिए सुनहरा मौका है जिन्हें लगता है कि उनके अंक कम दिए गए हैं. 01 से 07 अप्रैल 2026 तक का समय बहुत कम है, इसलिए आज ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर दें. मात्र ₹120/- प्रति विषय में आप अपनी उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच करवा सकते हैं. Bihar Board 10th Scrutiny 2026 में देरी न करें, क्योंकि समय निकल जाने के बाद कोई सुविधा नहीं मिलेगी.

FAQ’s – BSEB Class 10th Scrutiny 2026

बिहार बोर्ड 10वीं स्क्रूटिनी 2026 क्या है?

स्क्रूटिनी (Rechecking) बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा कराई जाने वाली प्रक्रिया है, जिसमें छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं को दोबारा जांचा जाता है. इसमें यह देखा जाता है कि सभी उत्तर सही से चेक हुए हैं या नहीं, टोटलिंग में गलती तो नहीं हुई, या कोई उत्तर छूट तो नहीं गया.

बिहार बोर्ड 10वीं स्क्रूटिनी 2026 के लिए आवेदन कब शुरू होगा?

आवेदन 1 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुका है.

Bihar Board 10th Scrutiny 2026 Last Date कब है?

सभी छात्र-छात्रा 07 अप्रैल 2026 तक Class 10th Scrutiny 2026 के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

स्क्रूटिनी में कितने विषयों के लिए आवेदन किया जा सकता है?

एक या अधिक विषयों के लिए आवेदन कर सकते हैं, डैशबोर्ड पर अपने सभी विषय दिखेंगे, जिनमें से आप चुन सकते हैं.

बिहार बोर्ड 10वीं स्क्रूटिनी 2026 की फीस कितनी है?

प्रति विषय ₹120 है, सभी श्रेणियों के छात्रों के लिए समान फीस है.

Bihar Board 10th Scrutiny 2026 के लिए अप्लाई कैसे करें?

आप बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल https://matric.biharboardscrutiny.com/login पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध सीधे लिंक पर क्लिक करके स्क्रूटिनी ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं.

स्क्रूटिनी फॉर्म केवल ऑनलाइन भरा जा सकता है या ऑफलाइन भी?

केवल ऑनलाइन मोड में ही आवेदन किया जा सकता है, ऑफलाइन विकल्प नहीं है.

स्क्रूटिनी फीस रिफंडेबल है या नहीं?

नहीं, फीस नॉन-रिफंडेबल है, एक बार जमा होने के बाद वापस नहीं मिलेगी.

vikash

Leave a Comment