Bank of Baroda Statement Kaise Nikale 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा का स्टेटमेंट कैसे चेक करें? 5 आसान तरीके

Bank of Baroda Statement Kaise Nikale 2025: यदि आपका अकाउंट बैंक ऑफ बड़ौदा में है और आप बैंक ऑफ बड़ौदा का स्टेटमेंट कैसे चेक करें? जानना चाहते हैं जो कि हाल ही में किए गए ट्रांजैक्शन पर आधारित होता है तो आज का यह लेख आप सभी के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है क्योंकि इस लेख में हम आपको बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) का स्टेटमेंट कैसे चेक करें? इससे संबंधित जानकारी को प्रस्तुत करने वाले हैं।

कभी-कभी ऐसे हादसे होते हैं जैसे UPI के माध्यम से पैसे कट जाना, फ्रॉड हो जाना, या फिर इमरजेंसी में अपने अकाउंट की जानकारी निकालना, ऐसी सभी चीज़ों के लिए हमें मिनी स्टेटमेंट या FIR दर्ज करवाने के लिए स्टेटमेंट की आवश्यकता पड़ती है लेकिन दोस्तों फुल स्टेटमेंट तो आपको बैंक ही दे सकता है या NET Banking, मगर जो मिनी स्टेटमेंट होता है।

उसे आप कई माध्यम से चेक कर सकते हैं जिसकी जानकारी को हमने नीचे प्रस्तुत किया है आखिरकार बैंक ऑफ बड़ौदा का स्टेटमेंट कैसे निकाल सकते हैं? इसे निकालने की क्या-क्या विधि है?, इसे किस के माध्यम से निकाल सकते हैं?, मोबाइल नंबर के माध्यम से मिनी स्टेटमेंट कैसे चेक करें?, SMS के माध्यम से मिनी स्टेटमेंट कैसे चेक करें?, BOB मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से मिनी स्टेटमेंट कैसे चेक करें?, इसी के साथ और भी ऐसी विधि है।

जिसके माध्यम से आप बैंक ऑफ बड़ौदा में अपने अकाउंट का मिनी स्टेटमेंट चेक कर सकते हैं। यदि आप भी इसी जानकारी को जानना चाहते हैं तो यह लेख आप सभी के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है इसलिए आप सभी इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

Bank of Baroda Statement Kaise Nikale 2025: Highlights

Name of the Appbob World:Banking & Experience App 
Name of the BankBank of Baroda
Name of the ArticleBank of Baroda Statement Kaise Nikale 2025
Type of ArticleLatest Update
Mode of RegistrationOnline
Requirements For Registration?Registered Mobile Number
Official WebsiteVisite Here

Bank of Baroda Statement Kaise Nikale 2025

कभी कभी हम सभी के सामने कैसी मुसीबत आ जाती है जिसके लिए हमें अपने अकाउंट के स्टेटमेंट की आवश्यकता होती है। ऐसे हालात में हमें अवश्य मालूम होना चाहिए कि आखिर हम अपने अकाउंट का स्टेटमेंट किस प्रकार निकाल सकते हैं।

तो हम आप सभी को बता दें कि बैंक ऑफ बड़ौदा का स्टेटमेंट निकालना काफी ज्यादा आसान है जिसके लिए आप कुछ प्रक्रियाओं का पालन करना होगा जिसके बाद आप बड़े ही आसानी से अपने अकाउंट का स्टेटमेंट निकाल सकते हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा का स्टेटमेंट निकालने की विधि निम्नलिखित है।?

  1. Miss call के माध्यम से बैंक ऑफ बड़ौदा का स्टेटमेंट कैसे चेक करें?
  2. SMS के माध्यम से बैंक ऑफ बड़ौदा का स्टेटमेंट कैसे चेक करें?
  3. ATM card के माध्यम से बैंक ऑफ बड़ौदा का स्टेटमेंट कैसे चेक करें?
  4. App से बैंक ऑफ बड़ौदा का ऑनलाइन स्टेटमेंट कैसे निकाले?
  5. Internet banking के माध्यम से बैंक ऑफ बड़ौदा का स्टेटमेंट निकालें

आप इन सभी विधियों का इस्तेमाल कर बड़े ही आसानी से बैंक ऑफ बड़ौदा का स्टेटमेंट निकाल सकते हैं साथ ही साथ इसका मिनी स्टेटमेंट भी निकाल सकते हैं तो आइए जानते हैं इन विधियों संबंधित संपूर्ण जानकारी को।

#1. Internet banking के माध्यम से बैंक ऑफ बड़ौदा का स्टेटमेंट निकालें

यदि दोस्तों आपको अपने अकाउंट का 6 महीने तक का स्टेटमेंट चाहिए तो हम आपको बता दें कि इसके लिए आपके पास इंटरनेट बैंकिंग यूजर आईडी पासवर्ड होना बहुत जरूरी है तभी आप अपने अकाउंट का 6 महीने तक का स्टेटमेंट निकाल सकते हैं जिसकी प्रक्रिया निम्नलिखित है।

Bank of Baroda Statement Kaise Nikale 2025
  • सबसे पहले आपको बैंक ऑफ बड़ौदा की ऑफिशियल वेबसाइट में जाना है और जाने के बाद अपने यूजर आईडी पासवर्ड से लॉगिन कर लेना।
  • लॉगिन करते ही आपके सामने डेस्क बोर्ड ओपन को हो जाएगा जिसमें आपको अपने अकाउंट को सेलेक्ट करना है और More Details फिर Account Summary के ऑप्शन में क्लिक कर देना।
Bank of Baroda Statement Kaise Nikale
  • अब सबसे नीचे आपको सेविंग अकाउंट के सामने 3 dot दिखाई देगा उस पर क्लिक करके Generate Account Statement वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
Bank of Baroda Statement Kaise Nikale 2025
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा जिसमें आपको 6 महीने तक की डेट यानी जबसे आपको अपना स्टेटमेंट चाहिए उसे डेट को डाल दें।
Bank of Baroda Statement Kaise Nikale
  • जैसे ही आप सब डाल देंगे आपके सामने स्टेटमेंट ओपन हो जाएगा आप चाहे तो इसे किसी भी फॉर्मेट में निचे Download के विकल्प पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

इस प्रकार अपने अकाउंट का लंबा स्टेटमेंट यानी 6 महीने तक का स्टेटमेंट भी निकलवा सकते हैं।

#2. App Se Bank of Baroda Statement Kaise Nikale

बैंक ऑफ बड़ौदा के मोबाइल बैंकिंग में आपको BOB world app नाम का एक एप्लीकेशन मिलेगा जिसकी सहायता से आप अपने अकाउंट का स्टेटमेंट, बैलेंस इंक्वायरी संबंधित संपूर्ण फीचर को इस्तेमाल कर सकते हैं इसी के साथ बैंक ऑफ बड़ौदा का स्टेटमेंट निकालने की प्रक्रिया निम्नलिखित है।

  • सबसे पहले आपको BOB world app को डाउनलोड कर लेना है, और उस ऐप में लॉगिन हो जाना है।
  • लॉगिन होने के बाद आपके सामने होमस्क्रीन खुलकर आएगी।
  • इस होम स्क्रीन मे आपको पासबुक का ऑप्शन दिखाई देगा आपको Passbook के ऑप्शन क्लिक करना है।
Bank of Baroda Statement Kaise Nikale
  • क्लिक करने के बाद आपको अकाउंट का टाइप सेलेक्ट करना है, इसके बाद आपको Refresh के बगल वाले आइकॉन पर क्लिक करना है।
Bank of Baroda Statement Kaise Nikale
  • इसके बाद आपको डेट चुनना है की आप कब से कम तक का स्टेटमेंट डाउनलोड करना चाहते है, फिर निचे EMAIL STATEMENT वाले ऑप्शन पर क्लिक कर दे।
Bank of Baroda Statement Kaise Nikale
  • अब Email send successfully हो जायेगा, आप अब अपने बैंक से रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर जाकर चेक करें वहां आपको बैंक स्टेटमेंट पीडीऍफ़ मिल जायेगा।
Bank of Baroda Statement Kaise Nikale
  • जिसे आप चाहे तो डाउनलोड भी कर सकते हैं यह सेव कर सकते हैं।
Bank of Baroda Statement Kaise Nikale

इस प्रकार आप चाहे तो बैंक ऑफ बड़ौदा का एप्लीकेशन इस्तेमाल कर भी अपने अकाउंट का स्टेटमेंट, बैलेंस इंक्वायरी संबंधित कई सारी सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं।

#3. Missed Call के माध्यम से बैंक ऑफ बड़ौदा का स्टेटमेंट चेक करें

बैंक ऑफ बड़ौदा अपने सर्विस में कई सारी ऐसी सुविधाएं कस्टमर को लिए उपलब्ध कराता है जिसके माध्यम से वह बड़े ही आसानी से अपने काम को कर सकें ठीक उसी प्रकार बैंक आफ बडौदा ने अपने अकाउंट होल्डर के लिए मिस कॉल सुविधा को लांच किया है।

जिसके माध्यम से कस्टमर बड़े ही आसानी से बैंक ऑफ बड़ौदा का स्टेटमेंट और अपने अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते हैं चेक करने की प्रक्रिया निम्नलिखित है।

  • यदि आप मिस कॉल के माध्यम से अपने अकाउंट का बैलेंस चेक करना चाहते हैं तो आपको अकाउंट से रजिस्टर मोबाइल नंबर से आपको बैंक द्वारा जारी टोल फ्री नंबर पर कॉल करना होगा।
  • बैंक ऑफ बड़ौदा का टोल फ्री नंबर 8468001122 है।
  • जैसे ही आप इस नंबर में कॉल करते हैं आपकी कॉल डिस्कनेक्ट हो जाएगी।
  • कॉल डिस्कनेक्ट हो जाने के बाद आपके मोबाइल फोन में कुछ ही मिनट में बैंक द्वारा एक मैसेज भेजा जाएगा।
  • उस मैसेज में आपके अकाउंट से संबंधित साथ ही ट्रांजैक्शन से संबंधित स्टेटमेंट होगा।

इस प्रकार आप बड़े ही आसानी से अपने अकाउंट का बैलेंस और स्टेटमेंट चेक कर सकते हैं।

#4. SMS के माध्यम से बैंक ऑफ बड़ौदा का स्टेटमेंट कैसे निकालें?

यदि देखा जाए तो SMS के माध्यम से भी बैंक ऑफ बड़ौदा का स्टेटमेंट निकालना काफी ज्यादा आसान है इसके लिए भी आपको एक एंड्राइड मोबाइल फोन की आवश्यकता पड़ेगी।

जिसके माध्यम से आप SMS भेजकर बड़े आसानी से अपने अकाउंट की डिटेल्स और स्टेटमेंट को देख पाएंगे जिसकी प्रक्रिया निम्नलिखित है।

  • SMS के माध्यम से यदि आप अपने अकाउंट का बैलेंस चेक करना चाहते हैं तो उसके लिए सर्वप्रथम आपको अपने मोबाइल फोन में मैसेंजर को ओपन कर लेना है।
  • Messenger के इनबॉक्स में जाना होगा और वहां जाने के बाद आपको MINI लिखकर space क्लिक करना है और अकाउंट नंबर के अंतिम चार अंक डालने होंगे।
  • उदाहरण के लिए ; आपने अपना मैसेज इनबॉक्स ओपन कर लिया है तो अब MINI 1999 ऐसा लिखकर आपको बैंक के टोल फ्री नंबर पर भेज देना है। जहां पर 1999 आपके एकाउंट नंबर कल लास्ट 4 डिजिट है।
  • ऐसा लिखने के बाद आपको बैंक द्वारा जारी नंबर 8422009988 पर भेजना है।

इस प्रकार आप बड़े ही आसानी से अपने मोबाइल फोन के माध्यम से मैसेज भेज कर बड़ी आसानी से अपने अकाउंट का बैलेंस और मिनी स्टेटमेंट को चेक कर पाएंगे।

लेकिन ध्यान रहे कि इन सुविधा का लाभ लेने के लिए आप सभी का मोबाइल नंबर आपके अकाउंट से रजिस्टर होना चाहिए।

#5. ATM Card Se Bank of Baroda Statement Kaise Nikale

अपके पास एक और ऑप्शन आता है जिसके माध्यम से आप अपने अकाउंट का स्टेटमेंट और बैलेंस भी चेक कर सकते हैं वह है एटीएम कार्ड का, आप अपने एटीएम कार्ड की सहायता से भी अपने अकाउंट का स्टेटमेंट निकाल सकते हैं साथ ही बैलेंस इंक्वायरी भी कर सकते हैं लेकिन दोस्तों इसके लिए आपको घर से बाहर जाना होगा या नजदीकी एटीएम मशीन में जाना होगा तथा स्टेटमेंट और बैलेंस चेक करने की प्रक्रिया निम्नलिखित है।

  • सबसे पहले आपको नजदीकी एटीएम मशीन में जाना है।
  • वहां जाने के बाद अपने एटीएम कार्ड को मशीन में इंटर कर देना है।
  • आपसे भाषा पूछी जाएगी आप जिस भाषा में कंफर्टेबल है उसको क्लिक कर दें।
  • एटीएम कार्ड इंटर हो जाने के बाद आप से 4 अंक का PIN नंबर मांगा जाएगा, उसे भी इंटर कर दें।
  • PIN number डालने के बाद आपके स्क्रीन पर बहुत सारे ऑप्शन आ जाएंगे जिसमें आपको स्टेटमेंट वाले ऑप्शन में क्लिक करना है।
  • स्टेटमेंट वाले ऑप्शन में क्लिक करने के पश्चात आपके सामने आपके पुराने स्टेटमेंट की डिटेल आ जाएगी।
  • जिसे आप चाहे तो प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।

इस प्रकार आप अपने एटीएम कार्ड के माध्यम से भी अपने अकाउंट का मिनी स्टेटमेंट निकाल सकते हैं साथ ही साथ अपने अकाउंट का बैलेंस भी चेक कर सकते हैं।

Bank of Baroda Statement Kaise Nikale 2025 – FAQ

Q1. मिनी स्टेटमेंट में कितने ट्रांजैक्शन दिखते हैं?

Ans: लगभग 5 ट्रांजैक्शन

Q2. क्या ATM से स्टेटमेंट निकाल सकते हैं?

Ans: हाँ, मिनी स्टेटमेंट मिल जाएगा।

Q3. फुल स्टेटमेंट कैसे मिलेगा?

Ans: नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग या बैंक ब्रांच से।

Q4. क्या मिस्ड कॉल से फुल स्टेटमेंट आता है?

Ans: नहीं, केवल बैलेंस और मिनी स्टेटमेंट SMS द्वारा मिलता है।

Q5. 6 महीने का स्टेटमेंट कैसे निकालें?

Ans: इंटरनेट बैंकिंग या BOB World App से

निष्कर्ष :-

आज के इस आर्टिकल में हमने आप सभी को बैंक ऑफ बड़ौदा का स्टेटमेंट कैसे चेक करें? इसकी प्रक्रिया को बताया है जिसकी सहायता से आप अपने जरूरत अनुसार स्टेटमेंट को निकाल सकते हैं साथ ही साथ हमने आपको स्टेटमेंट निकालने की कई सारी विधियों को भी बताया है जिसके माध्यम से आप अपने अकाउंट का स्टेटमेंट निकाल सकते हैं।

Important Links

Official WebsiteVisit Here
Join Our Official Telegram ChannelJoin Here
More Sarkari YojanaView More
Nishant Singh

Leave a Comment