Azim Premji Scholarship 2026: Apply Online, ₹30,000/- Scholarship, Check Eligibility, Document & Last Date to Apply?

Azim Premji Scholarship 2026:- भारत में शिक्षा की गुणवत्ता और समानता को बढ़ावा देने के लिए कई संगठन और फाउंडेशन काम कर रहे हैं. इनमें से एक प्रमुख नाम है अजीम प्रेमजी फाउंडेशन, जो Wipro के संस्थापक अजीम प्रेमजी द्वारा स्थापित किया गया है. यह स्कॉलरशिप भारत में शिक्षा की गुणवत्ता और समानता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है. Azim Premji Scholarship 2026 एक महत्वपूर्ण योजना है जो आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि वाली लड़कियों को कॉलेज शिक्षा प्राप्त करने में सहायता प्रदान करती है.

वर्ष 2026 के लिए इस स्कॉलरशिप के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चूका है, योग्य सभी छात्राएं 31 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन के माध्यम से Azim Premji Scholarship Online Apply कर सकती हैं.

इस Azim Premji Scholarship के तहत योग्य छात्राओं को उनके पहले स्नातक (अंडरग्रेजुएट) डिग्री या डिप्लोमा कोर्स (2 से 5 वर्ष की अवधि) के लिए प्रतिवर्ष ₹30,000/- रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है. क्यूंकि यह स्कॉलरशिप विशेष रूप से उन छात्राओं के लिए है जो सरकारी स्कूलों से पढ़ाई पूरी करके उच्च शिक्षा की ओर बढ़ रही हैं. इस लेख में हम इस Azim Premji Scholarship 2026 के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे, जिसमें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, महत्वपूर्ण तिथियां, लाभ और चयन प्रक्रिया आदि महत्वपूर्ण बिवरण शामिल हैं.

इसके आलावा, आर्टिकल के अंतिम चरण में क्विक लिंक्स भी प्रदान कराया गया है, जिसके माध्यम से डायरेक्टली ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर Azim Premji Scholarship 2026 Online Apply कर सकेंगे….

 

Azim Premji Scholarship 2026 – Highlights

Article NameAzim Premji Scholarship 2026
OrganizationAzim Premji Foundation
Scholarship NameAzim Premji Scholarship
Year2026
Mode of ApplicationOnline
Apply Start DateAlready Started
Last Date to Apply Online31st January 2026
Scholarship Amountप्रतिवर्ष ₹30,000/- रुपये की वित्तीय सहायता
Beneficiary Class 12th Pass छात्राएं 
Apply LinksGiven Below
CategoryScholarship
Official Websiteazimpremjifoundation.org

Azim Premji Scholarship 2026 Online Apply

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की स्थापना 2001 में हुई थी, और इसका मुख्य उद्देश्य भारत में सार्वजनिक शिक्षा प्रणाली को मजबूत बनाना है. फाउंडेशन देशभर में शिक्षकों के प्रशिक्षण, स्कूलों के विकास और शिक्षा नीतियों पर काम करता है. फाउंडेशन की विभिन्न पहलों में स्कॉलरशिप प्रोग्राम विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह लड़कियों के ड्रॉपआउट दर को कम करने और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने पर केंद्रित है. 2024-25 में इस प्रोग्राम ने 25,000 से अधिक लड़कियों को समर्थन दिया, जो तीन राज्यों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू हुआ था. अब यह कार्यक्रम 18 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में विस्तारित हो चुका है, और 2025-26 के लिए आवेदन शुरू कर दिया गया है.

यह योजना 2025-26 शैक्षणिक सत्र में स्नातक (अंडरग्रेजुएट) या डिप्लोमा कोर्स के प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को लक्षित करती है. Azim Premji Scholarship 2026 की राशि ₹30,000/- प्रति वर्ष है, जो कोर्स की पूरी अवधि (2 से 5 वर्ष तक) के लिए प्रदान की जाती है. यह राशि सीधे छात्रा के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है, जिससे ट्यूशन फीस, अध्ययन सामग्री और अन्य शैक्षणिक खर्चों को कवर किया जा सकता है.

अगर आप एक मेधावी छात्रा हैं और अपनी परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने की बजह से आगे की पढ़ाई पूरी करने में सक्षम नहीं है, तो Azim Premji Scholarship 2026 के लिए इसके आधिकारिक पोर्टल पर जाकर 31 जनवरी 2026 तक अप्लाई कर सकती हैं. आवेदन की पूरी प्रक्रिया इस लेख में निचे स्टेप बाई स्टेप बताया गया है.

Azim Premji Scholarship 2026 का उद्देश्य 

अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप का मुख्य उद्देश्य वंचित पृष्ठभूमि वाली लड़कियों को कॉलेज शिक्षा प्राप्त करने में सहायता प्रदान करना है. भारत में कई लड़कियां कक्षा 10वीं या 12वीं के बाद पढ़ाई छोड़ देती हैं, जिसके कारण दूरी, आर्थिक समस्याएं, सामाजिक बाधाएं और परिवार की जिम्मेदारियां प्रमुख हैं. यह Azim Premji Scholarship 2026 इन चुनौतियों को दूर करने का प्रयास करती है, ताकि लड़कियां अपनी शिक्षा पूरी कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें.

फाउंडेशन का मानना है कि लड़कियों की शिक्षा न केवल व्यक्तिगत विकास के लिए आवश्यक है, बल्कि समाज और अर्थव्यवस्था के समग्र विकास के लिए भी महत्वपूर्ण है. यह कार्यक्रम शिक्षा की समानता को बढ़ावा देता है और लड़कियों को उच्च शिक्षा के अवसर प्रदान करके लिंग असमानता को कम करने में योगदान देता है. आवेदन पूरी तरह निःशुल्क है, और यह योजना चुनिंदा राज्यों की छात्राओं के लिए उपलब्ध है.

Azim Premji Scholarship 2026 के लिए पात्रता मानदंड  

अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2026 के लिए आवेदन करने वाली छात्राओं को निम्नलिखित योग्यताएं पूरी करनी होंगी:-

  • राष्ट्रीयता और लिंग: आवेदिका भारत की मूल निवासी होनी चाहिए और केवल बालिकाएं ही पात्र हैं.
  • शैक्षणिक योग्यता: कक्षा 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण होनी चाहिए, 12वीं कक्षा सरकारी स्कूल या कॉलेज से पास की गई हो.
  • प्रवेश: शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए पहले वर्ष में किसी मान्यता प्राप्त अंडरग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा कोर्स (2 से 5 वर्ष की अवधि) में प्रवेश लिया हो. यह प्रवेश किसी सरकारी या विश्वसनीय निजी कॉलेज/विश्वविद्यालय में होना चाहिए, और यह भारत में कहीं भी हो सकता है.
  • आर्थिक स्थिति: योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की छात्राओं के लिए है, हालांकि स्पष्ट आय सीमा का उल्लेख नहीं है, लेकिन मेधावी और जरूरतमंद छात्राओं को प्राथमिकता दी जाती है.
  • आयु सीमा: कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं है.
  • अन्य शर्तें: छात्राएं अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी के किसी भी प्रोग्राम में 2025-26 या उससे पहले प्रवेशित नहीं होनी चाहिएं. साथ ही, विप्रो की किसी स्कॉलरशिप के प्राप्तकर्ता नहीं होनी चाहिएं. विश्वविद्यालय विश्वसनीय और वैध होना चाहिए.

आपकी जानकारी के लिए बता दें यह योजना मुख्य रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की लड़कियों के लिए है, हालांकि आय की कोई स्पष्ट सीमा निर्दिष्ट नहीं की गई है.

Azim Premji Scholarship 2026 Important Dates

EventsDates
Online Application Start Date10th January 2026
Last Date to Apply Online31st January 2026

Azim Premji Scholarship 2026 किन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के लिए है?

यह योजना विशेष रूप से उन राज्यों और संघ राज्य क्षेत्रों पर केंद्रित है जहां शिक्षा की चुनौतियां अधिक हैं, जैसे कि पूर्वोत्तर राज्य, मध्य भारत और उत्तर भारत के कुछ हिस्से. फाउंडेशन का मानना है कि लड़कियों की शिक्षा से समाज में सकारात्मक बदलाव आ सकता है, और यह स्कॉलरशिप इसी दिशा में एक कदम है.

  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chhattisgarh
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Madhya Pradesh
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Puducherry
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Note:- 

  • अंडरग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा प्रोग्राम 2 से 5 साल का होना चाहिए.
  • स्टूडेंट्स का एडमिशन किसी भरोसेमंद और असली यूनिवर्सिटी में होना चाहिए.
  • 2025-26 या उससे पहले अज़ीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी के किसी भी प्रोग्राम में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स एलिजिबल नहीं हैं.
  • विप्रो की स्कॉलरशिप पाने वाले एलिजिबल नहीं हैं.

Benefits of Azim Premji Scholarship

इस स्कॉलरशिप के माध्यम से छात्राओं को न केवल आर्थिक सहायता मिलती है, बल्कि उनकी शिक्षा यात्रा को मजबूत बनाने का अवसर भी, मुख्य लाभ निम्न हैं. –

  • ₹30,000/- प्रति वर्ष, जो कोर्स की पूरी अवधि तक प्रदान की जाती है.उदाहरण के लिए, यदि कोर्स 3 वर्ष का है, तो कुल ₹90,000/- तक की सहायता मिल सकती है.
  • यह राशि ट्यूशन फीस, किताबें, स्टेशनरी, और अन्य शैक्षणिक जरूरतों के लिए इस्तेमाल की जा सकती है.
  • राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर होती है, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है.
  • योजना छात्राओं को मोटिवेट करती है कि वे नियमित रूप से पढ़ाई जारी रखें, और इससे उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होती है.

Azim Premji Scholarship 2026 आवेदन हेतु जरुरी डॉक्यूमेंट 

यदि आप योग्य हैं और Azim Premji Scholarship 2026 के लिए अप्लाई करना चाहती हैं तो आवेदन के समय कुछ जरुरी डॉक्यूमेंट अपने साथ रखना होगा, जो निम्नलिखित है. –

  • आधार कार्ड
  • बैंक डिटेल्स (पासबुक/स्टेटमेंट)
  • कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  • यूनिवर्सिटी एडमिशन प्रूफ (बोनाफाइड/फीस रसीद)
  • एप्लीकेंट की हाल की पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • एक कागज़ पर एप्लीकेंट के सिग्नेचर

How to Apply Online for Azim Premji Scholarship 2026?

अगर आप Azim Premji Scholar ship 2026 के लिए अप्लाई करना चाहती हैं, तो निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं. – 

Step 1. Complete Registration. 

Azim Premji Scholarship 2026

Azim Premji Scholarship

  • यहाँ से Register (New Applicant Round 2 Cohort 2025) पर क्लिक करना है.
  • क्लिक करते हीं इस तरह से पेज ओपन हो जायेगा. –

Azim Premji Scholarship 2026 Online Apply

  • यहाँ सबसे पहले Female का चयन करके दिए गए सभी ऑप्शन में Yes का चयन करना है.
  • इसके बाद Check Eligibility ऑप्शन पर क्लिक कर देना है.
  • क्लिक करते हीं न्यू पेज ओपन होगा इस तरह से. –

Azim Premji Scholarship 2026

  • यहाँ पर अपना Mobile Number दर्ज करके Send OTP पर क्लिक करना है.
  • आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक OTP जायेगा, जिसे दर्ज करके Verify कर लेना है.
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जायेगा, इस तरह से आपके स्क्रीन पर. –

Azim Premji Scholarship

  • यहाँ पर मांगी गई डिटेल्स जानकारी दर्ज करके आपको Register बाले ऑप्शन पर क्लिक करना है.
  • सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन के बाद आपको User Name & Password मिल जायेगा, जिसकी सहायता से पोर्टल में लॉगिन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

Step 2. Login & Apply. 

  • अब आपको इसके वेब पेज पर आना है, जो इस प्रकार से है. –

Azim Premji Scholarship

  • यहाँ से Login (Already Registered Applicants) पर क्लिक करना है.
  • क्लिक करते हीं लॉगिन पेज ओपन हो जायेगा. –

Azim Premji Scholarship

  • यहाँ पर अपना User Name & Password डालकर पोर्टल मे लॉगिन कर लेना है.
  • लॉगिन के बाद अपना Scholarship Online Application Form को ध्यानपूर्वक भरना है.
  • एप्लीकेशन फॉर्म भरकर मांगी गई सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट को स्कैन करके अपलोड करेंगे.
  • लास्ट में सारी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद फाइनल सबमिट करके एप्लीकेशन स्लिप का प्रिंटआउट जरुर निकाल लें.

Important Links

Azim Premji Scholarship 2026 RegistrationApply Now
Azim Premji Scholarship 2026 Login (Already Registered Candidates)Login
Official WebsiteVisit Now
For More UpdatesClick Here

Azim Premji Scholarship Selection Process

चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से पात्रता जांच, दस्तावेज सत्यापन और मेरिट के आधार पर होती है. फाउंडेशन द्वारा आवेदनों की समीक्षा की जाती है, और योग्य छात्राओं को सूचित किया जाता है. हालांकि, स्पष्ट चयन मानदंड जैसे इंटरव्यू या परीक्षा का उल्लेख नहीं है, लेकिन आर्थिक जरूरत और शैक्षणिक प्रदर्शन को प्राथमिकता दी जाती है. चयनित छात्राओं को ईमेल या मोबाइल पर सूचना मिलती है.

Conclusion

अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2026 उन बालिकाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है जो उच्च शिक्षा प्राप्त करके अपने सपनों को साकार करना चाहती हैं.यह योजना न केवल आर्थिक सहायता प्रदान करती है, बल्कि शिक्षा के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन लाने में योगदान देती है. यदि आप पात्र हैं, तो तुरंत आवेदन करें और इस अवसर का लाभ उठाएं.

इस आर्टिकल में Azim Premji Scholarship 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी शेयर किया गया है, साथ हीं आवेदन की पूरी प्रक्रिया स्टेप बाई स्टेप बताया गया है ताकि पात्र छात्राएं सही समय पर आवेदन कर सकें और इस स्कॉलरशिप का लाभ उठा सकें.

FAQ’s – Azim Premji Scholarship 2026

Azim Premji Scholarship 2026 क्या है?

यह अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा चलाई जाने वाली एक छात्रवृत्ति योजना है, जो आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि की लड़कियों को उच्च शिक्षा (ग्रेजुएशन या डिप्लोमा) पूरी करने में मदद करती है.

यह छात्रवृत्ति किसके लिए है?

मुख्य रूप से वंचित पृष्ठभूमि की लड़कियों (Female Students) के लिए, जो सरकारी स्कूल/कॉलेज से पढ़ाई कर रही हैं.

इस स्कॉलरशिप के तहत कितनी राशि मिलती है?

चयनित छात्राओं को प्रतिवर्ष ₹30,000/- की राशि मिलती है, जो कोर्स की पूरी अवधि (2 से 5 वर्ष) तक दी जाती है.

स्कॉलरशिप के लिए योग्यता क्या है?

कक्षा 10वीं और 12वीं सरकारी स्कूल/कॉलेज से नियमित छात्रा के रूप में पास की हो, और 2025-26 सत्र में किसी मान्यता प्राप्त अंडरग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा कोर्स (2-5 वर्ष) के प्रथम वर्ष में नियमित प्रवेश लिया हो.

किन राज्यों की छात्राएँ आवेदन कर सकती हैं?

अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, पुदुचेरी, राजस्थान, सिक्किम, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड.

इस स्कॉलरशिप के लिए न्यूनतम प्रतिशत या मार्क्स की आवश्यकता है?

आधिकारिक जानकारी में कोई न्यूनतम प्रतिशत या मेरिट आधारित कटऑफ नहीं बताया गया है; मुख्य फोकस वंचित पृष्ठभूमि और पात्रता शर्तों पर है.

Azim Premji Scholarship 2026 में आवेदन कैसे करें?

योग्य छात्राएं फाउंडेशन के आधिकारिक वेबसाइट https://azimpremjifoundation.org/ पर जाकर ऑनलाइन रजिस्टर करके इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकती हैं.

स्कॉलरशिप की राशि कैसे मिलती है?

राशि सीधे बैंक खाते में दो किश्तों में या वार्षिक रूप से ट्रांसफर की जाती है, ट्यूशन फीस या अन्य शैक्षणिक खर्चों के लिए.

क्या स्कॉलरशिप को रिन्यू करना पड़ता है?

हाँ, हर साल पढ़ाई जारी रखने के लिए रिन्यूअल आवेदन करना होता है, लेकिन चयन होने पर पूरी कोर्स अवधि तक सहायता मिलती है.

Azim Premji Scholarship 2026 Last Date कब है?

आप सभी 31 जनवरी 2026 तक Azim Premji Scholarship के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं.

vikash

Leave a Comment